लेटेस्ट - पेज 189
-
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑलराउंडर शादाब खान के शानदार प्रदर्शन के दम पर एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स को 3 विकेट से हरा दिया।।
-
अभिनेता पुष्कर जोग और तानिया चटर्जी हाई-वोल्टेज और ग्लैमरस म्यूजिक वीडियो 'हाय रे हाय' दर्शकों के लिए लेकर आए हैं। अभिनेता ने बताया कि गाना उन्हें इतना अच्छा लगा कि वे इसे सुनते ही उन्होंने इससे कनेक्शन महसूस हुआ।
-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि भारत न केवल सिंगापुर बल्कि पूरे एशिया के साथ अपने आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोनों देशों के उद्योग जगत के बीच मजबूत कारोबारी साझेदारी और निवेश सहयोग पर विशेष जोर दिया।
-
लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एसबीआई के फील्ड ऑफिसर मानस बाजपेई द्वारा पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी करने के मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। फुटेज में घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद और हाथापाई होती दिखाई दे रही है।
-
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कांग्रेस के 'वंदे मातरम' के दो पद गाने के फैसले, राहुल गांधी के ओबीसी संबंधी बयान, जादवपुर यूनिवर्सिटी की घटना और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे पर अपनी बात रखी।।
-
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर से मिसाइल जरूरतों की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने अमेरिका से इस पर जल्द ही कोई फैसला लेने की बात कही।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से जुड़े रणनीतिक जलमार्गों पर 'लगभग नियंत्रण' रखे हुए है और जल्द ही उन पर पूरी तरह नियंत्रण कर लेगा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के बावजूद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। रियल्टी, धातु और दवा क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी के दम पर प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज करते दिखाई दिए।
-
दिल्ली के करोल बाग इलाके में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े ज्वेलरी का कारोबारी के 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने चुराकर फरार हो गए।
-
दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार से आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है।
-
काम का दबाव, लगातार भागदौड़, नींद की कमी और छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ती चिंता का असर हमारे मूड पर भी पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि किसी मामूली बात पर भी गुस्सा अचानक बढ़ जाता है।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई भाजपा नेताओं ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही वरिष्ठजनों के सेवा और सम्मान का संकल्प लिया।
-
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
-
झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों में विधानसभा परिसर में गहन सर्च अभियान चलाया। विधानसभा के एक पदाधिकारी को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तत्काल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई।
-
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) ने हिज्बुल्लाह तक नकदी पहुंचाने का काम करने वाले दस लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं।।
-
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार से साउथ मैके में खेला जाना है। बांग्लादेश के हेड कोच फिल सिमंस के सामने यह समस्या है कि किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए।
-
नॉर्वे के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वॉशिंगटन में अमेरिका के एक वरिष्ठ व्यापार अधिकारी के साथ हुई बातचीत के दौरान नॉर्वे ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर अपनी चिंता जताई।।
-
मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाया जा रहा था।
-
अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने कतर को केसी-46ए एरियल रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और उससे जुड़े उपकरणों की संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस सौदे की अनुमानित कीमत 4.5 अरब डॉलर है।
-
यूएन जनरल असेंबली (यूएनजीए) ने अगले यूएन महासचिव पद के दो उम्मीदवारों के साथ बातचीत के सत्र आयोजित किए।
-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आंसर-की चैलेंज सिस्टम को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर ये चिंता जताई जा रही थी कि चैलेंज करने की फीस बहुत ज्यादा है।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को सिलीगुड़ी में कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं। दिन भर का एजेंडा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीमा सुरक्षा और भारत के नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूकता पर केंद्रित रहेगा।
-
भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।।
-
रेलवे स्टेशनों पर संचालित फूड स्टॉल्स की साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र एफडीए की ओर से कार्रवाई किए जाने की खबरों के बीच पश्चिम रेलवे ने स्थिति स्पष्ट की है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) विनीत अभिषेक ने कहा कि सोशल मीडिया पर एफडीए द्वारा 22 रेलवे फूड स्टॉल्स को बंद किए जाने से संबंधित खबरें भ्रामक हैं।
-
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ 29 रन से बड़ी जीत हासिल की।।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा कि भारत जाम्बिया के साथ अपनी बहुआयामी साझेदारी को बेहद महत्व देता है।।
-
छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर तालुका के खंडाला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नीट में कम अंक प्राप्त करने की वजह से 19 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली।
-
महाराष्ट्र में कमर्शियल पैसेंजर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए प्रैक्टिकल मराठी की जानकारी जरूरी कर दी गई है, ताकि वे यात्रियों से बातचीत कर सकें। इस नियम को लागू करने के लिए गुरुवार से पूरे राज्य में निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है।
-
महाराष्ट्र में ‘सेफ फूड, सेफ ड्रग, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे विभाग में होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 17 से 20 अगस्त के बीच हुई विशेष जांच मुहिम में गंदगी, खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और बिना अनुमति खाद्य पदार्थों के भंडारण के मामले सामने आए।
-
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 19 अगस्त को बोका अंद्रास को संदेश भेजकर हंगरी के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.