लेटेस्ट - पेज 187
-
एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में शुक्रवार को नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 2-0 से हराया। वैगनर स्टेडियम में दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम पूरी तरह से हावी नजर आई और उन्होंने भारतीय टीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।
-
फ्रांस के बाद पुर्तगाल में चेहरा ढंकने को लेकर एक बड़ा प्रतिबंध लागू किया है। दरअसल, देश की सेगुरो सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि तीन नए आपराधिक कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, पुराने "औपनिवेशिक" आपराधिक न्याय प्रणाली की तुलना में अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध हैं।।
-
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपनी बेटी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना पीलीभीत के बीसलपुर के रामपुरा नौगवां गांव की है, जहां वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।
-
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर का मानना है कि उनके जैसे इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर फिल्म इंडस्ट्री में किसी गुट या गैंग का हिस्सा नहीं होते हैं। उनके लिए, एक फिल्ममेकर के सफर का असली पैमाना बॉक्स-ऑफिस के नंबर नहीं, बल्कि वे यादें और जुड़ाव हैं जो एक फिल्म अपने दर्शकों के साथ बनाती है।
-
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने जुलाई 2026 के लिए स्प्यूरियस (नकली) और नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी दवाओं की मासिक रिपोर्ट जारी की है। नियमित नियामक निगरानी के तहत जारी इस रिपोर्ट में देशभर से जांचे गए कई दवा नमूनों में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाई गई हैं।
-
दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी से जुलाई 2026 के बीच 2,011 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 106 इकाइयां निर्धारित पर्यावरण मानकों का पालन नहीं कर रही थीं।
-
गुजरात के पहाड़ी धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए 2025-26 में 47.32 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों ने 'उड़ान खटोला' रोपवे सेवाओं का उपयोग किया। यह राज्य के पहाड़ी धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए रोपवे के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है।
-
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 की शानदार शुरुआत की है। शुक्रवार को टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 9 विकेट से हराया।
-
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों एक ओर चुनावी मुद्दों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं, तो दूसरी ओर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधनों को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को संसद से लेकर संसद मार्ग थाने तक ले जाकर उन्होंने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास किया है।
-
महिला एशिया कप 2026 के लिए यूएई की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। 28 अगस्त से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर ईशा ओझा को सौंपी गई है।
-
महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को कोलकाता में मंत्रालय से संबद्ध सांसदों की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की और महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण योजनाओं पर चर्चा की।।
-
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास और वित्तीय हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
-
1984 के सिख-विरोधी दंगों की पीड़िता निरप्रीत कौर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया। पोस्टर पर लिखा था, "अगर सज्जन कुमार रोल मॉडल हैं, तो दोषी कौन हैं...दीपेंद्र हुड्डा, आपको शर्म आनी चाहिए।
-
भूटान का दौरा कर रहे भारतीय मेडिकल वैल्यू ट्रैवल प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भूटान के प्रधानमंत्री दशो शेरिंग टोबगे से मुलाकात की और गुणवत्तापूर्ण और विशेष स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग को और मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।।
-
आदिवासी कल्याण निगम में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे की मांग करते हुए काली टी-शर्ट पहने कर्नाटक भाजपा के विधायकों और एमएलसी को शुक्रवार को विधान सौधा के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया, जिसके बाद वे जबरन विधानसभा में घुस गए।।
-
सुबह ध्यान, प्रार्थना और सकारात्मक चिंतन को दिनचर्या में शामिल करने से मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। जानिए सुबह की आध्यात्मिक दिनचर्या का महत्व और आसान तरीके।
-
रोजाना पैदल चलना एक आसान और कम खर्च वाला Physical Activity विकल्प है। जानिए 30 मिनट Walking करने से Fitness, Mood, Stamina और रोजमर्रा की सक्रियता को कैसे फायदा मिल सकता है।
-
सुबह की अच्छी आदतें पूरे दिन की ऊर्जा, एकाग्रता और मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। जानिए सुबह की 7 आसान हेल्दी आदतें, जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप बेहतर लाइफस्टाइल अपना सकते हैं।
-
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर सियासी और छात्र आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। देवेंद्र महतो ने भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन को और धार देने की चेतावनी दी है।
-
केंद्र सरकार ने एथेनॉल उत्पादन को लेकर चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के दावों को खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि एथेनॉल बनाने के लिए गन्ने के बजाय अब मक्के का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
-
भारतीय महिला रेसलर काजल ढोचक ने ग्लोबल स्टेज पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्लोवाकिया में अंडर 20 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में 76 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।।
-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर दौरे के दौरान कई वैश्विक कंपनियों और निवेश संस्थानों के प्रमुखों से मुलाकात कर भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति, निवेश केंद्रित सुधारों और विभिन्न क्षेत्रों में उभर रहे अवसरों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत आज दीर्घकालिक निवेश और वैश्विक साझेदारी के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक बनता जा रहा है।
-
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 409 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
-
त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में विश्व की चौथे नंबर की जोड़ी जिया यी फैन और झांग शू जियान के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वे सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं और टूर्नामेंट में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है।
-
अभिनेता एजाज खान जल्द ही टीवी शो 'दिलों की राम लीला' में एक अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। शो में वह वीरेंद्र सहगल नाम के पिता का किरदार निभाते दिखेंगे, जो अपनी भावनाएं आसानी से जाहिर नहीं करता।
-
अभिनेता और टीवी होस्ट अनूप सोनी ने अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'क्लास ऑफ 83' के छह साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की हैं। उन्होंने इस फिल्म में निभाए किरदार को अपने करियर के सबसे दिलचस्प रोल्स में से एक बताया।
-
प्राचीन भारतीय परंपरा में योग एक ऐसी प्रभावशाली पद्धति है, जो तन और मन के बीच संतुलन बनाने में मदद करता है। योग के इन्हीं आसनों में 'एका पाद राजकपोतासन' एक महत्वपूर्ण उन्नत आसन है, जो कूल्हों और जांघों की जकड़न दूर करने में मदद करता है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सेवा तीर्थ में भारत के 20 प्रमुख अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और संस्थापकों (फाउंडर्स) के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की तेजी से बढ़ती क्षमता की सराहना करते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए अधिक सहयोग और नवाचार पर जोर दिया।
-
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। बताया गया कि वे जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में हुए आंदोलनों के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल से प्रभावित साहिल के मामले में जानकारी लेने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.