लेटेस्ट - पेज 205
कलकत्ता हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने मंगलवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह राज्य में 4 जून को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद से राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट सौंपे।
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक 24 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर कार के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक राष्ट्रपति ज्ञापन (प्रेसिडेंशियल मेमोरेन्डम) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य वाहन मरम्मत को सस्ता और आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को अपनी कारों की मरम्मत खुद करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए, बिना अनावश्यक सरकारी प्रतिबंधों या बढ़ी हुई लागतों का सामना किए।
राजस्थान के करौली जिले में भोपर नदी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल करंट की चपेट में आ गई और उसमें अचानक आग लग गई।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपने आध्यात्मिक और निजी पलों को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीजियो पोस्ट की, जिसमें वह अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करती दिख रही हैं।
पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल (डीजी) शैलेश सिंह पर उनके घर के रसोइए ने मारपीट का आरोप लगाया है। रसोइए ने दोनों पर मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल इन दिनों अपने इंटरनेशनल म्यूजिक टूर 'अनस्टॉपेबल टूर' को लेकर चर्चा में हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए इस टूर के बाद श्रेया ने आईएएनएस से अपने अनुभव साझा किए और इसे अपने करियर के बड़े सफर की शुरुआत बताया।
राम मंदिर चढ़ावा में कथित गबन की जांच अब वित्तीय ऑडिट चरण में पहुंच गई है। अयोध्या पुलिस ने उन सात बैंकों से पिछले पांच वर्षों के बैंकिंग रिकॉर्ड मांगे हैं, जहां गिरफ्तार किए गए आठों आरोपियों और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते संचालित हैं।
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) में अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। मंत्रालय ने बताया कि जीएसटीएटी पोर्टल पर बड़ी संख्या में अपीलें दाखिल होने के कारण आई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों से जुड़े किस्से आज भी लोग बड़े ही दिलचस्पी से सुनते और पढ़ते हैं। ऐसी ही एक किस्सा अभिनेत्री वहीदा रहमान ने टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' में साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 'मुझे जीने दो' की शूटिंग के दौरान अभिनेता सुनील दत्त अचानक लोगों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 2013 के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए आसाराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है।
पेरू की केको फुजीमोरी को हमेशा हारी हुई नेता के तौर पर पहचाना गया। तीन बार राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाई लेकिन हर बार मुंह की खाई, आखिरकार चौथी बार बाजी मार ली।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान दोहा में नई बातचीत से पहले परमाणु हथियार न बनाने के लिए सहमत हो गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका डिप्लोमैटिक और मिलिट्री दोनों तरह से आगे बढ़ रहा है।
बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा है।
मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को जहरीला कैप्सूल बांटने की साजिश की जांच में नई बातें सामने आई हैं। आरोपी फैयाज प्रेमजी ने पुलिस को बताया कि उसका मकसद किसी की जान लेना नहीं बल्कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान परेशानी पैदा करना था।
जनरल धीरज सेठ भारतीय थल सेना के नए सेना प्रमुख हो गए हैं। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सेवानिवृत्ति पर यह पद ग्रहण किया है।
आजकल बच्चों में सिर्फ "पिकी ईटिंग", यानी चुन-चुनकर खाना खाने की आदत ही नहीं, बल्कि एक गंभीर स्थिति भी देखने को मिल रही है, जिसे एआरएफआईडी (अवायडेंट रेस्ट्रिक्टिव फ़ूड इनटेक डिसऑर्डर) कहा जाता है। स्टैनफोर्ड मेडिसिन के वैज्ञानिकों की एक नई स्टडी में इस बीमारी के इलाज को लेकर बड़ी सफलता मिली है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) अब ग्रीस में भी शुरू हो गया है, जिससे योग्य ग्राहक अब तुरंत, सुरक्षित और आसान तरीके से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके साथ ही, लेनदेन की लागत भी पारंपरिक तरीकों की तुलना में काफी कम हो जाएगी।
अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) लीडरशिप समिट में डेमोक्रेटिक कांग्रेसमैन रो खन्ना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश और इमिग्रेशन नीति की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी आखिर में लेन-देन के फायदे के बजाय साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए।
भारतीय सेना के निवर्तमान प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि “भारतीय चुनौतियों के लिए स्वदेशी समाधान आवश्यक हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘आत्मनिर्भरता’ राष्ट्रीय सुरक्षा और भविष्य के युद्ध के लिए एक मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है।
मोरक्को ने मंगलवार को यहां मॉन्टेरी स्टेडियम में नीदरलैंड पर पेनल्टी शूटआउट में जबरदस्त जीत के साथ फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली। निश्चित और अतिरिक्त अवधि (120 मिनट) मिलाकर भी इस मैच का फैसला नहीं हो सका।
केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। आरोपी सिया गोयल का वकील बताने वाले एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।
अफगानिस्तान के पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तान की ओर से किए हए हवाई हमलों की दुनिया के कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने कड़ी निंदा की है। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 36 नागरिकों की मौत हो गई जबकि 163 लोग घायल हो गए।
अमेरिका और भारत के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में बढ़ते भरोसे का अनुमान लगाते हुए कहा कि लंबे समय से इंतजार किया जा रहा द्विपक्षीय व्यापार समझौता पूरा होने वाला है। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और मजबूत सप्लाई चेन में सहयोग बढ़ा रहे हैं।
एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की। बीसीसीआई की ओर से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु को लेकर किए जा रहे काम को लेकर उनके प्रयासों की तारीफ की।
देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। बैंक द्वारा पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को तीन साल के लिए नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।
सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने अपने 21वें विंबलडन अभियान की रोमांचक शुरुआत करते हुए मंगलवार को यहां चीन के यिबिंग वू को 6-4, 5-7, 6-4, 6-4 से हराकर जीत दर्ज की।।
ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में मंगलवार को संबलपुर जिले के वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (विम्सार) के अधिकारी धनुर्धर बिस्वाल से जुड़े पांच स्थानों पर छापेमारी की है।।
अदाणी पोर्ट्स ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने एमएससी ग्रुप के साथ एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत एमएससी की कंटेनर टर्मिनल संचालन और निवेश कंपनी टर्मिनल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (टीआईएल), अदाणी विझिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एवीपीपीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश करेगी।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


