लेटेस्ट - पेज 209
दिल्ली-एनसीआर में इस समय भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल और चेतन की सोमवार को कोर्ट में पेशी होगी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों की दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (डीएनडी) फ्लाईवे पर एक अज्ञात युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना 28 और 29 जून की दरमियानी रात की बताई जा रही है।
मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 45 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 77,055 अंक और निफ्टी 5 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,061 पर था।
अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान अभी के लिए आपसी हमले रोकने और होर्मुज स्ट्रेट पर अपने विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में बातचीत करने पर सहमत हो गए हैं।।
महाराष्ट्र में मानसून की पहली तेज बारिश ने मुंबई महानगर क्षेत्र की रफ्तार थाम दी। रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से भिवंडी, नवी मुंबई और मुंबई के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सेशेल्स का राष्ट्रीय दिवस समारोह पिछले 50 सालों में सेशेल्स के लोगों की शानदार यात्रा का सम्मान करता है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूर्वी अफ्रीकी देश की विकास यात्रा में मदद करने के भारत के वादे को भी दोहराया।
महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को स्नान पूर्णिमा है। मान्यता है कि इस दिन स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा अस्वस्थ हो जाते हैं। इसके बाद वे 15 दिनों तक 'अनसर घर' (विश्राम कक्ष) में रहते हैं।
उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार सुबह एक बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हुई, जिससे हाईवे पर दोनों और लंबा जाम लग गया।
केरल सरकार ने केस नंबर 762/2026 के लिए ए. संतोष कुमार को स्पेशल प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है। यह केस म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी एम्मा राडुकानू को अपने निचले पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से विंबलडन से हटना पड़ा है। राडुकानू ने क्रोएशिया की एंटोनिया रूजिक के खिलाफ अपने पहले राउंड के मैच से 12 घंटे पहले हटने की घोषणा की।
स्नान पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक ने रविवार को ओडिशा के पुरी बीच पर रेत की एक शानदार कलाकृति बनाई। इस कलाकृति में 'जय जगन्नाथ' और 'स्नान पूर्णिमा' के संदेश दिए गए हैं, जो महाप्रभु जगन्नाथ के दिव्य प्राकट्य दिवस और पवित्र स्नान उत्सव का जश्न मनाते हैं।
वेनेजुएला नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि वेनेजुएला में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,450 हो गई है।
वेस्टइंडीज ने विवयन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से रौंदा। अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में निर्धारित 60 मिनट में कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद मैच का फैसला शूटआउट के जरिए हुआ।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के पहले मुकाबले में कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही कनाडा ने इतिहास रचा।
भारत विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने से चूक गया है। रविवार को 'विमेन इन ब्लू' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 6 विकेट से गंवा बैठी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ से एक बोल्डर बोलेरो वाहन पर गिर गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 से 29 जून तक की सेशेल्स राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, डिजिटल परिवर्तन, अक्षय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा, रक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और वित्तीय सहयोग समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के बाद हुई, जब लंदन के एक नाइटक्लब में हुई घटना की वजह से स्टोक्स दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए कल्याणकारी योजनाओं की डिलीवरी में होने वाली लीकेज को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा दिया गया हर रुपया अब सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है।
चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल का पक्ष रख रहे वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने अपनी क्लाइंट का बचाव किया और सबूतों की मजबूती पर सवाल उठाए। पुलिस कस्टडी बढ़ाने का विरोध किया और कहा कि आरोपों को सही जांच और ट्रायल के जरिए साबित किया जाना चाहिए।
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) एक जुलाई को अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह देश की आजादी के बाद का अब तक का सबसे बड़ा टैक्स सुधार है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग मैच 4 विकेट से गंवाने के साथ बांग्लादेशी टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है। हालांकि, आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी भी काफी धीमी नजर आई, लेकिन टीम ने जीत हासिल करते हुए 'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में दूसरा पायदान हासिल कर लिया है।
भारत ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सीआईएसएफ के आठ जवानों और बस चालक समेत कुल नौ लोग घायल हो गए।
फ्रांस के उत्तर-पूर्वी शहर टॉम्बलेन में रविवार को एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
भारत और श्रीलंका ए टीमों के बीच गाले में खेला गया पहला चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ हो गया है। श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन पर थी, जब मैच ड्रॉ घोषित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्विपीय देश सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया। इस तरह पीएम ने 20वीं बार विदेशी संसद को संबोधित करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


