लेटेस्ट - पेज 208
-
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह दिवस देश के विभाजन की उस भयावह त्रासदी की याद दिलाता है, जिसने लाखों परिवारों के जीवन को गहरे दुख, विस्थापन और अनिश्चितता से भर दिया था।
-
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार तड़के 5.42 बजे सुरगाणा तालुका में भूकंप के झटके महसूस हुए।
-
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज सुहावना बने रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 14 से 19 अगस्त तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लगभग हर दिन हल्की बारिश के आसार हैं।
-
भारतीय-अमेरिकी लॉमेकर राजा कृष्णमूर्ति ने चेतावनी दी है कि नए एच-1बी वीजा पर 100,000 डॉलर की फीस से अमेरिकी कंपनियों को अपना काम विदेश ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है, जिससे देश की कुशल पेशेवरों को आकर्षित करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ेगा।।
-
टेलीविजन अभिनेता गश्मीर महाजनी आगामी टीवी सीरियल '108 बेस हॉस्पिटल – उरी' में डॉक्टर मेजर अनिरुद्ध का एक महत्वपूर्ण और साहसी किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि शो में उन्होंने डॉक्टरों को हीरो के तौर पर दिखाया गया है।
-
उत्तराखंड के चमोली जिले में मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से रातभर राहत व बचाव अभियान लगातार जारी रहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
-
अगले सात सालों में ग्लोबल स्पेस मार्केट में भारत की हिस्सेदारी पांच गुना बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि पॉलिसी में सुधार और अमेरिका के साथ करीबी रिश्तों से भारत के प्राइवेट स्पेस इंडस्ट्री की वृद्धि में तेजी आएगी।
-
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
-
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धिकरण किए जाने की घटना को अति-निंदनीय और चिंतनीय बताया है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि गुवाहाटी में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के पास पुलिस द्वारा एक ट्रक को रोके जाने के बाद लगभग 39.4 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।।
-
अमेरिका के बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार कैनेडियन ओपन का खिताब जीत लिया है। गुरुवार को मॉन्ट्रियल में खेले गए फाइनल मुकाबले में शेल्टन ने हमवतन पांचवीं सीड ब्रैंडन नाकाशिमा को 6-3, 7-6(4) से खिताब जीता।
-
स्थानीय अधिकारियों और मीडिया ने शुक्रवार सुबह बताया कि गुरुवार शाम को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) के दो जहाजों पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय हमला किया गया।।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मानवरहित ड्रोन और उनके पुर्जों के आयात पर 100 फीसदी तक नए शुल्क लगाने का ऐलान किया है। व्हाइट हाउस के अनुसार यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर लिया गया है।
-
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पूरा देश उन सभी लोगों को याद कर रहा है, जिन्हें विभाजन के समय अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस दिन अमानवीय पीड़ा सहने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है।
-
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के तहत गुरुवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच वनडे मुकाबला डंडी, स्कॉटलैंड में खेला गया। इस मैच से स्कॉटलैंड के 23 वर्षीय ऑफ स्पिनर लाइल रॉबर्टसन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत की।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कहा कि उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन करता हूं, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया।।
-
कोलंबिया में सोमवार को आए भूकंप से तबाही मची हुई है। नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट के डायरेक्टर डेविड तमायो ने बताया कि सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है।
-
लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती गुरुवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, सारा बेसोलो ने भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की।
-
मिजोरम में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस के संयुक्त अभियान में सैतुअल जिले के केइफांग इलाके से करीब 6.51 करोड़ रुपए कीमत की 868 ग्राम हेरोइन नंबर 4 बरामद की गई है।
-
देहरादून में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के अलर्ट के चलते 14 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
-
भाजपा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को यूएन की 'एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैंक्शंस मॉनिटरिंग टीम' की उस रिपोर्ट का समर्थन किया, जिसमें लाल किले के पास हुए आत्मघाती कार बम हमले को 'अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट' (एक्यूआईएस) की करतूत बताया गया है। साथ ही, उन्होंने चिंता जताई कि बांग्लादेश के साथ भारत की खुली सीमा के कारण देश में आतंकवाद फैल सकता है।
-
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा असम में जारी बाढ़ संकट के बीच 10 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान करने के बाद असम और पश्चिम बंगाल के गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध एक बार फिर उजागर हुए हैं।।
-
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने गुरुवार को संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बिहार के सहकारिता क्षेत्र की प्रगति, उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।।
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जिया उल उलूम हायर सेकेंडरी स्कूल की ओर से गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में एक हजार से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिय।
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राज्य आपदा परिचालन केंद्र देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए।
-
झारखंड में रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि रांची में 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। कुछ उपद्रवी और अराजक तत्वों ने उनके बीच घुसकर विधि व्यवस्था को लेकर समस्या उत्पन्न की।
-
उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि राज्य में 235.42 किलोमीटर लंबी 9 सड़कों को चौड़ा और सुदृढ़ करने के लिए 297.37 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
-
बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कई युवाओं के लिए यादगार दिन बन गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा में सफल 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
-
दिल्ली की ऐतिहासिक विधानसभा आगामी 14 और 15 अगस्त को आम जनता के लिए अपने द्वार खोलेगी, ताकि वो यहां का अनुभव ले सकें। यह कदम आगामी स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देखते हुए उठाया गया है।
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (टीएचडीसी) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.