लेटेस्ट
होर्मुज संकट और ईरान के साथ पश्चिम एशिया में तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (ओपेक) से अलग होने का ऐलान किया है। 1 मई से यूएई ओपेक से अलग हो जाएगा।
अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बाद दोनों पक्षों के बीच स्थायी समाधान की कूटनीतिक कोशिशों लगातार जारी है। दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में बातचीत हो रही है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ओपनएआई के खिलाफ चल रहे एक बड़े केस में अदालत में गवाही दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी और उसके सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अपने शुरुआती गैर-लाभकारी उद्देश्य को छोड़कर मुनाफे पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।
गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार निजी बस ने यात्री वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में देश के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को हमारा हर क्षमता विस्तार 2030 तक 50 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करने के अनुरूप है।।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान कोलकाता के भवानीपुर में एक दिलचस्प राजनीतिक पल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी एक ही समय पर चक्रबेरिया स्थित कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 73 के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।।
इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ यह भी कंफर्म हो गया है कि विश्व कप के बाद अनुभवी सोफी डिवाइन, ली ताहुहू, और सूजी बेट्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच नादिया, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई जगह हिंसक झड़पें हुई हैं। दक्षिण 24 परगना के बसंती क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार को निशाना बनाते हुए हमला किया गया, तो पानीहाटी में भाजपा-टीएमसी समर्थकों के बीच हाथापाई की जानकारी है।
अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते मुकाबले वाले ग्लोबल माहौल में साइबर क्षमताएं और स्पेशल ऑपरेशन फोर्स की बढ़त बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होंगी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की मांग की है। होर्मुज स्ट्रेट भारत की ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल के प्रति लगाव की तारीफ की और सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए पीएम की एक फोटो शेयर की।।
महाराष्ट्र में बुधवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि उन्होंने ऐसे व्यक्ति को खो दिया, जिन्होंने उन्होंने जिंदगी के हर रंग में ढलने और जीने की प्रेरणा दी।।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र से एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम स्थित “गौर ग्रीन एवेन्यू” नामक निजी हाउसिंग सोसाइटी के एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई।
कपूर खानदान ने चार पीढ़ियों से दर्शकों को एंटरटेन किया है और आज भी कर रही है। इसी खानदान ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्म निर्माता और एक्टर निकले, लेकिन ऋषि कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। 'डमरू' और 'शंखनाद' की गूंज के बीच मंदिर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीती रात हुई बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। तेज आंधी और गरज-चमक के साथ हुई इस बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
अमेरिकी फेड के फैसले से पहले बुधवार को सोना और चांदी मजबूती के साथ खुले। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार देखा गया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान जारी है। इसी क्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के एक मतदान केंद्र का दौरा किया और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड बुधवार को अपने तीन दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्री सोमरफेल्ड के भारत दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
पश्चिम बंगाल की 142 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं।
बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में आज सात जिलों की 142 सीटों पर सुबह से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है और आम लोगों से लेकर मंत्री और सांसद भी वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं।।
अयोध्या के साधु-संतों ने मुंबई के मीरा रोड इलाके में कथित तौर पर धर्म पूछकर दो सुरक्षा गार्डों को चाकू मारे जाने की घटना पर आक्रोश जताया है। अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने मुंबई की घटना को 'पहलगाम-2' बताया है।
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच की दोस्ती को और मज़बूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जो अशांति और झगड़े चल रहे हैं, उन्हें देखते हुए दोनों देशों का मिलकर काम करना बहुत जरूरी है।
मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 306 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,193 और निफ्टी 88 अंक या 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,085 पर था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले नादिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ एजेंट पर जानलेवा हमला हुआ है। बंदूक की बट, लाठी और रॉड से भाजपा बूथ एजेंट को पीटा गया है, जिसमें उसे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। आरआर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को उसके घर में हराया।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। विधानसभा की कुल 294 सीटों में से दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है।
अमेरिका में एक फेडरल ग्रैंड जूरी ने पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी के खिलाफ आरोप तय किए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


