लेटेस्ट - पेज 231
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने बताया कि जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम के लिए शनिवार का दिन (प्रतियोगिता का दूसरा दिन) शानदार रहा। भारतीय टीम के निशानेबाजों ने पांच पदक जीते।
आधुनिक गढ़वाली लोक संगीत के जनक माने जाने वाले जीत सिंह नेगी का जन्म 2 फरवरी 1925 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की पैडुलस्यूं पट्टी के अयाल गांव में हुआ था, जो एक संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक, निर्देशक और रंगकर्मी थे।।
देश की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर नीति मोहन और डांसर व कोरियोग्राफर शक्ति मोहन की बहन मुक्ति मोहन एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं। उनका जन्म 21 जून 1987 को नई दिल्ली में हुआ था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। प्रदेश के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के लगभग 1.42 करोड़ छात्र-छात्राओं तथा 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत 78 हजार से अधिक छात्राओं को योग से जोड़ने की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हाल ही में फोनपे द्वारा भेजे गए वॉलेट निष्क्रियता (इनएक्टिविटी) नोटिफिकेशन के बाद डिजिटल वॉलेट और उनके काम करने के तरीके को लेकर उपभोक्ताओं की दिलचस्पी बढ़ गई है। इन चर्चाओं के दौरान एक महत्वपूर्ण बात सामने आई है कि कई यूजर्स अब भी यह मानते हैं कि उनका फोनपे अकाउंट, यूपीआई अकाउंट और फोनपे वॉलेट एक ही चीज हैं।
बांग्लादेश में पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने देश की साइबर सुरक्षा अधिनियम के तहत एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर भारत अब वैश्विक स्तर के कई महत्वपूर्ण स्थलों का घर बन चुका है, जो सतत और समावेशी विकास का उदाहरण पेश कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के प्रसिद्ध करवीर निवासिनी अंबाबाई (महालक्ष्मी) मंदिर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को ऑकलैंड में एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 के सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यह भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत थी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई।
बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई) थीमैटिक फंड्स ने मई महीने में म्यूचुअल फंड निवेश जगत में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इन फंड्स ने 5.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया और इनमें 1,013 करोड़ रुपए का निवेश आया।
अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील हो चुकी है। जी7 समिट से लेकर ट्रुथ सोशल से लगातार वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को निशाने पर लेते आए हैं।
नागपुर से नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर एक गंभीर प्रशासनिक चूक का मामला सामने आया है, जिसने परीक्षा व्यवस्था और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 21 जून को देशभर में एक शिफ्ट में आयोजित होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम के लिए जारी एडमिट कार्ड में नागपुर के एक छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) दर्शाए जाने की बात सामने आई है।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदों तथा ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट के कारण निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ, जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे सप्ताह मजबूत बढ़त दर्ज करने में सफल रहे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में पैराग्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तुर्किये को 1-0 से हराया। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में इस जीत के साथ पैराग्वे ने टूर्नामेंट के अगले राउंड में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
दक्षिण लेबनान में इजरायली हमले जारी है। हालिया हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है।
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से के जिले बन्नू में शनिवार को सड़क किनारे एक के बाद एक हुए दो धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल पुलिस को शनिवार को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब तीन दिनों से फरार चल रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया। रेजिना बीबी पर फाल्टा पुलिस थाने पर हमले की कोशिश की मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के लिए ऑस्ट्रेलियाई कोच टोनी पोपोविक ने टीम के पहले हाफ के खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया है।
भारत की पूर्व तेज गेंदबाज शिखा पांडे का मानना है कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी की अग्निपरीक्षा होगी।।
नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को देशव्यापी मॉक ड्रिल शुरू की। यह विशेष अभ्यास रविवार, 21 जून को होने वाली री-एग्जाम से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
बेंगलुरु के मादिवाला इलाके में केरल के एक व्यापारी के साथ मारपीट कर उससे 20 लाख लूटने के मामले में सीआईडी के एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती, हमला, धमकी और आपराधिक साज़िश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी एयरफोर्स के नए वीसी-25बी ब्रिज एयरक्राफ्ट को पेश किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे अमेरिकी ताकत का प्रतीक और पुराने हो रहे प्रेसिडेंशियल फ्लीट के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा रिप्लेसमेंट बताया।
जी7 समेत दुनिया के नेताओं और अमेरिका के वरिष्ठ सांसदों ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया समझौते का स्वागत किया। समर्थकों ने इसे एक बड़ी कामयाबी बताया जिससे होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल सकता है, इलाके का तनाव कम हो सकता है और तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत आगे बढ़ सकती है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। चोट के कारण उनकी टीम से लगातार गैरमौजूदगी को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने मजाकिया टिप्पणी की, जिसके बाद इस मुद्दे पर बहस और तेज हो गई है।
झारखंड की धरती से निकलकर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने वाली विनीता सोरेन साहस, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल हैं। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को पंख दिए और एवरेस्ट फतह करने वाली पहली आदिवासी महिला बनकर इतिहास रच दिया।
सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,800 रुपए और 10,600 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप सी के मुकाबले में ब्राजील ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैती को 3-0 से हराया। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में ब्राजील की जीत के नायक मैथ्यूस कुन्हा रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे।
कैलाश मानसरोवर यात्रा की शनिवार को शुरुआत हो रही है। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सिक्किम के नाथू ला दर्रे से अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू करेगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


