लेटेस्ट - पेज 230
-
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को करीब सपाट हुई। सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 163 अंक या 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,743 और निफ्टी 13 अंक या 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,636 पर था।
-
'नामकरण', 'भाग्यलक्ष्मी' और 'दीया और बाती हम' जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में काम कर घर-घर में पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री और लेखिका गुलफाम खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने हाल ही में आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वे एक बायोपिक पर काम कर रही हैं।
-
इसमें सड़क किनारे काम करने वाले 12,500 टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर मैकेनिक भी शामिल होंगे। सरकार राज्य के पारंपरिक ऑटोमोबाइल वर्कफोर्स को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बदलाव के लिए तैयार कर रही है।
-
तमिलनाडु के कृषि और किसान कल्याण मंत्री आर. विनोद गुरुवार को विधानसभा में राज्य का 2026-27 का अलग कृषि बजट पेश करेंगे। किसान फसल ऋण माफी, उच्च खरीद मूल्य और जलवायु संबंधी चुनौतियों से निपटने के उपायों पर महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं।
-
तमिलनाडु के चार जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि अगले कुछ दिनों में कई अन्य जिलों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।।
-
अमेरिकी वित्त विभाग ने इराकी कमर्शियल एयरलाइन फ्लाई बगदाद और उसके दो एयरक्राफ्ट को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी अपनी प्रतिबंधित लिस्ट से हटा दिया है।।
-
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को लगभग 3.5 लाख हैती नागरिकों के लिए अस्थायी संरक्षित दर्जा (टेम्पररी प्रोटेक्टेड स्टेटस-टीपीएस) समाप्त करने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद इन प्रवासियों पर निर्वासन का खतरा मंडराने लगा है, जबकि हैती इस समय गंभीर भूख, हिंसा और अस्थिरता जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।
-
इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 क्रिकेट में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत के श्लोक के माध्यम से लोगों से मातृभूमि की सेवा करने की अपील की है।
-
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 11वें मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 6 विकेट से हराया। सुजल सिंह की अर्धशतकीय पारी पर नॉर्थ दिल्ली के कप्तान सार्थक रंजन की तूफानी पारी भारी पड़ी।
-
बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा कर रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश जाएंगे। यह उनके तीन दिवसीय दौरे का आखिरी चरण है।
-
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से एक सुरक्षित कमर्शियल शिपिंग रूट बनाने पर बातचीत लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने देश के लिए वर्तमान समय को काफी मुश्किल भरा बताया और कहा कि प्रतिबंधों और सैन्य टकराव का दबाव बढ़ता जा रहा है।
-
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। यह 2007 में आई कल्ट फिल्म'आवारापन' का सीक्वल है।
-
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने करोड़ रुपए के सोने और चांदी की लूट की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का सोना और चांदी बरामद हुआ।
-
पूर्व विदेश मंत्री और पद्म विभूषण सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ सुषमा स्वराज के किए गए कार्यों को याद किया है।
-
पाकिस्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने विदेशी सरजमीं पर चले आ रहे लगातार हार के सिलसिले पर भी अंकुश लगाया।
-
नई दिल्ली में बुधवार को पिछले दो वर्षों से भारत में निर्वासन का जीवन बिता रहीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में ऑडियो लिंक के जरिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश लौटने की इच्छा जताई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक आवास पर बुधवार रात पेट्रोल बम से हमला किया गया।
-
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के दौरान लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में परिवार का एक सदस्य जिंदा बचा है, जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भगवत गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर जेन जी और जेन अल्फा से बातचीत करेंगे।।
-
ईरान और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए सहमत हो गए हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने बुधवार को बताया कि दोनों देशों के बीच होने वाली यह डील अंतिम चरण में है।
-
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बुधवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
-
देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते जिला प्रशासन ने 6 अगस्त को सभी सरकारी, निजी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया।
-
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) ने 4-5 अगस्त को नेपाल के काठमांडू में आयोजित दक्षिण-पूर्व एशिया नियामक नेटवर्क (एसईएआरएन) की 10वीं वर्षगांठ की बैठक में भाग लिया।
-
9वीं वर्ल्ड यूथ ट्रांसनेशनल ब्रिज चैंपियनशिप के टीम इवेंट में भारत की अंडर-31 टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। चीन के हेफेई में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने आठ टीमों के फाइनल राउंड रॉबिन में 82.34 विक्ट्री प्वाइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
-
राजस्थान पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने एक इंटरनेशनल साइबर स्लेवरी और ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिंडिकेट पर चल रही कार्रवाई में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये भारतीय युवाओं को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में ले जाकर चीनी क्रिमिनल नेटवर्क द्वारा चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड ऑपरेशन में काम करने के लिए मजबूर करते थे।
-
भारतीय रेलवे देशभर में 19 रेल नीर संयंत्र (प्लांट) संचालित कर रहा है, जो यात्रियों को सुरक्षित पैकेज्ड पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। प्रत्येक प्लांट प्रतिदिन 1 लाख बोतल पानी बनाने की क्षमता रखता है।
-
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इस मिलन ने विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान की है।।
-
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) देश में पॉलिमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों को प्रचलन में लाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि फिलहाल पॉलिमर नोटों का फील्ड ट्रायल जारी है और इसके नतीजों के आधार पर ही इन्हें बड़े पैमाने पर जारी करने का फैसला लिया जाएगा।
-
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल बातचीत में मीडिया से देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए 2024 के छात्र आंदोलन को सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ संगठित समूहों ने इसे हिंसक रूप दे दिया।
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर छात्र आंदोलन को लेकर झूठा नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.