देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी

देहरादून, 5 अगस्त  भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से देहरादून जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए गुरुवार, 6 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा बुधवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिले में भारी वर्षा की संभावना है। ऐसे में किसी भी संभावित जोखिम से बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, संबंधित विभागों और अभिभावकों से आदेश का पूर्ण पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter