लेटेस्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से 14 करोड़ रुपए में ट्रेड किया। इस डील में संजू सैमसन को सैम करन (2.4 करोड़ रुपए) और रवींद्र जडेजा के बदले राजस्थान रॉयल्स से सीएसके भेजा गया।
दिल्ली के शाहदरा इलाके में साइबर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कम समय में पैसा दोगुना-चौगुना करने के झांसे में फंसाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने देशभर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्र-वी के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। सीबीआई ने अवैध तरीके से सिम कार्ड जुटाने और उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाने के नेटवर्क के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है।
बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। सिधवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-27 पर बरहिमा टोल प्लाजा के पास एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ। दिन के कारोबार में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा।
भारतीय शेयर बाजार में कंपनियों ने वित्त वर्ष 26 में 153 इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के जरिए 2,01,442 करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह जानकारी सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद दोनों देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान दिया।
पंजाब पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। इन कार्रवाइयों पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को बेलडांगा हिंसा मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एजेंसी ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें 15 आरोपियों को सशर्त जमानत दी गई थी।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सोमवार को कहा कि उसकी इकाई भीम सर्विसेज और ट्रांसयूनियन सिबिल के बीच करार हुआ है। इसके बाद अब यूजर्स भीम ऐप पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर पाएंगे।
चीन ने होर्मुज से गुजर रहे भारतीय झंडे वाले जहाज पर फायरिंग को लेकर बयान दिया है। विदेश मंत्रालय ने उकसावे से बचने की अपील की है।
डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) ने सोमवार को डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 21 से 24 अप्रैल तक हरियाणा के नूह में क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेला जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इसकी पुष्टि केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को की।
गौरबाजार, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।
भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट एफटीए में लीगल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है और दोनों देश 27 अप्रैल को समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के व्यापार जगत से जुड़े बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद होंगे।
बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सोमवार को बिहार प्रदेश के कोने-कोने से जुटी हजारों महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि 'हम अपना हक लेकर रहेंगे'।।
इंफाल घाटी और मणिपुर के नागा-बहुल पहाड़ी इलाकों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोमवार को भी विभिन्न संगठनों की ओर से बुलाए गए बंद जारी रहा।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद दोनों देशों के नेताओं ने अपना संबोधन दिया।
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और अभिनेता अजय देवगन अपनी प्यारी बेटी नीसा देवगन पर प्यार बरसाने का मौका नहीं छोड़ते हैं और आज जन्मदिन के मौके पर दोनों ने दिल खोलकर लुटाया है।।
फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, उनके परिवार में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है।
भारतीय रेलवे के प्रोबेशनरी अधिकारियों और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़कें) के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी गई।
दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दिल्ली हाईकोर्ट के एक 26 वर्षीय वकील ने होटल के 15 मंजिले से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सोमवार को श्रीलंका के नुवारा एलिया पहुंचे। वहां वो इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट की साइट्स देखने गए, जिसका मकसद भारतीय मूल के तमिल समुदाय की मदद करना है।
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' पोस्टर रिलीज के साथ ही सुर्खियों में बना हुआ है।।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने सोमवार को छपे एक इंटरव्यू में इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण कोरिया और भारत को मिलकर काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने ग्लोबल सप्लाई चेन को स्थिर करने के लिए साथ मिलकर कोशिश करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
गर्मियां आने के बाद सभी की पहली परेशानी होती है, स्किन का कैसे ख्याल रखा जाए। तेज गर्मी, पसीना और सन टैनिंग से स्किन अपना सारा ग्लो खो देती है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने सोमवार को कहा कि उसे प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज में निवेश के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।।
असम राइफल्स ने खुफिया जानकारी के आधार पर काम करते हुए मणिपुर के कामजोंग जिले में एक सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी मिली थी कि भारत-म्यांमार सीमा के पास कुछ जगहों पर हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे गए हैं और उन्हें इधर-उधर ले जाने की तैयारी चल रही है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे ईरानी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर गोलीबारी की और उसे जब्त कर लिया। वहीं ईरानी सेना ने अमेरिका को इस कार्रवाई का जवाब देने की चेतावनी दी है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को निजी बस के खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


