लेटेस्ट - पेज 236
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की सहकारी पहलों पर समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। इन पहलों का उद्देश्य सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करना, सहकारी संस्थाओं के माध्यम से जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना और सहकारी उत्पादों की वैश्विक पहुंच को निर्यात के माध्यम से विस्तार देना है।
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम करीब 2.40 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के सत्र में लगातार पांचवे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 254.36 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,409.98 और निफ्टी 82.30 अंक या 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,168.00 पर था।
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मानव तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बच्चों की तस्करी में संलिप्त था। इस गिरोह में संलिप्त 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से तस्कर, मध्यस्थ, खरीदार और एक अस्पताल मालिक शामिल थे।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाना पर धावा बोलकर टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का नेतृत्व कथित तौर पर जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी कर रही थीं, जो फिलहाल फरार हैं।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने गुरुवार को रिलायंस ग्रुप के पूर्व अधिकारी सतीश सेठ को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग के चल रहे मामले की जांच के सिलसिले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर वित्त वर्ष 26 के लिए 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में योगदान देने वाले 7 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा।
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन इलाके के कैलाश हिल्स के एक घर में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला गुरुवार को सामने आया। मृतका के घर से एक बैट और चाकू बरामद किया गया है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की पहली पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आज भी वह अपनी पत्नी को दिल की गहराइयों से याद करते हैं।
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे कलाकारों की कई ऐसी परेशानियां भी छिपी होती हैं, जिनके बारे में अक्सर लोग नहीं जान पाते। इसी क्रम में अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर पलाश दत्ता ने अपनी आपबीती साझा की है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत दुनिया के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की युवा आबादी, सस्ता डेटा, बढ़ती तकनीकी क्षमताएं और समावेशी विकास का दृष्टिकोण भारत को वैश्विक तकनीकी क्रांति में अग्रणी स्थान पर पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार को इंदौर-भगत की कोठी रणथंभौर एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के एक जनरल कोच के पहियों से धुआं और चिंगारियां निकलती दिखाई दीं।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, नशीले पदार्थों और गैर कानूनी ड्रग्स से बचाने समेत सीमा सुरक्षा जैसे अन्य मुद्दों पर बातचीत की।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक नया अभियान शुरू किया है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए युवाओं और छात्रों से 'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ने की अपील की।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लगातार चौथी बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहा। हालांकि, फेड के नए आर्थिक अनुमानों से यह संकेत मिला है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया था। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 79 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली थी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली से जुड़े विवाद के बीच शिक्षा एवं कौशल विकास क्षेत्र से जुड़ी कंपनी कॉम्प्ट एडुटेक ने गुरुवार को सफाई दी। कंपनी ने कहा कि उसके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्कैनर उद्योग में प्रचलित मानक और उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण हैं।
एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। आखिरी पूल मैच में भारत ने उरुग्वे को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया।
अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रहे संघर्ष और तनाव को खत्म करने के लिए गुरुवार को समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते का मकसद दोनों पक्षों के बीच सीजफायर को बढ़ाना और होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग ट्रांजिट फिर से शुरू करना है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ हुए समझौते को ऐतिहासिक कूटनीतिक उपलब्धि बताया। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते ने मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध को टाल दिया, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का रास्ता बनाया और ईरान को स्थायी रूप से परमाणु हथियार हासिल करने से रोक दिया।
सिनेमा के पर्दे पर दशकों तक खलनायक की दमदार भूमिकाओं के लिए पहचान बनाने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी आज सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। 19 जून 1962 को केरल के थालास्सेरी में जन्मे आशीष विद्यार्थी अपने पॉडकास्ट 'फिफ्टी प्लस जिंदगी' में अक्सर कहते हैं कि उम्र केवल एक संख्या है और यह किसी व्यक्ति की रचनात्मकता को सीमित नहीं कर सकती।
साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश गुजराल से ठगों ने करोड़ों रुपए की ठगी कर ली। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने किसी हैकिंग या तकनीकी चाल का नहीं, बल्कि सिर्फ एक वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर इतनी बड़ी ठगी को अंजाम दिया।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। चंबा-मसरूंड मार्ग पर एक बोलेरो वाहन सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा।
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें घटना में प्रयुक्त वाहन का चालक और दो हमलावर भी शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, कोलकाता पुलिस ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि राज्य सरकार ने जानबूझकर ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था वापस ले ली है।
केंद्र सरकार की ओर से टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थाई प्रतिबंध के मामले पर गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है। याचिका में केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है।
नागपुर पुलिस ने भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी के कथित जबरन धर्म परिवर्तन मामले में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हजरत मौलाना के रूप में हुई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी हासिल की है। उन्होंने फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेल्स में समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले, दुश्मनी खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के मकसद से यूएस-ईरान एमओयू फाइनल किया।
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज से फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे का दिन काफी नहीं होता और इसे 36 घंटे का होना चाहिए, क्योंकि करने के लिए अभी भी बहुत कुछ बाकी रह जाता है।
इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। हैरी केन की कप्तानी में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


