लेटेस्ट - पेज 239
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन, विवादित सीएमआरएल-एक्सलॉजिक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। दोनों नेता फ्रांस में द्विपक्षीय बातचीत की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें व्यापार, तकनीक, निवेश और वैश्विक सुरक्षा मुख्य एजेंडा होंगे।
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए किसी भी तरह की अटकलों से बचने की सलाह दी और कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पूरा ध्यान केवल महाराष्ट्र के विकास और प्रगति पर केंद्रित है।
टेलीग्राम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पावेल डुरोव ने कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध से 15 करोड़ से अधिक यूजर्स प्रभावित हुए।।
दिग्गज अभिनेत्री मधु ने खुलासा किया कि फिल्म 'दिलजले' में उनकी भूमिका के कारण ही उनकी शादी हुई। आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान मधु ने बताया कि जब उनके पति ने उन्हें फिल्म में देखा, तो वह उन पर पूरी तरह से मोहित हो गए थे।
भारत और थाईलैंड ने बैंकॉक में 10वां डिफेंस डायलॉग (रक्षा वार्ता) आयोजित किया गया, जिसमें द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े पारस्परिक हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिला साइबर थाना टीम ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जापान की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि निवेशक और कारोबारी इस संभावना का आकलन कर रहे हैं कि ईरान से जुड़ा संघर्ष समाप्त हो सकता है और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल सकता है।।
बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में एक किराए के घर में 20 वर्षीय युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पीड़िता की पहचान अनुषा के तौर पर हुई है और आरोपी 25 साल का शरथ है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बुधवार को राजस्थान के कोटा से अपना देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' आंदोलन शुरू करेगी। यह आंदोलन पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ियों और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों पर केंद्रित होगा।
एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) की सर्विस में बुधवार को रुकावट आई। सुबह करीब 8:30 बजे सर्विस ठप होने की सबसे अधिक शिकायतें मिलीं।
गुजरात के वडोदरा-हालोल हाईवे पर बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसा वडोदरा के कोटांबी गांव के पास स्थित कोटांबी स्टेडियम के निकट बुधवार सुबह 4 बजे हुआ, जब राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर आशावाद के कारण पिछले तीन दिनों की तेजी के बाद बुधवार सुबह के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सपाट कारोबार करते दिखाई दिए।।
शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निर्देश पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र के जरिए पार्टी के कुछ सांसदों को अलग समूह के रूप में मान्यता दिए जाने अथवा किसी अन्य राजनीतिक दल में विलय की संभावनाओं पर गंभीर आपत्ति जताई गई है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे अपराधियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
दिल्ली के साउथ कैंपस इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया। अपना 200वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरे लियोनेल मेसी का जादू इस मुकाबले में खूब चला।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से लगातार राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा।
प्रकृति ने हमें अनेक ऐसे पेड़-पौधे दिए हैं जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का खजाना हैं। जंगल जलेबी भी उन्हीं में से एक है।
देश और विदेश में उच्च शिक्षा की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एजुकेशन लोन छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय विकल्प बन गया है।
ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष के बाद अब शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि दोनों देशों के बीच अंतिम समझौते पर बातचीत का नया दौर शुक्रवार से शुरू होगा।
नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। बोस्टन स्टेडियम में ग्रुप आई के मुकाबले में नॉर्वे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 4-1 से हराया।
टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने खास 'फूडी मोमेंट' को शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी भाभी नीलम द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की तस्वीरें पोस्ट कीं।
जी-7 देशों ने प्रमुख भू-राजनीतिक मुद्दों पर एक संयुक्त बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने यूक्रेन के लिए अपना समर्थन दोहराया है और अमेरिका व ईरान के बीच हुए अहम समझौते का स्वागत किया है।
इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने आपराधिक हिंसा के कारण फैली गंभीर आंतरिक अशांति का हवाला देते हुए 10 प्रांतों और तीन नगरपालिकाओं में 60 दिनों के लिए आपातकाल की नई घोषणा की है।।
फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। फ्रांस ने रोमांचक मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से मात दी।
फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एमबाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। एमबाप्पे ने दो गोल करते हुए फ्रांस को सेनेगल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 3-1 से जीत दिलाई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को जी7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ आयोजित वर्किंग लंच से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


