लेटेस्ट - पेज 260
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले वार्म-अप में भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 26 रन से जीत हासिल की। यह मुकाबला सोमवार को सोफिया गार्डन्स में खेला गया।
मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों ने सोमवार को इन दो पूर्वोत्तर राज्यों से राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।।
कुमार शंकर ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का पद संभाल लिया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड देश की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरण कंपनियों में से एक है।
अंडमान-निकोबार भारत का अंतिम छोर है। सामरिक दृष्टि से यह क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब करीब 1,500 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ स्टील ले जा रही लैडल (विशेष पात्र) में विस्फोट हो गया।
भारत सरकार ने सोमवार को एमटी मैरीवेक्स जहाज में आग लगने की घटना की पुष्टि की। यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिण में 24 भारतीय नाविकों को ले जा रहा था।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार चाय बागान क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इस क्रम में 354 चाय बागान अस्पतालों को विकसित किया जा रहा है और 200 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहले ही चालू हो चुके हैं, ताकि चाय बागान में काम करने वाली जनजातियों के लिए चिकित्सा सेवाओं की पहुंच में सुधार हो सके।
बिहार कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में सासामूसा चीनी मिल के पुनः परिचालन के लिए उस क्षेत्र के गन्ना कृषकों के पूर्ववर्ती पेराई सत्रों का बकाया ईख मूल्य मूलधन की 42.99 लाख रुपये भुगतान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया ब्लॉक की बैठक में सोमवार को तमिलनाडु का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ।
इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने चुनावी प्रक्रिया में पार्टी अनुशासन और ईमानदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह 1 जुलाई 2026 से अपनी बीएमडब्ल्यू और मिनी कारों की पूरी रेंज की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगा।।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा, एशियन गेम्स 2026 के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। सलामी जोड़ी में किसे मौका दिया जाएगा, यह एक बड़ा सवाल है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत की 7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर सरकार द्वारा पिछले एक दशक में किए गए लगातार नीतिगत हस्तक्षेपों और आर्थिक सुधारों का परिणाम है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक और भावनात्मक परेशानियां आम सी बात बन चुकी हैं। ज्यादातर लोग मानसिक परेशानियों से जूझ रहे होते हैं।
विश्व योग दिवस अब मात्र कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार लोगों को स्वस्थ और शांत जीवन जीने के लिए योगासन को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दे रहा है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की सैंथिया नगरपालिका का बोर्ड सोमवार को भंग हो गया। तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 14 पार्षदों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद नगरपालिका का अस्तित्व समाप्त हो गया।
तृणमूल कांग्रेस की नेता श्रेया पांडे सोमवार को सोना पप्पू से जुड़े सिंडिकेट मामले के सिलसिले में साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राजनीति शतरंज के खेल की तरह है, जहां कोई भी पहले से यह नहीं बताता कि उसकी अगली चाल क्या होगी।।
पश्चिम बंगाल पुलिस की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को सोमवार को तीसरा नोटिस जारी कर मंगलवार शाम 5 बजे तक दक्षिण कोलकाता स्थित सीआईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-I में वीरता पुरस्कार प्रदान किए। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के गायन के साथ हुई।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इंडी अलायंस की बैठक पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर राजनीतिक पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का उनके प्रति विश्वास लगातार कम होता जा रहा है।
होम बायर्स के साथ बड़े पैमाने पर हो रही धोखाधड़ी की चल रही जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस क्रम में सीबीआई ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक आवास परियोजना से संबंधित कथित धोखाधड़ी गतिविधियों के संबंध में मेसर्स नाइनेक्स डेवलपर्स लिमिटेड और उसके निदेशक के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।
अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान की पार्टी सिविक कॉन्ट्रैक्ट ने संसदीय चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम निकोल को चुनाव में जीत की बधाई दी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान से तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की है। बेहद कम शब्दों में उन्होंने ट्रुथ सोशल के जरिए अपनी बात रखी।
भारत ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से रौंदा। पहली पारी में 152 रनों पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम प्रगति पोर्टल के माध्यम में राज्य में चल रही 12 बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि अगर उसमें किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाए, तो तत्काल दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाए।।
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत में ही जबरदस्त पहचान बनाई थी। खासकर उनकी फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में उनका किरदार सकीना आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
मध्य पूर्व एशिया में संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। तनाव चरम पर है। इस बीच रूस में ईरान के राजदूत काजेम जालाली ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन यह नई शर्तों के तहत संचालित होगा, जिनमें ट्रांजिट शुल्क (आवागमन शुल्क) भी शामिल हो सकता है।
बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स की जिंदगी को बेहद आसान माना जाता है, लेकिन कई बार चमक-दमक के पीछे ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिनसे लोग अनजान होते हैं। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आज भले ही देश की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों और फैशन आइकन में गिनी जाती हों, लेकिन उनकी जिंदगी में भी ऐसे दौर आए जब उन्हें छोटी-सी नौकरी करनी पड़ी और वह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी।
पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक रोड स्थित मुल्तान नगर रेड लाइट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक क्लस्टर बस ने एक महिला सहित चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें कुल 5 लोग घायल हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


