लेटेस्ट - पेज 33
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को सवाल उठाया कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि लोग नाराज हैं, क्योंकि उनकी आस्था का मजाक उड़ाया गया है।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित सिटी ई-बस सेवा को आमजन का लगातार बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। कम किराये और सुविधाजनक सफर के कारण ई-बसों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घर खरीदारों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डर कंपनी और उसके डायरेक्टर्स/अधिकारियों के खिलाफ 19वीं चार्जशीट दाखिल की।।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई जोनल ऑफिस ने साइप्रस-बेस्ड गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म 'पैरीमैच' की चल रही जांच के तहत बुधवार को महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 17 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिरकार तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी ऑफिस पर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा नेताओं के घरों के सामने विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और रोजगार के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दे रही है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की निशुल्क ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी युवक-युवतियों के लिए तकनीकी शिक्षा का प्रभावी माध्यम बन गई है।
18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन से संबंधित सुरक्षा, रसद व्यवस्था और मोटर काफिले की आवाजाही को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सड़कों पर जनता की असुविधा को कम करने के लिए केंद्रीय और दिल्ली सरकार के कार्यालय 11 सितंबर को बंद रहेंगे।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इलाहाबाद सब-जोनल ऑफिस ने टोल प्लाजा घोटाले की चल रही जांच के तहत पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में 14 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ का स्थायी समाधान कराने के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि मां गंगा के उफान से पानी का फैलाव हो रहा है। इससे फसल का काफी नुकसान हुआ।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो स्क्रिप्टेड भाषण देते हैं।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी सुरानिका सोनी के साथ अपने भाई की एक पुरानी तस्वीर शेयर की।।
भारत पहली बार हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज की मेजबानी करेगा। 5 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 20 देशों के 100 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे, जिससे शहर में एक बड़ा इंटरनेशनल पैरा-आर्चरी इवेंट होगा।
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के दम पर भारत ने हांगकांग, चीन के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के सातवें मैच में 193/5 का स्कोर खड़ा किया। इस शतकीय पारी के साथ मंधाना ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े।
यूक्रेन की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत लगातार कहता रहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है। युद्ध के मैदान से समाधान नहीं निकलेगा।
भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बाद सीजी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
पटना साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट', फाइनेंशियल स्कैम और ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल एक संगठित साइबर क्राइम गैंग का पर्दाफाश किया है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।।
विश्व के महानतम फुटबॉलर लियोनेल मेसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं। भारत के पूर्व कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली इस बात को स्वीकारते हैं कि बेहतरीन खिलाड़ियों को कभी न कभी रिटायर होना ही पड़ता है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों को खारिज कर दिया। मुंबई में अपने हेडक्वार्टर में हुई हाई-लेवल परफॉर्मेंस रिव्यू मीटिंग के बाद बोर्ड ने कहा कि रोहित की फॉर्म अभी भी शानदार बनी हुई है।
अहमदाबाद शहर पुलिस ने आनंदनगर पुलिस थाना क्षेत्र में कथित दुष्कर्म मामले में फोरेंसिक, परिस्थितिजन्य और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी करने के बाद 21 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी है।।
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 417.49 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,152.86 और निफ्टी 41 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,873.45 पर था।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में बाढ़ का पानी 50 से ज्यादा गांवों को प्रभावित कर रहा है, जिसके चलते कम से कम 1,438 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
अभिनेत्री कुब्रा सैत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर जिंदगी से जुड़ी बातों को लेकर अपनी राय साझा करती रहती हैं। गुरुवार को अपनो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिंदगी और उसके संघर्षों के बारे में एक सोचने वाला मैसेज शेयर किया।
भारत की यात्रा पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बापू के आदर्शों और शांति, अहिंसा व मानवीय गरिमा के उनके सदाबहार संदेशों को अपनाने का आह्वान किया।
नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार दोपहर तक 'नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी' (एनडीआरआरएमए) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मरने वाले वालों की संख्या 1252 पहुंच गई है जबकि 4,216 लोग अब भी लापता हैं।
फॉर्मूला 1 चैंपियन लैंडो नॉरिस ने बताया है कि मैकलारेन (पपाया टीम) के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने से पहले उनके पास दूसरे ऑफर भी थे। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत, ब्रिटेन के ड्राइवर नॉरिस 2030 के आखिर तक 'पपाया टीम' के लिए रेस करेंगे।
मोहम्मद रफी के गाने आज भी लोगों के फेवरेट लिस्ट में शामिल है। उनकी आवाज और संगीत से जुड़ी यादों को आज भी उनके फैंस बेहद करीब से महसूस करते हैं।
भारतीय जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमें 4 से 13 सितंबर तक होने वाले एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें मजबूत रिकॉर्ड और जबरदस्त तैयारी के साथ टूर्नामेंट में उतर रही हैं और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
मैनचेस्टर सिटी के नए मिडफील्डर इलियट एंडरसन का कहना है कि प्रीमियर लीग चैंपियन में शामिल होने के बाद वह मैनचेस्टर डर्बी का अनुभव करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। 23 साल के एंडरसन ने बताया कि क्लब का जीतने का कल्चर और एंजो मारेस्का के अंडर काम करने का मौका उनके इस फैसले के पीछे मुख्य वजहें थीं।
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को जमानत दे दी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


