लेटेस्ट - पेज 35
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर संस्कृत का सुभाषित शेयर किया। उन्होंने लिखा, "सच्ची प्रतिभा को जब सकारात्मक परिवेश मिलता है तो उससे अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है।
कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के 24वें मैच में एंटिगुआ एंड बारबुडा फॉल्कंस ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को एक रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हरा दिया। एंटिगुआ की जीत में हसन नवाज की अर्धशतकीय पारी की अहम भूमिका रही।
राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अब अपनी बदले की राजनीति को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तक ले गई है।
अमेरिकी सॉफ्टवेयर और डेटा एनालिटिक्स कंपनी पैलेंटिर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्स कार्प ने कहा है कि भारत एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शक्ति के रूप में उभर सकता है। उन्होंने इसके लिए देश की तकनीकी प्रतिभा, ऊर्जा क्षेत्र में की गई पहल और उन्नत एआई मॉडल विकसित करने की क्षमता को प्रमुख कारण बताया।
महानायक उत्तम कुमार की जन्म-शताब्दी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि महानायक उत्तम कुमार की सदाबहार अदाकारी हर पीढ़ी के लोगों को जोड़ती है।
कृष्ण जन्माष्टमी हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आस्था, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह दिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और भक्ति का महापर्व है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राज्य के दो जिलों का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में सीएम योगी फर्रुखाबाद पहुंचेंगे, जहां वे बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे।
ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के हमलों में 18 लोगों की मौत हुई है और 108 अन्य लोग घायल हुए हैं।
विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उनको बधाई दी है।।
ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक के साथ एक संवाद कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ताकत से रूबरू कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस काम में पहले लगभग तीन महीने लगते थे, एआई वह काम अब कुछ ही मिनटों में कर सकता है।
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर गुरुवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। पिछले साल फरवरी में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मांग की है कि राज्य सरकार कर्नाटक रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड (केआरआईडीएल) में 7 प्रतिशत कमीशन रैकेट में शामिल दो मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त करे और मामले की जांच सीबीआई को सौंपे।।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड मुस्लिम समुदाय के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के नियमों के अनुसार एक नया निकाहनामा तैयार कर रहा है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा है कि इसका मकसद मुस्लिम समुदाय को उन मुश्किलों और अपराधों से बचाना है जिनका सामना उन्हें करना पड़ सकता है।
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत का राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक 166 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें बुधवार को बचाए गए तीन लोग भी शामिल हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरुओं की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय, वे 'सनातन धर्म को ठेस पहुंचाने' की कोशिश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय जल विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्यों को टीम इंडिया की भावना के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में तय किए गए समयबद्ध और क्रियान्वयन योग्य बिंदुओं की लगातार समीक्षा और निगरानी होनी चाहिए।
दिल्ली में एक स्लीपर बस में कथित गैंगरेप की घटना पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए बेहतर रोकथाम, ड्राइवर वेरिफिकेशन और सख्ती बरतने की मांग की है।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने मेहराजुद्दीन वाडू को भारत की अंडर-17 पुरुष नेशनल फुटबॉल टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। फिलहाल टीम एएफसी अंडर-17 एशियन कप उज्बेकिस्तान 2027 क्वालीफायर्स की तैयारी कर रही है।
नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद भारत लगातार मानवीय सहायता पहुंचा रहा है। इसी क्रम में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का पांचवां राहत विमान बुधवार को काठमांडू पहुंचा।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु द्विवेदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और देश ने दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत प्रदर्शन किया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल ऑफिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, धमतरी और जशपुर जिलों में पांच जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002' के तहत की गई।
पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 14-28 फरवरी के बीच खेली जाएगी, जिसकी मेजबानी अब भारत को मिल गई है। इसके पीछे की वजह श्रीलंका को मेजबानी से हटाया जाना है, क्योंकि वहां के क्रिकेट बोर्ड में सरकारी दखल के बाद प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया जारी है।
साक्षी मलिक की गिनती भारत की सबसे दिग्गज महिला पहलवानों में की जाती है। वह ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर रहीं।
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), दिल्ली के डायरेक्टर प्रदीप कुमार प्रजापति ने बदलते मौसम के साथ बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले को लेकर आयुर्वेदिक सावधानियां बताईं। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि डॉक्टर की सलाह के बाद ही गर्म पानी और सुदर्शन घनवटी एवं दशमूलारिष्ट जैसी दवाएं लें।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सरकार पर निशाना साधा। सहारनपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के 'पद्मावत' और जौहर को लेकर दिए गए बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में 31 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा भास्कर ने फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाए गए जौहर के सीन को लेकर अपनी बात रखी।
महाराष्ट्र के बीड जिले में दहीफले परिवार ने एक बच्ची के जन्म का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया। चार पीढ़ियों में पहली बार बेटी का जन्म होने पर परिवार ने रथ जुलूस निकालकर बच्ची का जोरदार स्वागत किया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को हरियाणा सरकार के 504 करोड़ रुपए के धन के गबन से जुड़े मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई मामलों की विशेष अदालत में तीसरी चार्जशीट दाखिल की। इस चार्जशीट में 19 आरोपियों को नामजद किया गया है।
रक्षाबंधन का त्योहार भले ही बीत गया हो, लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अहमदाबाद से आया एक भावुक तोहफा चर्चा का विषय बना हुआ है। अहमदाबाद की रहने वाली धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को राखी और एक भावुक पत्र भेजा है, जिसके साथ धराली आपदा का एक मार्मिक किस्सा जुड़ा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


