लेटेस्ट - पेज 37
उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित करने, निवेश की संभावनाओं और दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
कर्नाटक में विपक्ष के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता आर. अशोक ने कांग्रेस पर राज्य के परिवहन निगमों को गंभीर वित्तीय संकट में धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शक्ति योजना को लागू करने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था कमजोर हुई है।
नेपाल फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या ग्यारह सौ के पार पहुंच गई है। बुधवार को नेपाल प्रशासन ने ताजा आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सर्च (खोज), रेस्क्यू (बचाव) और रिलीफ (बचाव) ऑपरेशन जारी है।
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर बुधवार को अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
टेक कंपनी एप्पल में नेतृत्व बदलने के साथ ही नए सीईओ के सैलरी पैकेज का भी खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जॉन टर्नस को वित्त वर्ष 2027 में करीब 58 मिलियन डॉलर का पैकेज मिलेगा, जबकि निवर्तमान सीईओ टिम कुक को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर करीब 47 मिलियन डॉलर मिलेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर राहुल सांघवी का अंतरराष्ट्रीय करियर बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन एक कोच के तौर पर उन्होंने एक लंबी और सफल पारी खेली है।।
अभिनेत्री तापसी पन्नू आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म फिल्म 'गांधारी' की रिलीज को लेकर तैयार हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने हमेशा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी पर अहमियत दी है।
योग हमारी प्राचीन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो न सिर्फ शरीर को बल्कि स्वस्थ रखने के साथ मन को भी शांत रखने में कारगर होता है। योग के विभिन्न आसनों में 'अर्द्धहलासन' शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और विपक्षी पार्टी भाजपा ने एक-दूसरे के पार्टी कार्यालयों के घेराव की घोषणा की है। फारूक अब्दुल्ला की पार्टी भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी, भाजपा ने सिविल सचिवालय तक विरोध मार्च का फैसला लिया है।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक गांव के अंदर दो लड़कियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियां लापता हुई थीं।
17 वर्षीय छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। घटना के बाद पुलिस ने पूरी रात नोएडा के अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध वाहनों और सार्वजनिक परिवहन के साधनों की सघन जांच की।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को अयोध्या में एक अहम बैठक करेगा। इस बैठक में ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा और ट्रस्टी-स्तर के अन्य पदों पर चर्चा होगी, क्योंकि मंदिर समिति बड़े प्रशासनिक और नेतृत्व संबंधी बदलावों की ओर बढ़ रही है।
कोको गॉफ ने यूएस ओपन के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। गॉफ ने जेनेप सोनमेज को 6-3, 6-4 से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई।
हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना गया है। तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के आधार पर दिन के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है।
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप मामले में अहम फॉरेंसिक सबूत मिले हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बस में पीड़िता और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिले हैं।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील के तराई इलाके में सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर बढ़ने-घटने के बीच अब कटान ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के हेतमापुर से केदारीपुर तक नदी लगातार किनारे की जमीन को काट रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया गया। उन्होंने एक्स पर संस्कृत श्लोक, अभयस्यैव यो दाता तस्यैव सुमहत्फलम् ।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून खत्म होने के समय भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को गिरावट के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 472.96 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,471.32 और निफ्टी 197.80 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,858.00 पर था।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं ईरान को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। मैं सिर्फ उस स्थिति को टालने की कोशिश कर रहा हूं जो आखिरकार होने ही वाली है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की नाबालिग लड़की के साथ चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप के विरोध में दिल्ली यूनिवर्सिटी में सैकड़ों छात्राओं ने आधी रात को मार्च किया। एसएफआई ने छात्राओं के लिए घोषणापत्र जारी किया, जिसमें सुरक्षा, प्रतिनिधित्व और लैंगिक न्याय की मांग की गई।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांत और एकाग्र रखना भी जरूरी है। योग इस दिशा में काफी मददगार हो सकता है।
26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत की ओर से मदद लगातार जारी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को बताया कि नेपाल के लिए भारत का पांचवां राहत विमान रवाना हो गया है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेला जाना है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया।
पंजाब के अमृतसर जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने बुधवार तड़के बड़ा सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 10 संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलराम की जयंती और पावन हलछठ पर्व के अवसर पर कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर, बुधवार तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती संपन्न हुई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार किया गया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिका ने ईरान को लेकर चीन और रूस के साथ बातचीत की। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने में मदद करने का कोई विशेष वादा नहीं किया है।
अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि चीन ने जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में आम सहमति बनने से रोक दिया। चीन ने व्यापार में लगातार असंतुलन और गैर-बाजार आर्थिक तौर-तरीकों को लक्षित करने वाले प्रस्तावों पर आपत्ति जताई थी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया है। स्टैनलेक को जल्द ही टेस्ट में भी मौका मिलने की संभावना है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


