लेटेस्ट - पेज 36
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष अजरेल अर्नेस्टा और दौरे पर आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त उपाध्यक्ष एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। वहीं, स्वामी गोविंददेव गिरि को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एशिया का सबसे बड़ा हवाई शो ‘एयरो इंडिया’ एक बार फिर आसमान में अपनी चमक बिखेरने को तैयार है। इसके 16वें संस्करण का आयोजन 8 से 12 फरवरी 2027 तक बेंगलुरु के वायुसेना स्टेशन, येलहंका में किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के नेता आसिम वकार ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वकार ने ओवैसी को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा को हराने की कोशिश करनी चाहिए और जो भाजपा को हरा रहा है, उसे नहीं हराना चाहिए।
तेलंगाना में सत्तारूढ़ सरकार और पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बढ़ाते हुए तेलंगाना रक्षणा सेना (टीआरएस) ने एक पुलिस कांस्टेबल की कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के इस्तीफे की मांग की है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से गुम हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान 'मिशन सहयोग' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल नोएडा पुलिस की सर्विलांस सेल ने तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न कंपनियों के 101 कीमती स्मार्टफोन बरामद किए हैं।
यूरोपीय संघ (ईयू) ने जर्मनी के लाइपजिग एयरपोर्ट पर हुए कथित ड्रोन हमले के मामले में रूस के राजदूतों को तलब किया है। ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास ने बुधवार को आयरलैंड के विकलो में विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक से पहले यह जानकारी दी।
मिस्र के दक्षिण सिनाई प्रांत में बुधवार को एक बस के पलट जाने से 16 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने मिस्र के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के सभी 38 जिलों में 'जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दिग्गज बैंकर उदय कोटक ने बुधवार को निवेशकों को बढ़ती ग्लोबल बॉन्ड यील्ड को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ता सरकारी कर्ज और राजकोषीय घाटे के चलते केंद्रीय बैंक को अपनी बैलेंट शीट को बढ़ना (अधिक मात्रा में नोट छपाना) पड़ सकता है। इससे महंगाई में इजाफा होगा और छोटी अवधि में अधिक ब्याज दरों का सामना करना पड़ सकता है।
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 373.93 अंक या 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,570.35 और निफ्टी 141.35 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,914.45 पर था।
भारत का डेटा सेंटर इंडस्ट्री की क्षमता जून 2026 तक 1.6 गीगावाट की क्षमता से बढ़कर 2029 तक 6 गीगावाट होने की उम्मीद है। इसके लिए करीब 110 अरब डॉलर की पूंजी की जरूरत होगी।
राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में प्रदेश का एसजीएसटी संग्रह 29 प्रतिशत बढ़कर 24,662 करोड़ पहुंच गया है, जबकि राष्ट्रीय औसत वृद्धि 16 प्रतिशत रही।
देश का प्रमुख चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ने सीधी भर्ती के आधार पर पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में ग्रुप 'सी' के विभिन्न 57 पदों और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर, पंजाब के लिए ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' के अलग-अलग 3 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे। शी जिनपिंग का यह दौरा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर हुआ।
सिंगर और म्यूजिशियन जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान एक अहम गवाह कोर्ट के सामने पेश हुआ। सिंगापुर में असम एसोसिएशन से जुड़े परीक्षित शर्मा ने गुवाहाटी की स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया।
अयोध्या में राम मंदिर के प्रबंधन को और अधिक पेशेवर और पारदर्शी बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा पहले पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसे लेकर बुधवार को ट्रस्ट की एक अहम बैठक भी चल रही है, जिसके बाद राम मंदिर के पहले सीईओ के नाम की घोषणा हो सकती है।
आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विशेष डॉलर-रुपया स्वैप सुविधा के तहत विदेशी मुद्रा अनिवासी (एफसीएनआर(बी)) जमा के जरिए करीब 17.88 अरब डॉलर जुटाए हैं।।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) गुरुवार को मुंबई में अपने हेडक्वार्टर में एक अहम रिव्यू मीटिंग करेगा। इस मीटिंग में सभी पदाधिकारी, हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण के शामिल होने की उम्मीद है।
देश के लिए आर्थिक मोर्चे पर खुशखबरी है। जापान क्रेडिट रेटिंग (जेसीआर) एजेंसी ने भारत की 'फॉरेन करेंसी लॉन्ग-टर्म इश्यूअर रेटिंग' और 'लोकल करेंसी लॉन्ग-टर्म इश्यूअर रेटिंग' को 'बीबीबी+' से बढ़ाकर 'ए- स्टेबल' कर दिया है।
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को कहा कि अगस्त 2026 में कंपनी ने 5 करोड़ मीट्रिक टन कार्गो संभाला है। इसमें सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
हिंदी सिनेमा के संगीत की बात हो और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। एक दौर था जब फिल्मों की कहानी के साथ उनके गाने भी दर्शकों के दिल में उतरते थे।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) की तारीफ करते हुए दावा किया कि जवानों ने हमास के आंतरिक सुरक्षा तंत्र के प्रमुख को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मेरा निर्देश स्पष्ट है कि हम हमास के सभी नेताओं और 7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल हर व्यक्ति का पीछा करते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद वायरल बुखार और स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने पर सरकार अलर्ट मोड पर है। यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर बयान दिया।
स्वरा भास्कर भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपने एक्टिंग से ज्यादा बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी अभिनेत्री एक विवाद में घिरी हुई हैं।
उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों के हितों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के करीब 3.5 से 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को सम्मानजनक मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर सेवा व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान जताया है।
भारत सकड़, एयरपोर्ट और डिजिटाइजेशन जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहा है और देश में अर्थव्यवस्था की विकास दर को मौजूदा 7-8 प्रतिशत के पार जाने की क्षमता मौजूद है। यह बयान विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा ने दिया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसके जरिए अभ्यर्थियों को उन शहरों की जानकारी मिल सकेगी जहां उन्हें परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करीब छह साल पुराने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अब बड़ा फैसला सुनाते हुए जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


