लेटेस्ट - पेज 41
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए शहरी सार्वजनिक जगहों, खासकर फ्लाईओवर के नीचे की जगहों को बदलने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया का नेतृत्व किया।।
जिम्बाब्वे ने नामीबिया के खिलाफ सोमवार को खेले गए टी20 त्रिकोणीय सीरीज 2026 के तीसरे मुकाबले में 5 रन से रोमांचक जीत हासिल की। शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए ब्रैड इवांस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री भीषण हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए बतौर आर्थिक मदद देने की ऐलान किया है।
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर करीब 26 वर्षों से चला आ रहा विवाद सोमवार को समाप्त हो गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नई दिल्ली में दोनों राज्यों के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
दिल्ली सरकार के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी के औद्योगिक विकास और ई-वेस्ट के बेहतर प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की।
राजस्थान सरकार चरणबद्ध तरीके से राज्य में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 80,000 बैरल करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए तेल निकालने की आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की बांकुरा जिला पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने जिले के घने जंगलों वाले रानीबांध इलाके से चल रहे साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है।।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान तेजाब जैसे पदार्थ के इस्तेमाल से एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोग झुलस गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान की अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत सोमवार को 'छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह के लिए बिश्केक एरिना में पहुंचे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दुनिया भर के खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को एक मंच पर लाती है, जहां वे पारंपरिक खेलों, संस्कृति और घुमंतू सभ्यताओं की विरासत का उत्सव मनाते हैं।
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मुकाबलों में 125 गोल किए।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में जीडीपी के 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच देश का तेजी से बढ़ना हमारे लोगों की सामूहिक क्षमता को दिखाता है।।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा 5 सितंबर को प्रस्तावित विरोध मार्च के खिलाफ कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इस स्तर पर यह मानने का कोई ठोस कारण नहीं है कि इस प्रदर्शन से कानून-व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न होगी।
आयकर विभाग ने सोमवार को कहा कि असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए अब तक 7.5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग ने करदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित अंतिम तारीख समाप्त होने से पहले अपना रिटर्न दाखिल कर दें।
भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में थाईलैंड पर 94 रन से दमदार जीत हासिल की। 'प्लेयर ऑफ द मैच' शेफाली वर्मा ने बताया कि इस जीत के बाद भारतीय टीम में खुशी का माहौल है।
भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर दलितों का अपमान करने और फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाने का आरोप लगाया। यह प्रतिक्रिया उस समय आई, जब हल्द्वानी में हुए "शुद्धिकरण" विवाद पर की गई टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
हरियाणवी गायक और अभिनेता अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था और जीरो टॉलरेंस की नीति से जोड़ते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव के साथ अहम बैठक की। दोनों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।
कभी किसी ने सोचा नहीं होगा कि कोई दुकान पर जलेबी खाते-खाते सुने प्रवचन से प्रभावित होकर संत बन सकता है। ऐसी ही कुछ कहानी प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर महाराज की है।
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सोमवार को पत्नी कश्मीरा शाह के साथ चियर करते नजर आए। अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ शानदार तस्वीरें और मोंटाज वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वे अपने परफेक्ट कर्व्स दिखा रही हैं।
इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) उद्योग ने सरकार द्वारा 1.27 लाख करोड़ रुपए के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0 योजना को अधिसूचित किए जाने का स्वागत किया है। इंडस्ट्री का कहना है कि यह योजना अगले पांच से सात वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के संचयी निजी निवेश को आकर्षित करने की क्षमता रखती है और भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी।
भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 307.24 अंक या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,957.27 और निफ्टी 95.25 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,080.40 पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने सोमवार को कहा कि जीएसटी 2.0 से ऑटो सेक्टर के साथ अर्थव्यवस्था के कई सेक्टर्स को फायदा हुआ है, जिससे देश को पश्चिमी एशिया युद्ध से आई अस्थिरता का मजबूती से सामना करने में मदद मिली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किर्गिस्तान दौरे का आज दूसरा दिन बेहद व्यस्त और कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। दोपहर 2 बजे के करीब उन्होंने अपने आर्मेनियाई समकक्ष निकोल पाशिनयान से मुलाकात की।
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने सोमवार को कहा कि उसने अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड रेस्टोरेंट द्वारा एनालॉग डेयरी उत्पादों से बनी डिश बेचने के मामले में 'जीरो-टॉलरेंस' पॉलिसी अपनाई है और ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
जम्मू-कश्मीर में एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों का लंबित स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा समय में उन्हें महज 12,300 रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में काफी कम है।
गोवा के अरपोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में आग लगने की घटना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लूथरा बंधुओं को दो सप्ताह में सरेंडर करने का निर्देश दिया है। दिसंबर 2025 में इस नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के लाटागुड़ी स्थित एक रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस अभियान में कम से कम नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और निजी विचारों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार ईशा ने अपने घर पर भगवान शिव की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सिर्फ पिता और बेटे का रिश्ता नहीं, बल्कि दोस्ती का रिश्ता भी है। अमिताभ कई मौकों पर अभिषेक के बारे में कुछ न कुछ बातें बताते रहते हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


