लेटेस्ट - पेज 42
कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले बाहर का खाना, बर्गर, पिज्जा, समोसा और ज्यादा तेल वाली चीजें आती हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग मानते हैं कि अगर वे घर का खाना खा रहे हैं तो उनका कोलेस्ट्रॉल कभी नहीं बढ़ सकता।
भारतीय परंपरा में चार धाम यात्रा को मोक्ष प्राप्ति और आत्मा की शुद्धि का सबसे बड़ा मार्ग माना जाता है। इस पवित्र यात्रा का पहला पड़ाव है यमुनोत्री धाम।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 'ई-20 पेट्रोल' को लेकर दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। याचिका में पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बताने और इथेनॉल-मिश्रित ईंधन के गाड़ियों के साथ इस्तेमाल की अनुकूलता के बारे में अधिक पारदर्शिता के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ समिट के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं। रविवार को हवाई अड्डे पर किर्गिज गणराज्य के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन, आदिलबेक कासिमालीव ने उनका स्वागत किया।
अभिनेत्री मानसी पारेख ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करके मुंबई वापस लौट आईं हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने वापसी का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि चीन से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना जंग जीतने जैसा था।
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तर प्रदेश के शामली में सदर कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार तड़के हुए एनकाउंटर में दो संदिग्ध आरोपियों - सुमित और मोहित - को पुलिस ने मार गिराया।
रियल मैड्रिड ने 2026/27 सीजन के शुरुआती दौर में अपना शानदार रिकॉर्ड बनाए रखते हुए हाल ही में प्रमोट हुई टीम मालागा को 4-0 से हराया। रियल मैड्रिड की ओर से जूड बेलिंगहम जीत के नायक रहे, जिन्होंने एक गोल करने के साथ-साथ एक असिस्ट भी किया।
युइतो सुजुकी की शानदार हैट्रिक की बदौलत फ्रीबर्ग ने बुंडेसलीगा 2026/27 सीजन की शुरुआत वेर्डर ब्रेमेन पर 4-1 की बड़ी जीत के साथ की है।
बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ और कटाव की चुनौती से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने राहत, बचाव और सुरक्षात्मक कार्यों को तेज कर दिया है। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल, भारी मशीनरी, तकनीकी विशेषज्ञ और श्रमबल तैनात किए गए हैं।
भारत और ब्राजील ने अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराते हुए वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दोनों देशों ने दवा, रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद, मशीनरी और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर अधिक विविध, संतुलित और टिकाऊ व्यापारिक साझेदारी विकसित करने पर सहमति जताई है।
कुशीनगर में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के झड़वा रेलवे अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश आशु यादव के पैर में गोली लग गई।
उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। ये लोग सोरों में अस्थि विसर्जन के लिए पहुंच रहे थे।
ग्रेटर टोरंटो आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों की जिम्मेदारी केवल अपने रहने वाले देश के प्रति ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के प्रति भी है। इस दौरान दो हजार से अधिक हिंदुओं और समुदाय के सदस्य उपस्थित हुए।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि जिस अंकित बालियान की हत्या पर अखिलेश यादव राजनीति करना चाहते थे, उसके हत्यारे वहीं पहुंच गए, जहां उनकी जगह थी।
भारतीय परंपरा में योगासन, प्राणायम और मुद्राओं का विशेष महत्व दिया गया है। यह शरीर को शारीरिक स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ मन को एकाग्र, शांत और संतुलित बनाने में मदद करता है।
यूएस ओपन के पहले दिन महिला सिंगल्स मुकाबलों में ज्यादातर बड़ी खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक जीत हासिल की। एलिना स्वितोलिना, मार्ता कोस्त्युक, जैस्मीन पाओलिनी और जेसिका पेगुला ने अपने-अपने पहले मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
दिल्ली के बवाना इलाके के एक स्कूल में तीन साल की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ कई बार गलत टच किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उज्बेकिस्तान के सफल दौरे को पूरा कर यात्रा के अगले पड़ाव किर्गिस्तान पहुंचे। प्रधानमंत्री ने ताशकंद दौरे को याद करते हुए कहा कि इस यात्रा ने दिखाया कि उज्बेकिस्तान में भारत की संस्कृति, इतिहास, भाषाओं और विचारों के प्रति लोगों का लगाव लगातार बढ़ रहा है।
नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भयानक बाढ़ को लेकर सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने रविवार को काठमांडू में 'नेपाल के साथ एकजुटता' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में 1 करोड़ का योगदान देने का वादा किया। उन्होंने इस नाजुक इलाके को प्रभावित करने वाली आपदाओं से निपटने के लिए हिमालयी देशों के बीच बेहतर सहयोग की भी अपील की।
अमेरिका के एरिजोना में शनिवार को ब्राइट एंजेल कैन्यन और फैंटम रेंच इलाके में अचानक आई बाढ़ से स्थिति बिगड़ गई। अमेरिकी नेशनल पार्क सर्विस के अुनसार, घटना के बाद 20 से ज्यादा लोगों के लापता हैं।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के लिए सॉफ्टवेयर के जरिए डेटा में हेरफेर से लेकर अति सुरक्षित स्ट्रांग रूम से उत्तरपुस्तिकाएं बाहर निकालकर लिखवाने तक का खेल हुआ है। सीआईडी की जांच के दौरान गिरफ्तार परीक्षा संचालन एजेंसी के कर्मियों, निदेशकों और बिचौलियों के बयानों से यह बड़ा खुलासा हुआ है।
तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के कारण जोखिम भावना कमजोर होने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस बीच सेंसेक्स और निफ्टी50 में 0.40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बिया के बेलग्रेड में यूगोस्लाविया संग्रहालय और यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो की समाधि स्थल हाउस ऑफ फ्लावर्स का दौरा किया। वह गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) की उच्चस्तरीय स्मृति बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए सर्बिया पहुंचे हैं।
मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के साथ ही एक बार फिर एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज और कल बारिश होने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मशार हुई है। एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना हुई।
लीड्स के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर भी पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 रनों से जीत दर्ज की।
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिफ्तार किया है।।
इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों से हराया। लॉर्ड्स के मैदान पर 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 194 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


