लेटेस्ट - पेज 44
कोलकाता के अमेरिकी केंद्र (अमेरिकन सेंटर) पर जनवरी 2002 में हुए हमले के मास्टरमाइंड आफताब अंसारी की प्रेसिडेंसी सेंट्रल करेक्शनल होम (जेल) की बैरक से बरामद मोबाइल फोन और अन्य इंटरनेट उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच में बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर खेला जा रहा है। पहली पारी में सेंट्रल जोन की पूरी टीम 266 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
चमोली जिले के सीमांत वाण गांव की बेटी भागीरथी बिष्ट ने बार फिर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। 24 वर्षीय भागीरथी ने हैदराबाद में आयोजित मैराथन दौड़ में 42 किलोमीटर की दौड़ सिर्फ 2 घंटे 51 मिनट में पूरी करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले के चौथे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 208 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
देशभर में रविवार को नीट-पीजी 2026 की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 73 हजार 096 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ को देश की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कोलकाता में सीमा पार किडनी की तस्करी के रैकेट में शामिल एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।।
उत्तराखंड के नैनीताल में 'रन फॉर उत्तराखंड' थीम के तहत 15वीं नैनीताल मॉनसून माउंट मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में देश-विदेश के सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया।
लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की स्थिति ठीक नहीं है। पाकिस्तान पर सीरीज में लगातार दूसरी हार का खतरा है।
अभिनेता सोहेल खान भले ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में नहीं रहते, लेकिन जब भी वह परिवार के साथ बिताए किसी खास पल की तस्वीर शेयर करते हैं, फैंस का ध्यान जरूर खींच लेते हैं। इस बार सोहेल ने अपने संडे मॉर्निंग की एक प्यारी झलक दिखाई है।
अभिनेत्री श्रुति देशपांडे ने नाटक 'नकाब' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ काम करने के दौरान मिली सीख और अनुभव को आईएएनएस संग साझा किया। उन्होंने बताया कि नवाजुद्दीन के साथ काम करते हुए उन्होंने 'प्रेजेंस ऑफ माइंड' यानी मौके के हिसाब से तुरंत फैसला लेने और खुद को संतुलित रखने की कला सीखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। उन्हें "ओली दाराजली दोस्तलिक" ऑर्डर से देश के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। इस चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति जताई।
अक्षय भाटिया ने बैक नाइन के आखिर में अपनी तीन में से दो बोगी गंवा दीं और टूर चैंपियनशिप के तीसरे राउंड के आखिर में 29 खिलाड़ियों में से टाई-22वें नंबर पर आ गए। दूसरे राउंड के बाद टी-11 पर चल रहे भाटिया के 1-ओवर 71 के स्कोर ने 65-69 और 71 के राउंड के बाद उनका टोटल 5-अंडर कर दिया।
एप्पल के मौजूदा सीईओ टिम कुक का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है और उनकी जगह अब जॉन टर्नस कार्यभार संभालेंगे। हालांकि, कुक कंपनी के बोर्ड एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में कार्य करते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को विकास की नई सौगात देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ छावनी को ‘मॉडल छावनी’ के रूप में विकसित करने के लिए 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।।
देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते 1.13 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांकों में गिरावट होना था।
आइसलैंड में यूरोपीय संघ (ईयू) से जुड़ने की दिशा में अगला कदम उठाने को लेकर हुए जनमत संग्रह के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में दोनों पक्षों के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है।
तिब्बत के शिजांग (तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र) में 26 अगस्त को तिब्बत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्यिरोंग पोर्ट में हुए भूस्खलन के बाद 23 देशों के कुल 261 विदेशी नागरिकों का पता नहीं चल पाया है। इनमें 49 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
नेपाल में आई आपदा को लेकर बात करते हुए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने इसे देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक बताया है। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के निर्देश पर सभी एजेंसियां बचाव में जुटी हैं और अब तक 4,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें 200 से अधिक विदेशी नागरिक शामिल हैं।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भ्रष्टाचार के मामले में फंसे कर्नाटक कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र के मंत्री पद से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में 29 अगस्त को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन रविवार को मीडिया के सामने लाया गया।
अभिनेता मिहिर आहूजा इन दिनों अपनी नई वॉर ड्रामा सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर सीएच बाल रेड्डी का किरदार निभाया।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 137वें एपिसोड में पीएम स्वनिधि योजना का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश भर में 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और मौत के मामले के खिलाफ रविवार को मार्च निकाला गया। युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर नाबालिग छात्रा को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
नेपाल फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने रविवार सुबह 9 बजे तक का आंकड़ा शेयर किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले त्योहारों से पहले देशवासियों से एक बार फिर भारत में बनी चीजें ही खरीदने का आह्वान किया है। उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' के आग्रह को दोहराते हुए कहा कि भारत के आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भारत में बनी चीजों पर गर्व करने से ही प्रशस्त होगा।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से फोन पर बातचीत कर नेपाल में आई भीषण आपदा पर दुख जताया। वांग यी ने बताया कि चीन ने नेपाल के लिए नकद सहायता और राहत सामग्री का विशेष पैकेज लागू किया है, जो जल्द काठमांडू पहुंचेगा।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सैन्य नेतृत्व में फेरबदल किया है। उन्होंने किम सोंग-गी को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की ओर से जेपीएनआईसी को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


