लेटेस्ट - पेज 46
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोंडेलेज इंटरनेशनल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) लुका जारामेला से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत में कंपनी के उत्पादन, सोर्सिंग, सेवाओं और निर्यात को विस्तार देने के अवसरों पर चर्चा की है।
पुणे पुलिस ने गणेशोत्सव समेत आने वाले त्योहारों और शहर में होने वाले विभिन्न आंदोलनों को देखते हुए शनिवार को प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 14 दिन तक धारा 37 लागू रहेगी और पांच से ज्यादा लोगों की सभा पर रोक रहेगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनिल बलूनी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दलित समाज को लेकर राजनीति करने, समाज में विभाजन पैदा करने और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सतर्क जवानों ने पश्चिम बंगाल की एक महिला को दो महीने के एक शिशु को बेचने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। महिला का दावा है कि बच्चा उसका अपना है।
श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 के अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। इस टीम ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 'ग्रुप-बी' के मुकाबले में यूएई को 9 रन से धूल चटाई।
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने राहुल गांधी के 'शुद्धिकरण' के मुद्दे, सोनिया गांधी की पुस्तक के प्रकाशन से कथित इनकार और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा सम्मानजनक संख्या में सीटों की मांग पर शनिवार को आईएएनएस से बातचीत की।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। इस टीम ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 70 रन से धूल चटाई।
उदयपुर शहर के निकट उमरड़ा क्षेत्र के खेड़ा गांव में लगातार दो दिनों तक पांच लोगों पर हमला कर दहशत फैलाने वाले पैंथर को आखिरकार वन विभाग ने शनिवार सुबह पकड़ लिया। पिंजरे में फंसने के बाद उसे बेहोश कर सज्जनगढ़ जैविक उद्यान भेज दिया गया।
हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरों के लिए गैन्ट्री लगाने का कार्य शुरू होने वाला है। इस वजह से सिन्नर इंटरचेंज से इगतपुरी इंटरचेंज के बीच चरणबद्ध तरीके से अस्थायी ट्रैफिक ब्लॉक लागू किया जाएगा।
लोकप्रिय भारतीय हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया वीडियो के जरिए बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। गायक ने सरकार से गुजारिश करते हुए कहा कि हरियाणा के ज्यादातर आर्टिस्ट को धमकियों का सामना करना पड़ता है, जिस पर सरकार को काम करना चाहिए।
अभिनेत्री मानसी पारेख ने हाल ही में कैलाश की आध्यात्मिक यात्रा पूरी की हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी इसी यात्रा की झलक शेयर की।
तिब्बत और नेपाल के कई गांवों में आई विनाशकारी बाढ़ ने यह चेतावनी दी है कि प्रकृति राजनीति का इंतजार नहीं करती।
नेपाल में भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि भारत की एक विशेष तकनीकी टीम ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरंगों के अंदर फंसे लोगों की तलाश और बचाव के लिए जलविद्युत सुरंगों का मौके पर सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य एशियाई देश की दो दिवसीय राजकीय यात्रा की शुरुआत की। वह शनिवार की शाम को ताशकंद पहुंचे, जहां दोनों देशों के संबंध में एक विशिष्ट उदाहरण पेश करते हुए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा थाना पुलिस एवं डीआरजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेगडापल्ली के जंगल में नक्सली डंप बरामद किया है।
साउथ अफ्रीका ने टी20 ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। जिम्बाब्वे से मिले 145 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 3 विकेट खोकर 13.4 ओवर में हासिल कर लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ताशकंद में यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की और देश के समृद्ध इतिहास, विरासत और राष्ट्रीय भावना को सम्मान दिया।।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील दीपक खत्री की पुलिस कस्टडी पांच दिन और बढ़ा दी है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन की अतिरिक्त कस्टडी की मांग की थी।
कोलकाता पुलिस ने कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी के घर की छत से अवैध बिलबोर्ड हटाए जाने को लेकर हुए विवाद के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है।।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेस वार्ता पर कहा कि जो कुछ भी उत्तराखंड की धरती पर हुआ, उसने देश के संविधान और कानून का अपमान किया है।।
हिमाचल प्रदेश सरकार के आपदा प्रबंधन पर एचआईएमसीओएसटीई सलाहकार और पूर्व प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. एसएस रंधावा ने नेपाल में आई बाढ़ की वजह ग्लेशियर टूटना बताया। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर के आगे का हिस्सा टूटने से पानी रुका और फिर हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर बढ़ने से अचानक बाढ़ आ गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में अगले 48 घंटों के दौरान बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिम बंगाल और हिमालयी इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने के अनुमान हैं।
नेपाल के रसुवा जिले में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से शनिवार को चार भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार शाम नेपाल में भारतीय नागरिकों और राहत-बचाव प्रयासों को लेकर अपडेट किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।।
चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बिरयानी बनाने वाले बर्तन में सब्जियों तथा मैदे के साथ पकाया।
बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसे में सेफ्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही गोपाल गांव की है।
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में जानवरों ने किसानों का जीना बेहाल कर दिया है। इसके पीछे की मुख्य वजह है जंगली जानवरों का विचरण।
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और मॉडल रिया अहीर 'बिग बॉस-20' में नजर आ सकती हैं। शो में उनकी एंट्री पूरी तरह से दर्शकों के वोट पर आधारित है, जिसे लेकर रिया का कहना है कि वे उनके लिए एक तरह से इम्तिहान की तरह है।
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (सीएसआईआर-यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2026 की परीक्षा में शामिल हुए जो उम्मीदवार फाइनल आंसर-की जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स शुक्रवार को पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ 72 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंची, जहां 30 अगस्त को उसका सामना साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से होगा।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


