लेटेस्ट
भारत के 7 स्टार्टअप्स को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) समर्थित फिक्की-मर्सिडीज-बेंज भारत इनोवेशन एंड बिजनेस आइडियाज चैलेंज प्रोग्राम के तहत फंडिंग के साथ-साथ संरचित मेंटरशिप और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य स्टार्टअप्स की तेजी से वृद्धि सुनिश्चित करना और उन्हें निवेश के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।
अभिनेता सुशील कुमार ने एक ही फिल्म से ऐसी पहचान हासिल की कि आज भी उनका नाम उसी किरदार के साथ याद किया जाता है। 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ती' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
भारतीय सिनेमा की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की पुण्यतिथि पर पूरा फिल्म जगत उन्हें याद कर रहा है। शुक्रवार को मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने भी उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी।
पुणे के केतन हत्याकांड मामले में अदालत ने दोनों आरोपियों (सिया गोयल और चेतन चौधरी) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से दोनों आरोपियों की तीन दिन की अतिरिक्त पुलिस कस्टडी की मांग की थी।
इस्लामी क्रांति के दिवंगत नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने भारतीय धार्मिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान पहुंचा। तेहरान के इमाम खुमैनी मोसल्ला में शुक्रवार को यह कार्यक्रम रखा गया, जहां विदेशी गणमान्य लोगों ने दिवंगत खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे केप वर्डे से होगा। इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पॉल मेसफील्ड का मानना है कि अर्जेंटीना के पास आराम से आगे बढ़ने की क्षमता और अनुभव है, लेकिन केप वर्डे को नॉकआउट स्टेज तक पहुंचने के उसके ऐतिहासिक सफर का श्रेय मिलना चाहिए।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद जोनल कार्यालय ने पहली बार एक जब्त विमान की सफल नीलामी की है। ईडी ने 1 जुलाई 2026 को एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से हॉकर 800ए विमान की नीलामी कर इसे 3 करोड़ रुपये में बेच दिया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में सेशेल्स के दौरे पर गए थे, जहां उन्हें 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को लेकर कई तरह के अटकलें लगाई जा रही थीं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम के सिलसिले में 30 जून को ओडिशा और राजस्थान में सात जगहों पर तलाशी अभियान चलाया और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।
खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी कि बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से निकलकर प्रांतीय सीमा पार कर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में घुसते ही पेशावर जा रही एक यात्री बस खाई में गिर गई।
बेंगलुरु के चर्चित डेकेयर सेंटर में मासूम बच्चों के साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल विजयलक्ष्मी को अदालत में पेश किया, जहां 29वें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बेंगलुरु सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक विवादित यूट्यूब वीडियो को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने केंद्र सरकार की ग्रिवांस अपीलीय समिति (जीएसी) को वीडियो हटाने से जुड़ी अपील पर 15 दिनों के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है।
नौसेना का लंबी दूरी का समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक पी-8आई विमान अमेरिका के हवाई द्वीप स्थित होनोलूलू पहुंच गया है। भारतीय नौसेना का यह विमान यहां दुनिया के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय समुद्री युद्धाभ्यासों में से एक ‘रिम ऑफ द पैसिफिक’ (रिमपैक) 2026 में हिस्सा लेगा।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि आधार ऐप पर ईमेल आईडी निशुल्क अपडेट होने की सुविधा एक जुलाई से शुरू होने के बाद पहले दो दिनों में 2.5 से अधिक ईमेल अपडेट हुए हैं।
केंद्र सरकार ने सड़क पर चलने वाले ई-रिक्शा को दूर से स्विच ऑफ करने वाले ऐप 'बीएटी बीएमएस' को गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर से हटाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी सूत्रों की ओर से शुक्रवार को दी गई।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान राम मंदिर दान प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्याय-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है और सभी दोषियों को सजा मिलेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक बताया और कहा कि अमेरिका को महंगाई और इंटरेस्ट रेट की चिंताओं से बंधे रहने के बजाय बहुत ज्यादा आर्थिक विकास हासिल करना चाहिए।।
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची शुक्रवार को नई दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद भारत से रवाना हो गईं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच साझेदारी को साझा लक्ष्यों की ओर बढ़ावा मिला।
कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को उनके खिलाफ पहले से लंबित अदालत की अवमानना के मामले में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कुल 60 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जबकि कई राष्ट्रीय और राज्य मार्ग भी बाधित हुए हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म 'जन नायगन' को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इसके पायरेसी मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को सोनमर्ग सुरंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह जवान घायल हो गए। यह घटना श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब वाहन अचानक सड़क से फिसलकर पलट गया।
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के मार्कापुरम क्षेत्र में शुक्रवार तड़के अमरावती–अनंतपुर राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।।
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में उम्र और महिलाओं को लेकर मौजूद 'दोहरे मापदंड' पर सवाल उठाए हैं।
स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए सबसे लंबे समय तक क्लीन शीट रखने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दो विश्व कप को मिलाकर साइमन ने कुल 5 मुकाबलों में कोई गोल नहीं खाया है, जो नया रिकॉर्ड भी है।
केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह जांच नहीं, बल्कि मीडिया के सामने उसका आपत्तिजनक व्यवहार है।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से इंकार किया। कोर्ट ने कहा कि सोनम जमानत पर पहले ही रिहा हो चुकी है।
कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को बेंगलुरु खदान हादसा से जुड़े मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हादसा गुरुवार सुबह तड़के बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदपट्टना स्थित क्रशर यूनिट में हुआ।
अदाणी ग्रुप वैश्विक संस्थागत निवेशकों और भारत के बड़े म्यूचुअल फंड्स को आकर्षित करने में सफल रहा है और यह ग्रुप को लेकर निवेशकों के सेंटीमेंट में स्पष्ट बदलाव को दिखाता है।।
असम के डिब्रूगढ़ में अवैध रूप से सामान की ढुलाई के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 65 बोरियों में ले जाए जा रहे गुटखे की खेप जब्त की है। यह कार्रवाई राज्य जीएसटी विभाग और गाबरूपथर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान की गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


