लेटेस्ट - पेज 421
-
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता राइडर्स राइडर्स (केकआर) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
-
नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी माने जा रहे शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीएम मोदी ने रणनीतिक रिश्तों को और विस्तार देने का ऐलान किया तो प्रगाढ़ संबंधों की अहम वजह साझी धरोहर को भी बताया।
-
राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में शामिल करने को लेकर विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर संरचित और व्यापक चर्चा शुरू करने की मांग की।
-
कर्नाटक में प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर प्रेमी बुधवार को एक बिजली के खंभे पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल के चिन्नय्यनपाल्या गांव की बताई जा रही है।
-
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के इटली में टॉफी बांटने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए पूछा- "आपको भारत में बनी हर वस्तु से इतनी नफरत क्यों है?"।
-
गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए श्री अन्न को रोजाना के भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। बाजरा, रागी, ज्वार और अन्य मिलेट्स न सिर्फ पौष्टिक होते हैं बल्कि शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
-
भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। दोनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है।
-
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र में चर्चित दीपिका दहेज हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथी गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में अब मृतका की सास पूनम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
-
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4.0 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी जहां आंदोलनरत हैं, वहीं प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से आंदोलन का रास्ता छोड़कर परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।।
-
पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।।
-
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए दोनों को गद्दार कहा और देश बेचने का आरोप लगाया है।
-
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला।।
-
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़ी महिला मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के चचिया ससुर विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।
-
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मध्य प्रदेश के भोपाल में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने इस घटना के संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है।
-
भारत-स्वीडन की साझा सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्वीडिश समकक्ष पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने एक ओप-एड में बखूबी बयां किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी जानकारी दी।
-
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को केवल पवित्र ही नहीं मानती, बल्कि उसे मां का दर्जा भी देती है।
-
निर्देशक अनीस बाज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैय्या 2' ने अपनी रिलीज के 4 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर निर्देशक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।
-
मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत लखनऊ के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक स्मार्ट फैक्ट्री लैब स्थापित की है। इसका उद्देश्य डिप्लोमा छात्रों को एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
-
दक्षिणी कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में लगी तेज और हवा से भड़कती 'सैंडी फायर' पर काबू पाने के लिए 750 से ज्यादा फायरफाइटर जुटे हुए हैं। इस आग की वजह से 17,000 से अधिक लोगों को इलाका खाली करने के आदेश दिए गए हैं।
-
अभिनेत्री रिद्धि डोगरा टेलीविजन और ओटीटी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने बताया कि अकेले रहना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है।
-
अभिनेता सोनू सूद असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक सोशल मीडिया पर साझा की।
-
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के बसंत विहार स्थित घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।
-
भारतीय योग परंपरा में शरीर की वृद्धि और ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण आसनों का वर्णन मिलता है, जिनमें 'मलासन' भी एक प्रभावी योगासन है।।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट भेंट किया। इस गिफ्ट के लिए मेलोनी ने उन्हें धन्यवाद भी दिया।
-
ट्विशा शर्मा के परिवार ने, जिनकी कथित तौर पर 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी, बुधवार को एक नया बयान जारी करते हुए कहा कि किसी प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान से एक स्वतंत्र चिकित्सा राय मिलने से जांच पर जनता का भरोसा बहाल करने में मदद मिलेगी।।
-
अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच, महानायक ने 'रामचरितमानस' की कुछ पंक्तियों के साथ एक छोटी कविता शेयर की है और सभी को अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं।।
-
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू टोना करने के शक में 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
-
सलमान खान के रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ की चर्चित कंटेस्टेंट रहीं फरहाना भट्ट ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल और भावुक फैसले के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने सपनों को अहमियत देती हैं।
-
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पू' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.