लेटेस्ट - पेज 420
-
तमिलनाडु में कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद में 23 नए विधायकों को शामिल करने की अनुशंसा की है, जिसे राज्यपाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से मानो आग बरस रही हो और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
-
महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि दो अन्य लोग आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
-
मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 414 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,732 और निफ्टी 171 अंक या 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,830 पर खुला।
-
देवभूमि उत्तराखंड, पावन नगरी पर स्थित पंचकेदारों का वैभव सबसे अनोखा है। इसी पावन नगरी में द्वितीय केदार के रूप में भगवान श्री मध्यमहेश्वर पूजे जाते हैं।
-
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजघाट के पास स्थित उनकी समाधि 'वीर भूमि' पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
-
लगभग छह दशकों में पहली बार कांग्रेस तमिलनाडु कैबिनेट का हिस्सा बनने जा रही है। पार्टी के दो विधायक गुरुवार को तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
-
मुंबई साइबर पुलिस ने डिजिटल ठगी के खिलाफ अपनी मुहिम में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जनवरी 2026 से मई 2026 के पहले 19 दिनों तक 1930 साइबर हेल्पलाइन और क्राइम ब्रांच की तेज कार्रवाई से 101.39 करोड़ रुपए से अधिक की राशि को फ्रीज कर नागरिकों की बचत की गई है।
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कोस्ट गार्ड अकादमी के दीक्षांत समारोह में छात्रों की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की इमिग्रेशन और आर्थिक नीतियों का बचाव किया और ईरान को लेकर नई चेतावनी भी दी।
-
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल ने अमेरिका के आरोपों के बाद क्यूबा क्रांति के नेता राउल कास्त्रो का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि राउल कास्त्रो के खिलाफ अमेरिकी सरकार की ओर से लगाए गए आरोप एक 'राजनीतिक स्टंट' हैं, जिनका कोई कानूनी आधार नहीं है।
-
दिल्ली की गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सब्जी व्यापारी की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
-
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में ऑनलाइन और असल जिंदगी दोनों में पैपराजी पर भड़क गए थे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से गुस्सा जाहिर करते हुए मीडियाकर्मियों को निजता का सम्मान करने की नसीहत दी थी।
-
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पुनर्मतदान शुरू होने वाला है। इस विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराया जा रहा।
-
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 65वां मुकाबला अपने नाम किया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से शिकस्त देने के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को इटली के रोम स्थित खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2026 का 'एग्रीकोला मेडल' प्रदान किया गया। यह एफएओ का सर्वोच्च सम्मान है।
-
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी का बुधवार को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राजनीतिक नेताओं, संतों और समर्थकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
-
देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान लगातार 40 डिग्री पार पहुंच चुका है।
-
राजस्थान के भिवाड़ी में मां ने कथित तौर पर आठ महीने की बच्ची को तेजाब पिला दिया, जिसके बाद अलवर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।।
-
सूरत शहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान 'ऑपरेशन रैम्बो' के तहत 73 लोगों को पकड़ा है। इनमें कई ऐसे आरोपी शामिल हैं, जिन पर हत्या, डकैती और नशे से जुड़े गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का लाभ उठाकर वर्ष 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने पर सहमति जताई।।
-
देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। आईएमडी ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि डॉक्टरों ने हीटवेव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
-
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मैच में जीत के लिए 148 रन का टारगेट रखा है।।
-
पंजाब के अमृतसर के थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को लड़की को भगाकर ले जाने और फिर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पहले छह दिन की रिमांड पर लिया गया था और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-
बच्चों का स्वस्थ और सक्रिय रहना हर माता-पिता की प्राथमिकता होती है, लेकिन शरीर में आयरन की कमी कई बार बच्चों के विकास पर गंभीर असर डाल सकती है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में एनीमिया मस्तिष्क के विकास और सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
-
योगासन के महत्व को रेखांकित करते हुए हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। दिवस को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।
-
दिल्ली की सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने राजधानी भर में लगभग 96,000 स्ट्रीट लाइटों को उन्नत स्मार्ट एलईडी सिस्टम से बदलने की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है।
-
भारतीय फुटबॉल के कई प्रमुख क्लबों के 2026-27 सीजन के लिए प्रीमियर 1 क्लब लाइसेंस आवेदन को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने खारिज कर दिया है। इनमें मोहन बागान सुपर जायंट, केरल ब्लास्टर्स एफसी और ओडिशा एफसी जैसे मशहूर क्लब शामिल हैं।
-
भारतीय-अमेरिकी मानव शाह, इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में आईजीपीएल शुरू होने के बाद से किसी 'मेजर' टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। अब मानव कुछ ही महीनों में यूएस ओपन खेलते नजर आएंगे।
-
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसमें फिनटेक सेक्टर में सहयोग, निवेश के अवसर और द्विपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दे शामिल रहे।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही बातचीत उम्मीद से ज्यादा लंबी खिंच रही है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि कूटनीतिक प्रयास विफल होते हैं तो अमेरिका कड़े विकल्पों पर भी विचार कर सकता है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.