लेटेस्ट - पेज 428
-
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि लंबे समय से इंतजार की जा रही बेंगलुरु और मुंबई वंदे भारत स्लीपर जल्द शुरू हो सकती है।।
-
मध्य प्रदेश के रतलाम में रविवार को तिरुवनंतपुरम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद इसकी उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।।
-
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। मुंबई (महाराष्ट्र) के विक्रोली में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के पहले कटरहेड को सफलतापूर्वक शाफ्ट में उतारा गया।
-
नीदरलैंड के ऑफस्लोडाइक डैम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी तारीफ की। उन्होंने इस बांध में इस्तेमाल की गई तकनीक को सीखने योग्य बताया।
-
पंजाब की जालंधर पुलिस ने चार ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हत्या के मामलों में संलिप्त थे और पिछले कई दिनों से गिरफ्तार से बच रहे थे। आखिर लंबी मशक्कत के बाद पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में सफल रही।
-
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार के सारण जिले के दरियापुर प्रखंड स्थित मस्तीचक पहुंचकर राज्य के स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान उन्होंने 'अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल' का उद्घाटन भी किया।
-
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने तमिल सिनेमा के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के सामने अपनी छह मांगें रखी हैं।
-
नीट पेपर लीक मामले की जांच अब महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले तक पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ने कथित परीक्षा घोटाले पर अपनी बढ़ती कार्रवाई के तहत अचानक छापेमारी की।
-
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अब यात्रियों की निर्भरता निजी वाहनों पर कम करना चाहती है। इसके लिए मेट्रो ने ‘एक्स्ट्रा ट्रेन ट्रिप’ शुरू करने का फैसला किया है।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर बुलडोजर कार्रवाई की एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वादे को पूरा करने के लिए पहले से ही जमीन पर काम जारी है।
-
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात भारतीय सेना की बटालियन आईएनडीबीएटीटी XXVI को उसके आसाधारण सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया। शांति सेना की इस टुकड़ी की तैनाती दक्षिण लेबनान में है।
-
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ‘सेवा ही साधना है’ के मूलमंत्र से प्रेरित होकर रविवार को बिहार में 150 करोड़ रुपए की बड़ी नेत्र स्वास्थ्य सेवा की नींव रखी। इस पहल के जरिए ग्रामीण इलाकों में सस्ती दरों पर आंखों का इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
-
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कहा कि स्वच्छ ऊर्जा में नीदरलैंड के साथ साझेदारी से भारत को ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने में मदद मिलेगी।।
-
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के हमलों से तेहरान को भले ही नुकसान पहुंचा है, लेकिन इस लड़ाई का असर अमेरिकी जनता के पॉकेट पर भी हो रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर को लेकर अब तक कोई बात नहीं बन पाई है।
-
नॉर्वे रविवार को 212वां संविधान दिवस मना रहा है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने नॉर्वेजियन समकक्ष एस्पेन बार्थ ई दे को इस ऐतिहासिक दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
-
आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
मिस्र की युवा खिलाड़ी अमीना ओर्फी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीआईबी पाम हिल्स पीएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। वहीं, विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मुस्तफा असल भी अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहे।
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपये तक के कोलैटरल-फ्री लोन (बिना गिरवी ऋण) की व्यवस्था की है, जिसकी गारंटी स्वयं दिल्ली सरकार लेगी।
-
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को कहा कि हमारा लक्ष्य अगले तीन से चार वर्षों में बिहार राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 50,000 करोड़ रुपए से लेकर 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश करना है।।
-
आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जीटी के सहायक कोच पार्थिक पटेल ने माना कि केकेआर के खिलाफ कैच छोड़ना टीम को काफी महंगा पड़ा।
-
फिलिस्तीन में हमास के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर इजरायल का विरोध अब मनोरंजन के मंच तक पहुंच चुका है। वियना में आयोजित यूरोविजन सॉन्ग 2026 कॉन्टेस्ट में यूरोपीय देशों ने इजरायल के हिस्सा लेने का विरोध किया था।
-
लेबनान के इकॉनमी मिनिस्टर आमेर बिसात ने इजरायली हमले से उनके देश की अर्थव्यवस्था को पहुंच रहे नुकसान से रूबरू कराया है। उनके अनुसार, अनुमान है कि इससे देश को 2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
-
भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 3.12 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह घरेलू बाजारों में तेज बिकवाली और वैश्विक अस्थिरता के चलते डॉलर के मुकाबले रुपए पर दबाव बने रहना है।
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान, सरकार की प्रतिबद्धता है।
-
भारतीय मौसम विभाग (आईएएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, तेज हवाएं और भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों तक कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हीटवेव लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
-
अमेरिका का विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड अमेरिका लौट आया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक्स पर नाविकों की भावुक स्वदेश वापसी की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी।
-
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। ईरान-अमेरिका तनाव, कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई की चाल और घरेलू आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल निर्धारित करेंगे।
-
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा है। पुणे की रहने वाली और एनटीए की एक्सपर्ट टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे पर बायोलॉजी के प्रश्न पत्र लीक करने की साजिश में शामिल होने का शक है।
-
अभिनेत्री महिमा चौधरी साल 1999 में हुए अपने साथ के हादसे को आज भी भूला नहीं पाई हैं। इस हादसे से जुड़े वाकये को वह अक्सर प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं।
-
देशव्यापी जनगणना 2027 के अंतर्गत पहले चरण में राजधानी दिल्ली समेत देश के 5 राज्यों में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (एचएलओ) का फील्ड कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही, रविवार को चार राज्यों में स्व-गणना का भी शुरुआत हुआ हुआ है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.