लेटेस्ट - पेज 426
-
पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से शानदार वापसी करते हुए हरे निशान बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से 1,100 अंकों से ज्यादा की रिकवरी करके और एनएसई निफ्टी 50 ने दिन के निचले स्तर से 300 अंकों से ज्यादा की रिकवरी करके बढ़त के साथ कारोबार का समापन किया।
-
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नई व्यवस्था लागू करने का ऐलान कर दिया है। नई अथॉरिटी बनाई है जो समुद्री संचालन पर रियल टाइम निगरानी रखेगी।
-
भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर एरॉन राय ने पीजीए चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। एरोनिमिंक गोल्फ क्लब में शानदार प्रदर्शन करते हुए एरॉन राय साल 1919 के बाद पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले पहले अंग्रेज गोल्फर बने।
-
योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 17,043 मुठभेड़ की कार्रवाइयां की, जिनमें 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
-
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान के इजरायल पहुंचने की भी खबर है।
-
सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में वर्ष 2025 के दौरान शानदार तेजी देखने को मिली, जिसमें 28 सौदों के जरिए होटल निवेश करीब 56.7 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 67 प्रतिशत अधिक रहा।।
-
महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर चर्चा के बीच सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी इस समय ऐसा रिस्क लेने से बच सकते हैं।
-
राबर्ट वाड्रा ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अपनी वह याचिका वापस ले ली, जिसमें उन्होंने एक निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर संज्ञान लिया था। यह मामला गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में 2008 की एक भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले से संबंधित है।
-
बिहार में सीवान के बाद पटना में हुए एनकाउंटर पर सत्तापक्ष के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को या अपराध छोड़ना होगा या बिहार छोड़ना होगा।
-
राजस्थान में गर्मी का प्रकोप और तेज हो गया है, जहां कई जिलों में दिन और रात के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार और मंगलवार के लिए राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
-
भारी बारिश भी हजारों उत्साहित समर्थकों के जोश को कम नहीं कर पाई, जब वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली नई सरकार ने सोमवार को औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। इसके साथ ही 10 साल के अंतराल के बाद केरल में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हुई।
-
अभिनेत्री अमीषा पटेल एक्टिंग के साथ ही कई मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के ट्रोलिंग कल्चर पर तीखा हमला बोला।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर, उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं दी है।।
-
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के. राजन का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से शोक की लहर है।
-
इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। इसी बीच अभिनेत्री तारा शर्मा ने सोमवार को अपने फ्रांस दौरे का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
-
झारखंड में मोबाइल टावर अब इश्क, जिद और भावनात्मक ड्रामे के नए ‘हाई-वोल्टेज मंच’ बनते जा रहे हैं। सोमवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में फिल्म शोले के वीरू वाले स्टाइल में एक और हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया।
-
कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
-
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे पहुंच गए हैं। नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे उन्हें हवाई अड्डे पर रिसीव करने पहुंचे।
-
अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबरों को लेकर चल रही अफवाहों और अटकलों पर सूरज नांबियार ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर अपना जारी करते हुए मीडिया से न केवल मनगढ़ंत खबरें को बंद करने बल्कि दोनों को आगे का रास्ता शांति से तय करने की अपील भी की।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में प्रदेश के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, ऊर्जा व्यवस्था, नगरीय परिवहन और पंचायत आरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने पूर्वांचल में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने और महानगरों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़े फैसले लिए गए।
-
यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने एक शानदार तस्वीर जारी कर दिखाया है कि बूढ़े होते तारे अपने आखिरी दौर में कैसे दिखते हैं। हबल स्पेस टेलीस्कोप की इस तस्वीर में एक प्लैनेटरी नेबुला दिखाई दे रहा है, जिसमें तारे की बाहरी गैसीय परतें अंतरिक्ष में फैल गई हैं और तेज अल्ट्रावॉयलेट रोशनी में चमक रही हैं।
-
बांग्लादेश में बेटे को बचाने आई एक मां को अपनी जान गंवानी पड़ी। बेटे पर कथित बीएनपी समर्थकों ने हमला किया था।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यस्ततम दिनचर्या के बीच भी सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिले और हर किसी की समस्या सुनी।
-
क्या आपको दिन भर सुस्ती छाई रहती है? छोटे-छोटे काम करते ही शरीर थकान महसूस करता है? कम ऊर्जा, पीठ और कंधों में अकड़न, आंखों में तनाव या शारीरिक रुकावट जैसी समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं? भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इन समस्याओं के समाधान के रूप में उष्ट्रासन की सिफारिश की है।।
-
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसे एक अनजान सोर्स से संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया कि उसके पास कंपनी के आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के कुछ हिस्से तक पहुंच है।।
-
केरल के नए मुख्यमंत्री के रुप में वीडी सतीशन ने पद की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एचडी देवेगौड़ा ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया है।
-
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ईआरटी) को संबोधित करना उनके लिए सम्मान की बात थी।
-
यूपी के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ईसानगर थाना क्षेत्र में एनएच-730 पर सिसैया के पास तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
-
सोने और चांदी की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। हालांकि, शुरुआत कारोबार में ही दोनों कीमती धातु हरे निशान में आ गए थे।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.