लेटेस्ट - पेज 463
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर विवाद और गहरा गया है, जिसमें उन्होंने ईरानी जहाजों की जब्ती कार्रवाई को "पाइरेट्स जैसा" (समुद्री लुटेरों) बताया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन की "सीधी स्वीकारोक्ति" करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
-
क्यूबा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बढ़ती सैन्य धमकियों की कड़ी निंदा की है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कैनेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रपति क्यूबा के खिलाफ सैन्य आक्रामकता की धमकियों को खतरनाक और असामान्य स्तर तक बढ़ा रहे हैं।
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से भेजे गए नए प्रस्ताव पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह जल्द ही इसकी समीक्षा करेंगे, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में जो किया है, उसके लिए उसने “अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है।
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका जर्मनी से अपने सैनिकों की संख्या में और अधिक कटौती करने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि पेंटागन ने इस हफ़्ते की शुरुआत में कहा था अमेरिका जर्मनी से करीब 5,000 सैनिकों को बुलाने की योजना बना रहा है, लेकिन अब यह संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।
-
ईरान का दावा है कि उनकी सेना इस समय होर्मुज स्ट्रेट पर पूरा नियंत्रण रखे हुए है। ईरान की सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अकरमीनिया ने कहा कि सेना की अनुमति के बिना कोई भी जहाज इस रास्ते से नहीं गुजर सकता, चाहे वह दोस्त देश का हो या दुश्मन का।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें ईरान के साथ संभावित समझौते की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन अंतिम 'शब्दावली' का इंतजार है, उसके बाद ही वे कोई निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि तेहरान ने "मिस बिहेव" (गलत व्यवहार) किया, तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प अब भी खुला है।
-
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के काउंटिंग एजेंटों को निर्देश दिया कि वे उन बूथों पर तत्काल दोबारा गिनती की मांग करें, जहां भाजपा 500 से 700 वोटों के अंतर से आगे चल रही हो।।
-
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाने के बाद 9वें स्थान पर कायम है।
-
एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप 2026 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को सूजौ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर के पिच 8 पर खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में पामेला कोंटी की 'यंग टाइग्रेस' ने शानदार जुझारूपन और आक्रामक तेवर दिखाए।
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत के सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्थापित किया है।।
-
इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पैक) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद वे तिहाड़ जेल से रिहा होकर बाहर आ गए।
-
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच में जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के इरादे से उतरी हैं।
-
मौसम विभाग द्वारा राज्य में संभावित खराब मौसम, आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा जनपदों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत पत्र जारी कर सतर्कता एवं तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
-
राष्ट्रीय स्तर पर आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व सी-डॉट द्वारा उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से सफल परीक्षण अलर्ट जारी किया गया। सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर यह अलर्ट संदेश प्रसारित किया गया।
-
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। बारिश से प्रभावित अंतिम मैच में न्यूजीलैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 6 विकेट से जीत दर्ज की।
-
पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पुणे ने आर्थिक अपराध शाखा की एक महिला सहायक पुलिस निरीक्षक और उसके सहयोगी को 28 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
-
ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी ने दी।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।।
-
केंद्र सरकार ने मेट्रो रेल सिस्टम को मजबूत करने और रेलवे पुलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 895.30 करोड़ रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
-
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टॉस के दौरान फैंस को निराशा जरूर हाथ लगी है, क्योंकि उनके पसंदीदा महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
-
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है।।
-
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ पुनर्मतदान अब तक शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
-
सरकार ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि अब तक 2,922 से अधिक भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 30 लोग खाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से लाए गए हैं।
-
तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता की।
-
भारत ने शनिवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। यास्तिका भाटिया और राधा यादव की भारतीय टीम में वापसी हुई है, जबकि अनकैप्ड तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।
-
भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मध्य पूर्व की राजनीति, अमेरिका की भूमिका और हालिया युद्ध को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इस युद्ध को एक तरह का आशीर्वाद बताया।
-
चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन से मिली खबर के अनुसार मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों की संख्या चरम पर है।।
-
श्रीनगर से जम्मू तक विस्तारित वंदे भारत एक्सप्रेस के जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर नियमित संचालन शनिवार से शुरू होने के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया और स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई।
-
सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। यह जानकारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
-
अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (अजमेर शरीफ) में शिव मंदिर होने के दावे से जुड़े मामले में शनिवार को जिला न्यायालय में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख तय की है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.