लेटेस्ट - पेज 470
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को संसद में कहा कि पिछले पांच दिनों में रिफाइनरियों को दिए गए निर्देशों के बाद एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही अतिरिक्त एलपीजी की खरीद भी सक्रिय रूप से की जा रही है।
गुजरात के अहमदाबाद में 12 और 13 मार्च से भीषण गर्मी शुरू होने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह 8:30 बजे से शहर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और भारत के पास इस समय पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार मौजूद है।
चीन पाकिस्तान की वायुसेना को नई शक्ल देने में लगा है, वहीं भारतीय वायुसेना ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक साथ चीन और पाकिस्तान के सामने अपनी ताकत दिखा चुकी है। उस समय पाकिस्तान के चीनी एयर डिफेंस सिस्टम भारतीय हमलों के सामने बेकार साबित हुए थे।
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में नींद की गुणवत्ता में कमी देखी जा रही है। देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप चलाना, अनियमित दिनचर्या, तनाव और गलत खानपान के कारण बहुत से लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते। कई लोग थकान के बावजूद बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं।
हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्वभर में वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। इस बार 12 मार्च, यानी गुरुवार को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जा रहा है।
झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बोहिता गांव में शादी का भोज खाने के बाद भीषण फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है। एक समारोह में भोजन करने के बाद बीमार हुए 100 से अधिक लोग बीमार हो गए।
नोएडा के सेक्टर-4 स्थित निजी कंपनी में गुरुवार तड़के लगी भीषण आग पर 10 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।
तेलंगाना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कुएं में फेंककर उनकी हत्या कर दी और बाद में खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों को बचाने का प्रयास लगातार कर रही है। इसी के तहत ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीन बार बात की। ये जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेल की कीमतों में अस्थिरता के कारण हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा और प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स व निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यूपीएससी ने इस साल सीएमएस के कुल 1,358 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज एजेंसी ने वरिष्ठ आईआरजीसी कमांडर इस्माइल देहगान की मौत की पुष्टि की है। एजेंसी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार 11 मार्च को कर दिया गया।
अमेरिका और चीन का द्विपक्षीय व्यापार कम होकर ग्लोबल ट्रेड का केवल दो प्रतिशत रह गया है, जो कि 2024 में 2.7 प्रतिशत था। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
बुधवार को इराक के बसरा के पास एक अमेरिकी तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर ईरान ने हमला कर दिया। इस हमले में टैंकर पर काम करने वाले एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। इराक में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी।
आम आदमी पार्टी के सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता व किशोरों पर इसके प्रभाव का विषय उठाया है। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा में इस विषय पर अपनी बात कही।
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाता है और सदन की कार्यवाही हमेशा नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार ही चलती है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के बीच बातचीत के बाद ईरान ने भारत के झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। इसका मकसद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला रखना है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 15 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर संगठित ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले में की गई, जिसमें मुख्य रूप से दुबई स्थित फिनटेक प्लेटफॉर्म "पाइपल" के जरिए विदेशी निकासी और ठगी की गई है।
दिल्ली पुलिस ने लापता नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया है। लड़की अपने माता-पिता की डांट से आहत होकर घर छोड़कर चली गई थी।
लपीजी की कमी और बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए एक पोस्ट साझा की, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। हालांकि, बाद में पुरानी तस्वीर इस्तेमाल करने को लेकर व्यापक आलोचना के बाद पार्टी ने वह पोस्ट हटा दी।
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन रही है। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी।
जम्मू-कश्मीर में फर्जी पोस्ट बनाकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले में क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बारामुल्ला की स्पेशल एंटी करप्शन कोर्ट के सामने 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है।
केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी के अनुसार देश की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता अब लगभग 136 गीगावाट तक पहुंच गई है
महाकुंभ से अपनी नीली और खूबसूरत आंखों के लिए मशहूर हुईं मोनालिसा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है।
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। ऑडी इंडिया ने गुरुवार को गाड़ियों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया। नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी।
अभिनेत्री दिव्या दत्ता इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'चिरैया' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेत्री की मुलाकात मशहूर गायक सोनू निगम से हुई। इस मुलाकात की जानकारी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से एलपीजी की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने की संभावनाओं के बीच देश में इंडक्शन चूल्हे की मांग में तेजी वृद्धि देखने को मिली है।
गुरुवार को दिल्ली और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हुई अग्निकांड की घटनाओं ने आम जनमानस को दहशत में डाल दिया।
दिल्ली एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज होने की संभावना है, जब अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


