लेटेस्ट - पेज 469
-
उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को विभिन्न विभागों से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में परिवहन, औद्योगिक विकास, शिक्षा, वन, अल्पसंख्यक कल्याण समेत कई क्षेत्रों में नीतिगत फैसले लिए गए।
-
गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की निगाहें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष में पहुंचे पर होंगी।
-
पूर्वोत्तर राज्य असम में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सामने आया है। इस एग्जिट पोल में असम में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है।
-
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने पर होंगी।
-
इस साल नोबेल पीस प्राइज के लिए कुल 287 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए हैं, जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के प्रति वैश्विक रुचि को दर्शाता है। गुरुवार को नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी ने इसकी घोषणा की।
-
राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पिटीशन दाखिल करते हुए अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग की है।
-
अदाणी ग्रुप की दिग्गज कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 31 प्रतिशत बढ़कर 9,339 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष 2025 में 7,112 करोड़ रुपए था।।
-
मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। चार और मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
-
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने गुरुवार को चेतावनी दी कि लड़कियों की शिक्षा और महिलाओं के काम करने पर जारी पाबंदियों से देश को गंभीर नुकसान हो सकता है।।
-
बैशाख पूर्णिमा पर एक मई को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की जनता को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी।
-
उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर सियासी टकराव चरम पर दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाए गए निंदा प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस, नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।
-
डाक विभाग के अंतर्गत आने वाले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने गुरुवार को सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) सेविंग अकाउंट लॉन्च करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत भर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना है।।
-
संजय कपूर की संपत्ति मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके बच्चों समायरा और कियान को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने साफ किया है कि जब तक करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दायर मामले का निपटारा नहीं होता है, तब भी संजय कपूर की संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता।
-
अभिनेत्री अमृता राव ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, लेकिन साल 2004 की एक्शन-कॉमेडी 'मैं हूं ना' उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने संजना का किरदार निभाया था।
-
बिहार के खगड़िया में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बजरी से लदे एक ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक ऑटो-रिक्शा के ऊपर पलट गया।
-
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेउ आउन ने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट के प्रतिनिधियों से मुलाकात में इजरायल की कार्रवाई पर चिंता जताई और कहा कि नागरिकों पर हो रहे हमले रोके जाएं और इसे मानवाधिकार नियमों के विरुद्ध बताया।।
-
मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनकी मां संध्या चक्रवर्ती से जुड़े एक बैंक खाते को डीफ्रीज करने का आदेश दिया है।
-
झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुवार को दिन भर पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई।
-
पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के बाद भाजपा के नेताओं ने बदलाव का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि जमीनी स्तर पर मिले फीडबैक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि जनता इस बार परिवर्तन चाहती है।
-
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 के नतीजों का ऐलान किया है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 12,782 करोड़ रुपए हो गया है।
-
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल आने से वैश्विक बाजारों में गिरावट के चलते गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। यह इस हफ्ते का दूसरा कारोबारी सत्र है जब घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।
-
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप पर जारी कर दिए हैं।
-
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। सीआईएससीई ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के नतीजे अपने आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा डिजि लॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप पर भी जारी किए हैं।
-
ईरान के शीर्ष नेतृत्व ने अमेरिकी प्रशासन की कथित नौसैनिक नाकेबंदी रणनीति को विफल और भ्रामक करार देते हुए कहा है कि इससे न तो ईरान पर दबाव बढ़ेगा और न ही क्षेत्र में स्थिरता आएगी, बल्कि फारस की खाड़ी में तनाव और बढ़ेगा।।
-
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। थाना पुवायां क्षेत्र के भुड़ा मैनारी गांव के पास ओवरब्रिज के नजदीक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया।
-
इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की।
-
नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर माफी मांगी है। एयरलाइन ने इसे एक त्रुटि बताते हुए खेद व्यक्त किया और कहा कि यह गलती अनजाने में हुई।
-
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रही बारातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए।
-
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उपस्थिति थे।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.