लेटेस्ट
अमेरिका ने शुक्रवार रात ईरान पर लगातार सातवीं रात हवाई हमले किए। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुताबिक, देर रात (भारतीय समयानुसार ) शुरू हुए इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना था।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेला जाना है। तीसरे वनडे में मैदान पर उतरने के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल ने अपनी रणनीति का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान लिए गए फैसलों पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में श्री अमरनाथ यात्रा के छह श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई।
पीवी सिंधु शनिवार को जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंच गई हैं। चीन की दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी चैन युफेई सेमीफाइनल के बीच में ही चोट के कारण हट गईं, जिसके बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी को इस सीजन के पहले फाइनल का टिकट मिल गया।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से सहरसा जिले में शुरू की गई पिंक बस सेवा को महिलाओं का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। बस सेवा शुरू होने के बाद महिला यात्रियों ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि रोजाना आने-जाने में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या दौरे के दौरान राम जन्मभूमि, सनातन धर्म, गौ संरक्षण और अपनी 'गविष्टि यात्रा' को लेकर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि सनातन धर्म की आधारभूमि है, जहां भगवान श्रीराम ने अवतार लेकर धर्म को व्यावहारिक स्वरूप दिया।
दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए इसे 'गुंडागर्दी' और 'तानाशाही' करार दिया है।
अमेरिका के सांसदों ने सीनेट से डिजिटल एसेट (क्रिप्टोकरेंसी) से जुड़े क्लैरिटी एक्ट को जल्द पारित करने की अपील की है। उनका कहना है कि स्पष्ट और एक समान नियम बनने से निवेशकों की सुरक्षा होगी, क्रिप्टो कंपनियां अमेरिका लौटेंगी और वित्तीय तकनीक के क्षेत्र में अमेरिका अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रख सकेगा।
दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 21वां दिन था।
भारत रत्न एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की जयंती पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने याद करते हुए नमन किया है।।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पश्चिम बंगाल के अपने तीन दिन के दौरे के तहत भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सिलीगुड़ी में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की 18वीं बटालियन की बॉर्डर आउटपोस्ट का दौरा करेंगे।।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में हमेशा ऐसी फिल्मों का समर्थन किया है, जिनमें महिलाओं के मजबूत और प्रभावशाली किरदार कहानी का केंद्र हों। उनका मानना है कि सिनेमा में महिलाओं की दमदार आवाज और उनकी अहम भूमिका को और अधिक जगह मिलनी चाहिए।
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुजरात और असम के मुख्यमंत्री ने बधाई दी है।
भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस अपने साथ इलाज के लिए ले गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है।
पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कभी अचानक बादल छाने, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो रहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार शाम को चेन्नई में मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है, जबकि तमिलनाडु के पश्चिमी घाट जिलों में पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।
ईरान के एक शीर्ष सैन्य सलाहकार ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ अगले दो से तीन दिनों तक युद्ध जारी रखता है, तो देश आक्रामक और विनाशकारी दौर में चला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में खासतौर पर रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें होंगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ ही भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का दौर जारी है। ईरानी मीडिया ने बताया कि शुक्रवार रात को ईरान के कई प्रांतों में धमाके सुने गए।
नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि वेनेजुएला में 24 जून को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हो गई है।।
हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस शनिवार को अपने पहले कक्षीय प्रक्षेपण यान 'विक्रम-1' के प्रक्षेपण के साथ भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की ओर अग्रसर है।।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है।
सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट का सिलसिला जारी रहा, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,200 रुपए और 4,900 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।।
दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपने साथ ले गई। पुलिस ने जानकारी दी कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला।
सरकार की 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना का उद्देश्य देश के अधिक से अधिक क्षेत्रीय शहरों को हवाई संपर्क से जोड़ना है। इस योजना के तहत भारत के विमानन क्षेत्र में एक और परिवर्तनकारी पहल के रूप में 100 नए हवाई अड्डों और 200 आधुनिक हेलीपैड के निर्माण की परिकल्पना की गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


