लेटेस्ट - पेज 54
नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ के कारण मची तबाही में कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 41 घायल लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एकजुटता जताते हुए मानवीय सहायता देने की बात कही। इस तबाही में 162 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सुरक्षाकर्मियों और पर्यटकों समेत सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं।
इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) और नेपाल सरकार के वैज्ञानिक आकलनों के अनुसार, 47 ग्लेशियल झीलों को 'संभावित रूप से खतरनाक ग्लेशियल झीलें' (पीडीजीएलएस) के रूप में चिन्हित किया गया है। चेतावनी दी गई है कि इन झीलों से कभी भी ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (ग्लोफ) आ सकता है, जो नेपाल की नदी प्रणालियों में विनाशकारी बाढ़ का कारण बन सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक भवन में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप इकोसिस्टम इवेंट 2026 आयोजित किया जाएगा। योगी सरकार की ओर से प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्टार्टअप्स, इनक्यूबेटर्स और इकोसिस्टम से जुड़े विभिन्न हितधारक शामिल होंगे।
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर देवास में खाद्य विभाग और प्रशासन ने मिलावटी एवं प्रतिबंधित सिंथेटिक मावे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शहर में अलग-अलग स्थानों पर दुकानों की जांच कर सिंथेटिक मावे से तैयार की जा रही मिठाइयों के सैंपल लिए गए, जिनमें सैंपल जांचने पर मावा और मिठाइयां सही नहीं पाई गई।
यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने फोन पर हुई बातचीत में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को काला सागर की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। साथ ही, क्षेत्र में समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश भर में शुरू होने वाले कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया डायलॉग - खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत युवा एथलीटों और युवा नेताओं को संबोधित करेंगे। यह इवेंट नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 के मौके पर 1,500 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में वर्चुअली आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गुरुवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने एक श्लोक, "तन्तुं तन्वन्रजसो भानुमन्विहि ज्योतिष्मतः पथो रक्ष धिया कृतान्।
श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि (सुबह 9:09 तक) गुरुवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई जनहानि और भारी नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संगठन ने कहा कि वह इस आपदा से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद आठ दक्षिण कोरियाई नागरिक लापता हो गए हैं, जबकि 10 अन्य वहां फंसे हुए हैं। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में बुधवार को हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की आशंका है और पांच अन्य घायल हो गए हैं।
कर्नाटक के कारवार जिले के अंकोला कस्बे में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान एक फिलिस्तीनी झंडा कुछ समय के लिए लहराया गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और झंडे को अपने कब्जे में लेना पड़ा।।
नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार देर रात गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे तक बैराज में जलश्राव में लगभग 20 हजार क्यूसेक की वृद्धि दर्ज की गई है।
भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया और 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी के 'पितृसत्ता खत्म करो' बयान को कांग्रेस के दोहरे मापदंड से जोड़ते हुए सवाल उठाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि और व्यापक नुकसान अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने कांग्रेस द्वारा विकसित 'मिलेनियम सिटी' गुरुग्राम को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) और मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) के साथ एक वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मकसद एच1एन1, मौसमी इन्फ्लूएंजा और सांस से जुड़ी अन्य बीमारियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
प्राकृतिक आपदाओं में पहले मददगार (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) की अपनी भूमिका निभाते हुए भारत ने बुधवार को नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद 10 टन मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री और आवश्यक दवाएं भेजीं।।
उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार शाम की है, जब अंकित जिम से निकल रहे थे।
बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी के किनारे कटाव-रोधी काम के दौरान 21 मजदूरों को ले जा रही एक नाव पलट गई। 19 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दो अभी भी लापता हैं।
सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने अमेरिका के कई राज्यों द्वारा दायर उस बड़े मामले के निपटारे पर सहमति जताई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को बच्चों और किशोरों के लिए लत लगाने वाला बनाया गया, प्लेटफॉर्म की सुरक्षा को लेकर उपयोगकर्ताओं को गुमराह किया गया और नाबालिगों का व्यक्तिगत डेटा अनुचित तरीके से एकत्र किया गया। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, इस समझौते के तहत मेटा 16.68 अरब डॉलर तक का भुगतान करेगी।
अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। अनाया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से महिला कम्युनिटी और एलीट मुकाबलों में खेलने की आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की घोषणा की।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि जिस भारत की बेटियां कभी स्वतंत्रता के लिए सत्याग्रह की अग्रिम पंक्ति में खड़ी थीं, आज उसी भारत की बेटियां फाइटर एयरक्राफ्ट की कॉकपिट में बैठकर, देश के आसमान की रक्षा कर रही हैं। यह केवल परिवर्तन की कहानी नहीं है, यह नए भारत की शक्ति की कहानी है।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) की 25वें दौर की वार्ता मंगलवार को बीजिंग में हुई। भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और चीन की ओर से विदेश मामलों के प्रमुख एवं विशेष प्रतिनिधि वांग यी ने सीमा विवाद पर विस्तृत चर्चा की।
भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के हिजाब संबंधी फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी की आपत्ति, उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 हजार रुपए देने के डिंपल यादव के वादे, बिहार में बाढ़ की तैयारियों और भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निशा सिंह की नियुक्ति को लेकर प्रतिक्रिया दी। तमाम मुद्दों को लेकर उन्होंने विपक्ष पर जुबानी हमला किया और केंद्र व भाजपा सरकारों की महिला कल्याण और आपदा प्रबंधन नीतियों का बचाव किया।
तमिलनाडु के कम से कम 57 तीर्थयात्री नेपाल के बाढ़ प्रभावित रसुवा जिले में फंसे हुए हैं। पानी का स्तर तेजी से बढ़ने के कारण बचाव दलों को कई इलाकों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।
भारत और जापान ने स्टार्टअप, डीप-टेक, नवाचार और एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को टोक्यो में आयोजित भारत-जापान स्टार्टअप गोलमेज बैठक में कहा कि पिछले एक दशक में लगभग 2.5 लाख स्टार्टअप्स के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है और जापानी निवेश तथा तकनीकी सहयोग के लिए भारत एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरा है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली के दो प्रमुख पांच सितारा (5-स्टार) होटलों जुनिपर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (अंदाज, एरोसिटी) और जेडब्ल्यू मैरियट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
भोटेकोशी बाढ़ की चपेट में कमर्शियल बैंक की नौ शाखाएं भी आई हैं। नेपाल बैंकर्स एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


