लेटेस्ट - पेज 55
झारखंड के हजारीबाग जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान एक शख्स ने अपने ही छह महीने के मासूम बेटे की फर्श पर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रोहतक की 58 वर्षीय बिमला बनवाला 'दिल्ली हाफ मैराथन' में हिस्सा लेने जा रही हैं। बिमला ने साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान दौड़ना शुरू था, जिसके बाद से 100 से ज्यादा रेस पूरी कर चुकी हैं।
नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान कई महिलाएं भावुक हो गईं और बोलीं कि अब उन्हें यात्रा के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा बुधवार को जारी की गई शीर्ष संस्था एसोचैम की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2030 तक 50 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंचने की क्षमता रखता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ती पूरकता, व्यापारिक सहयोग में विस्तार और निवेश संबंधों की मजबूती इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
अभिनेता ऋतिक रोशन अपने अभिनय, बेहतरीन डांस और जबरदस्त फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने अभिनेता की डेब्यू फिल्म के दिनों को याद करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान काफी तैयारी के साथ आते थे।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इस सुविधा का लाभ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित 100 ई-बसों में भी मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह से बात कर फ्लैश फ्लड से मची तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने इस विपत्ति में पड़ोसी राष्ट्र की हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा है कि युवाओं, महिलाओं और स्थानीय स्तर पर नवाचार करने वाले लोगों में निवेश करके हम न केवल स्थानीय समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, बल्कि ऐसे विकास मॉडल तैयार कर रहे हैं जो पूरे वैश्विक दक्षिण के लिए उदाहरण बन सकते हैं। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग, साझा सीख और मजबूत भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का शुभारंभ किया। उन्होंने हजारों महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बुधवार को महिलाओं और बेटियों को केंद्र में रखते हुए कई बड़े चुनावी ऐलान किए। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ के तहत प्रदेश की हर महिला को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
चीन बॉर्डर के सीमावर्ती इलाकों में बुधवार तड़के आए फ्लैश फ्लड ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है। प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जिसमें बाढ़ के बाद बचाव और राहत कार्यों को लेकर गंभीर मंत्रणा की।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में हुई बस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की।
बिहार छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और छात्रों की उचित मांगों पर विचार किया जाएगा।
अभिनेता अनुपम और अभिनेत्री किरण खेर बुधवार को अपनी शादी की 41 सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ने पत्नी किरण खेर को शुभकामाएं देने के साथ-साथ जिंदगी का अहम हिस्सा बताया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। विज्ञापन में उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई जिसके बाद कृति ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि किसी भी त्योहार की असली खूबसूरती कपड़ों में नहीं बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं और रिश्तों में होती है।
गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के करीब 120 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
भारत ने अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सैनिकों की पैराशूट क्षमता बड़ी सफलता हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ की आगरा स्थित एडीआरडीई द्वारा डिजाइन और विकसित मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (एमसीपीएस) का दुनिया के सबसे ऊंचे ड्रॉप जोन में शामिल न्योमा के मुध ड्रॉप जोन में सफल परीक्षण किया गया।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने जापान के शीर्ष कारोबारी और वित्तीय लीडर्स के साथ हुई चर्चाओं के दौरान व्यापार, मोबिलिटी, औद्योगिक, बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों में भारत में निवेश बढ़ाने और मौजूद कारोबारी अवसरों के बारे में बताया।।
ओमान के विदेश मंत्री बद्र बिन हमद अल बुसैदी ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत के बाद होर्मुज स्ट्रेट में अस्थायी समुद्री गलियारा बनाने और सुरक्षित जहाजरानी बहाल करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है।।
श्रीलंका को भारत के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में फॉलोऑन खेलना पड़ा है। टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई।
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच कर रही सीआईडी के सामने मुख्य आरोपी अभय कुमार तिवारी के कबूलनामे से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तिवारी ने जांच एजेंसी को बताया है कि वर्ष 2026 में संपन्न हुई सीडीपीओ परीक्षा में सामान्य वर्ग की लगभग सभी सीटों पर दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को पैसे लेकर नियुक्त कराने की 'सेटिंग' की गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ने, अपनी उम्मीदों को साझा करने और युवाओं के नेतृत्व वाले एक मजबूत विकसित भारत के लिए आइडिया देने में मदद करना है।
पाकिस्तान के इस्लामाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के गायनेकोलॉजी वार्ड में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।
उत्तराखंड के चंपावत में स्थित ऋषेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास जानें, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा का मुख्य पड़ाव रहा है। सीएम धामी ने शेयर किया इसका पावन वीडियो।
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का पूरा रिव्यू पढ़ें। एक्शन, इमोशन और उलझे रिश्तों की परतों से सजी इस फिल्म का हैरान कर देने वाला क्लाइमैक्स आपको झकझोर देगा।
दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) हत्या मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ताहिर हुसैन की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट अगले सप्ताह सुनवाई कर सकता है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार तड़के सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इसमें टोरेंट पावर का कनेक्शन बॉक्स और एक बाइक पूरी तरह समा गई।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की ओर से उत्तराखंड, असम और गुजरात में यूसीसी लागू किए जाने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। उन्होंने हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम में संभावित बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। यह वही वीजा श्रेणी है जिसका उपयोग हर साल हजारों भारतीय पेशेवर अमेरिका में नौकरी करने के लिए करते हैं।
बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। कटैया चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई किनारे बजरंगबली मंदिर के पास झूलन पूजा के दौरान कीर्तन कर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रौंद दिया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


