लेटेस्ट - पेज 59
अभिनेता अनुपम खेर पिछले कई दशकों से मनोरंजन जगत में राज कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक अभिनेता की खूबियों पर चर्चा की।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय मंगलवार को चेन्नई के इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। यह शहर में साफ-सुथरे और टिकाऊ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम होगा।
गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्कूल प्रबंधन भी सतर्क हो गए हैं। बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले के कई स्कूलों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को आने वाले त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जांच और प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है।
जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने श्रीनगर के सब-जज की अदालत में कैंसर मरीज के परिवार के साथ धोखाधड़ी करने वाले अफाक अहमद ठग के खिलाफ चार्ज-शीट दायर की है। आरोपी अनंतनाग के शिवाला मंदिर के पास हजरतबल स्थित न्यू कॉलोनी का निवासी है और वर्तमान में जम्मू के सुंजवान स्थित बरमुनी रोड पर 10-ग्रीन एन्क्लेव में रहता है।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा है कि कांग्रेस के नेता ही राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को एक पीआर स्टंट मानते हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात में स्थित जूनागढ़ के नोबेल आयुर्वेदिक कॉलेज के ट्रस्टी प्रतीक मोरी और फैकल्टी मेंबर डॉ. अभय नलावडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर 'नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन' (एनसीआईएसएम) की हियरिंग कमेटी के एक सदस्य को 10 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप है।
टाइफून नंबर 18 के खतरे को देखते जापान में चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ओकिनावा के डाइटो द्वीप समूह के पास बहुत तेज ताकत से बढ़ रहा यह तूफान 26 तारीख तक मुख्य द्वीप और अमामी क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। लगातार दूसरे दिन तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया, ट्रैफिक जाम लग गया और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं।
गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है।
अमेरिकी शिक्षा सचिव लिंडा मैकमोहन ने कहा कि स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाना जरूरी है, लेकिन इसके लिए सुरक्षा उपाय होने चाहिए और इसे कभी भी टीचर की जगह के तौर पर नहीं देखना चाहिए।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके प्रशासन ने अमेरिका के इतिहास में स्कूल चुनने की आजादी का सबसे बड़ा विस्तार किया है। उनका कहना है कि माता-पिता को यह अधिकार होना चाहिए कि वे अपने बच्चों के लिए ऐसा स्कूल चुन सकें जो उनके मूल्यों और सोच के अनुरूप हो।
अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच जारी तनाव पर अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने प्रतिक्रिया दी है। गोविंदा के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने मीडिया संग बातचीत में कहा है कि वे इस मामले में अपनी मामी सुनीता के साथ हैं।
झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में धांधली की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य आरोपी अभय तिवारी से पूछताछ और उसके कथित खुलासों के आधार पर सीआईडी-एसआईटी ने अब तक 100 से अधिक अभ्यर्थियों से पूछताछ की है।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। मौसम में बदलाव के बीच अगले करीब 15 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना कम है।
झारखंड के चतरा जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल दुबे गिरोह का कथित सदस्य विकास कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
भारतीय निशानेबाजी जगत में जीतू राय का नाम बेहद सफल और प्रतिष्ठित है। भारतीय सेना में कार्यरत जीतू ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्वर्ण पदक जीतकर दुनियाभर में भारत का नाम ऊंचा किया है।
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मंगलवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने एक श्लोक, "उत्तमैः सह साङ्गत्यं पण्डितैः सह सत्कथाम्।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो हफ्तों में अमेरिका का दौरा करेंगे। ट्रंप ने यह जानकारी व्हाइट हाउस में आयोजित एक 'बैक-टू-स्कूल' कार्यक्रम के दौरान दी।
हरियाणा के रोहतक जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई है।
श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि (सुबह 6:21 तक) मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
दुबई में 28 अगस्त से शुरू हो रहे महिला एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम बिल्कुल अलग तरीके से तैयारी कर रही है। टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट की बेहतर और मजबूत तैयारी के लिए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने पुरुष टीम के साथ मैच खेले हैं।
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा से जुड़ी याचिकाओं पर अतिरिक्त 103,265 डॉलर का शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। यह उनके लिए है जो 'कैप-सब्जेक्ट' एच-1बी याचिकाएं दायर करते हैं।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ एक विस्तृत बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस सहयोग, क्षेत्रीय संकटों, वैश्विक चुनौतियों और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
त्योहारों से पहले गाजियाबाद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सोमवार शाम क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में खाद्य विभाग की टीम ने सचिन छेना स्टोर पर छापेमारी कर करीब 10 क्विंटल छेना रसगुल्ला नष्ट कराया।
अमेरिकी सेना दुश्मन ड्रोन को निष्क्रिय करने करने के लिए खास तैयारी कर रही है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए हाई-एनर्जी लेजर और हाई-पावर माइक्रोवेव तकनीकों का एक साल तक संचालन संबंधी परीक्षण करने की योजना है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दो दिवसीय रूस यात्रा पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। इस मौके पर व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक की गई और अहम दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। सम्मेलन के उद्घाटन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आसूचना ब्यूरो (आईबी) के उन बहादुर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


