लेटेस्ट - पेज 60
हरियाणा के रोहतक जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई है।
श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि (सुबह 6:21 तक) मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
दुबई में 28 अगस्त से शुरू हो रहे महिला एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम बिल्कुल अलग तरीके से तैयारी कर रही है। टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट की बेहतर और मजबूत तैयारी के लिए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने पुरुष टीम के साथ मैच खेले हैं।
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा से जुड़ी याचिकाओं पर अतिरिक्त 103,265 डॉलर का शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। यह उनके लिए है जो 'कैप-सब्जेक्ट' एच-1बी याचिकाएं दायर करते हैं।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ एक विस्तृत बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस सहयोग, क्षेत्रीय संकटों, वैश्विक चुनौतियों और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
त्योहारों से पहले गाजियाबाद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सोमवार शाम क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में खाद्य विभाग की टीम ने सचिन छेना स्टोर पर छापेमारी कर करीब 10 क्विंटल छेना रसगुल्ला नष्ट कराया।
अमेरिकी सेना दुश्मन ड्रोन को निष्क्रिय करने करने के लिए खास तैयारी कर रही है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए हाई-एनर्जी लेजर और हाई-पावर माइक्रोवेव तकनीकों का एक साल तक संचालन संबंधी परीक्षण करने की योजना है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दो दिवसीय रूस यात्रा पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। इस मौके पर व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक की गई और अहम दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। सम्मेलन के उद्घाटन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आसूचना ब्यूरो (आईबी) के उन बहादुर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
रक्षा बंधन के एक विज्ञापन में पहने गए कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रही एक्ट्रेस कृति सेनन पर अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने तंज कसा है।।
जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका और नामीबिया के खिलाफ आगामी 'ट्राई-सीरीज' के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है, जिसमें अनुभवी स्पिनर ग्रीम क्रेमर की वापसी हुई है। 15-सदस्यीय टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथों में है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह राजनीतिक 'संन्यास' (रिटायरमेंट) नहीं लेंगी और तब तक काम करती रहेंगी, जब तक वह भाजपा को रिटायर होने पर मजबूर नहीं कर देतीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने सरकार बदलने के चार महीने के भीतर ही भाजपा का असली चेहरा पहचान लिया है।
महाराष्ट्र में टैक्सी और ऑटो रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में इस फैसले के विरोध में रिक्शा चालकों ने हड़ताल की, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई।
गोवा में साइबर ठगों के 'डिजिटल अरेस्ट' के बड़े मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गोवा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने 42 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को महाराष्ट्र के नांदेड़ से गिरफ्तार किया है।
एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को भारतीय टीम का खिताबी सपना चकनाचूर हो गया। भारत को नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन में वैगनर हॉकी स्टेडियम में 'पूल-ई' के मुकाबले में पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना के हाथों 3-5 से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने खुलासा किया है कि श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कंधे में समस्या महसूस की थी।
उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18वीं चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट बिल्डर कंपनी और उसके निदेशकों व अधिकारियों के खिलाफ दाखिल की गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 5 सितंबर को राजधानी दिल्ली में युवाओं के बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा।
हाल ही में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर एथेनॉल उत्पादन को जिम्मेदार ठहराए जाने के दावों को खारिज करते हुए ग्रेन एथेनॉल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (जीईएमए) ने कहा है कि कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण बाजार की धारणा और आगामी गन्ना फसल को लेकर बनी अनिश्चितता है, न कि एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का उपयोग।।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।
दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने सोमवार को दिल्ली पुलिस, डीडीए, दिल्ली फायर सर्विस और एमसीडी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा से जुड़े उन मामलों में जमीनी स्तर पर तेजी से नतीजे लाने पर ध्यान दें, जिनमें कई एजेंसियों के मिलकर काम करने की जरूरत है।।
मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार को कांवड़ियों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से नीचे गिर जाने से लगभग 20 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।।
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ स्थित ऐतिहासिक महफिल खाना में सोमवार को 18वें अंतर्राष्ट्रीय सूफी रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। सूफियाना रंग, आध्यात्मिक वातावरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शुरू हुए इस पांच दिवसीय महोत्सव के पहले दिन ही 50 हजार से अधिक जायरीन और अकीदतमंदों ने शिरकत की।
चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के ऑपरेशन सेल ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त कार्रवाई में बीकेआई के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
भारत ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में देवदत्त पड्डिकल और ध्रुव जुरेल ने शतक लगाए।
मॉरीशस की वित्तीय सेवा एवं आर्थिक योजना मंत्री ज्योति जीतून ने कहा है कि यदि न केवल भारत और मॉरीशस के बीच, बल्कि व्यापक स्तर पर ब्रिक्स देशों और अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भी स्थानीय मुद्राओं में व्यापार शुरू होता है, तो यह संबंधित अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत पावन माटी कलश ‘वंदन एवं वितरण कार्यक्रम’ को संबोधित किया और कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और निष्काम कर्म के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।।
भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई)पर वार्षिक लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 24,162 करोड़ हो गई है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में इनकी संख्या 1.78 करोड़ थी। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' 32 सालों के बाद 8के रिस्टोर्ड वर्जन में प्रदर्शित की जा चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए सभी दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


