लेटेस्ट
भारत और अमेरिका के बीच सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे भविष्य की तकनीकों में साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अब यह रणनीतिक सहयोग केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक परियोजनाओं और भरोसेमंद तकनीकी सप्लाई चेन के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
रविवार को दिल्ली में मौसम मुख्यतः साफ रहने के साथ तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी की तरफ से कहा गया कि मंत्रालय को ऐसे कई भारतीय नागरिकों से मदद और सहायता के अनुरोध मिले हैं, जो प्राइवेट टूर ऑपरेटरों द्वारा आयोजित यात्राओं के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे, लेकिन उनके पास चीन के लिए जरूरी एंट्री परमिट और वीजा नहीं थे, और वे नेपाल में फंस गए।
वेनेजुएला में बुधवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई है। वेनेजुएला में बुधवार को आए लगातार दो तेज भूकंप के झटकों ने भारी तबाही मचाई, जिसके बाद नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने ताजा जानकारी साझा की है।
महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें तय हो चुकी हैं। इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी परिवार का एक रिश्तेदार है।
महाराष्ट्र के भिवंडी जिले में भीषण आग की घटना सामने आई है। जिले के निंबावली गांव में रविवार तड़के लकड़ी के पैलेट रखने वाले एक गोदाम में आग लगी और पूरी इमारत ही आग की चपेट में आ गई।
महिला टी20 विश्व कप 2026 के 28वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदा। केनिंग्टन ओवल के मैदान पर मिली इस हार के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का टूर्नामेंट में सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया है।
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एल के अहम मुकाबले में क्रोएशिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घाना को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ने राउंड ऑफ 32 का टिकट भी हासिल कर लिया है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनामा को 2-0 से हराया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया है।
सोमालिया की राष्ट्रीय सेना (एसएनए) और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने दक्षिणी सोमालिया के मिडिल शबेले इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान अल-शबाब के 30 लड़ाकों को मार गिराया। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शहर के सभी कोचिंग सेंटरों को एक महीने की समय सीमा दी है कि वे फायर ऑडिट करवाएं, जरूरी सुरक्षा उपकरण लगाएं और तय सुरक्षा उपाय अपनाएं।।
गाचीबोवली स्टेडियम में शनिवार को खेले गए रग्बी प्रीमियर लीग सीजन 2 के सेमीफाइनल में हैदराबाद हीरोज ने चेन्नई बुल्स को 29-24 से हराया। अब रविवार को फाइनल में इस टीम का सामना मुंबई ड्रीमर्स से होगा।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के इस बयान के बाद कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं, कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे पश्चिम एशिया में हुए संघर्ष के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को फिर से मजबूत करने और दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका बताया।
महाराष्ट्र के सांगली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को शराब पिलाकर बेहोश किया और फिर बेरहमी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। सांगली की स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा, यानी एलसीबी, ने हत्या की इस शातिर साजिश का पर्दाफाश किया है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने अपने अभियान के अंतिम मुकाबले में बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने शनिवार को काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।
हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूत करते हुए भारत ने सेशेल्स को एक ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) 'पीएस लेस्पवार' सौंपा। सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी को 'फास्ट पेट्रोल वेसल' सौंपा।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा 28 जून को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया है। एसआईटी का नेतृत्व ठाणे के जॉइंट कमिश्नर पंजाबराव उगले करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम जब रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मैच में उतरेगी, तो उसके सामने सिर्फ जीत ही अंतिम विकल्प होगा। यह टूर्नामेंट नॉकआउट दौर के बेहद नजदीक है, इसलिए 'ग्रुप-ए' में अलग-अलग स्थिति में होने के बावजूद, दोनों टीमों के लिए इस मैच का नतीजा बहुत मायने रखता है।
उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने 1.115 किलोग्राम चरस की तस्करी के मामले में शामिल पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस नेटवर्क के आखिरी फरार आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है।।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजीएस) ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों पर लगी रोक हटा दी है। हालांकि, जहाजों के कप्तानों और चालक दल को पूरी तरह सतर्क रहने और तय किए गए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
ईरान की इस्लामिक कंसल्टेटिव असेंबली के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने कहा कि बातचीत के बीच अमेरिका का हमला बताता है कि युद्धविराम के सिद्धांतों का सम्मान नहीं करता। अजीजी ने दावा किया कि इस कदम पर अमेरिका को आखिरकार पीछे हटना पड़ेगा और पछताना भी पड़ेगा।
यूरोप के कई देश तप रहे हैं और डेनमार्क ने शनिवार को अपना अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया है। डेनमार्क मौसम विज्ञान संस्थान (डीएमआई) के अनुसार उत्तरी ओडेंस के पास तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 1874 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सबसे गर्म दिन है।
ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी, यूकेएमटीओ ने शनिवार को बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर को "अज्ञात प्रोजेक्टाइल" से निशाना बनाया गया, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचा है।।
भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए 28 जून काफी रोमांचक अनुभव लेकर आता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इसकी वजह उस रोमांच के केंद्र का असमय दुनिया से चले जाना है, जिसने भारतीय निशानेबाजी को एक एथलीट और कोच के तौर पर न सिर्फ समृद्ध किया, बल्कि पूरी दुनिया में प्रतिष्ठा दिलायी।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से एक मनीष कुमार यादव की बहन ने दावा किया कि उसके भाई को फंसाया जा रहा है। अयोध्या में आईएएनएस से बात करते हुए मनीष यादव की बहन ने कहा कि मेरा भाई मंदिर में एक महीने से काम कर रहा था।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने नवंबर 2025 में दिल्ली में लाल किले के पास कार बम धमाके के मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के क्षेत्र में भारत तेजी से वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है। नागरिक-केंद्रित डिजिटल गवर्नेंस प्लेटफॉर्म और बड़े पैमाने पर विकसित डिजिटल इकोसिस्टम की बदौलत भारत ने फरवरी 2026 तक 24 देशों के साथ इंडिया स्टैक और डीपीआई प्रणाली पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष आयोजित अंबुबाची महायोग के दौरान नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उन्होंने इसे असम की आध्यात्मिक विरासत और सनातन परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति बताया।
16 जून को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट के मामले में जेल में बंद चारों आरोपियों को अदालत से राहत मिल गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई के बाद चारों निहंग सिख श्रद्धालुओं की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


