लेटेस्ट - पेज 66
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अभिभावकों और संरक्षकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) समय रहते पूरा करा लें। यूआईडीएआई के अनुसार, 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर तक पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है।
शराब की अवैध ढुलाई और आपूर्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के उत्तर-पूर्वी जिले की ऑटो चोरी रोधी दस्ते (एएटीएस) की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा की मुहर लगी 778 क्वार्टर अवैध शराब के साथ-साथ खेप की ढुलाई में इस्तेमाल की गई दो टैक्सियां बरामद कीं।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में दोपहर का भोजन करने के बाद 30 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए।
चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में शनिवार को इंडियन नेशनल रेसिंग चैलेंज 4डब्ल्यू – 2026 के पहले राउंड की रोमांचक शुरुआत हुई। पुणे के साईशिव शंकरन और चेन्नई के एस. ज्ञान ने क्रमशः फॉर्मूला 2000 और फॉर्मूला 1600 क्लास के आखिरी पलों में जीत हासिल की।
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है। विमेंस डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को भारतीय जोड़ी को चीन की ल्यू शेंगशू और तान निंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जनपदवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध और दूध से बने उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की टीमें लगातार खाद्य पदार्थों की जांच और नमूने लेने की कार्रवाई कर रही हैं।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा 30 अगस्त को देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2026 का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, एग्जाम आयोजित होने से पहले एक खबर लोगों के बीच काफी फैल रही है।
लखनऊ को दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या के मामले की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस आरोपी और अलग रह रही उसकी पत्नी के बीच पैसों के विवाद की जांच कर रही है, जिसमें तलाक के समझौते के तहत एक करोड़ रुपए की कथित मांग भी शामिल है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) देश भर में निर्धारित 200 केंद्रों पर आयोजित की गई। एआईएपीजीईटी की पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हुई, लेकिन जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 49 उम्मीदवार बिजली जाने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके।
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गोवा के पहले कम्युनिटी रेडियो स्टेशन मंडोवी के लॉन्च पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने शिरकत की। समारोह के बाद अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि कोई देश तभी खुशहाल हो सकता है, जब यहां की एजुकेशन अच्छी हो।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम नागरिक कतई परेशान न हों। प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख क्विंटल चीनी का भंडार उपलब्ध है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में काइंड्रिल, ब्लैकरॉक और होल्टेक इंटरनेशनल के सीनियर अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने शनिवार को उबर की सीनियर लीडरशिप टीम से बातचीत की।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ कथित मारपीट को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
देश की ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत बनाने और रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं कुशल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने लगभग 1,800 किलोमीटर लंबे एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क के विकास को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में करीब 7,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को बताया कि अधिकृत डीलर बैंकों ने केंद्रीय बैंक की विशेष स्वैप सुविधा के तहत 21 अगस्त तक कुल 72.848 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा जुटाई है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान विदेशी मुद्रा गैर-निवासी (बैंक) जमा एफसीएनआर(बी) का रहा, जिसके माध्यम से 65.397 अरब डॉलर जुटाए गए।।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नोएडा के सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के नए इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा के साथ लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज भी उपस्थित रहीं।
दिल्ली के आईआईटी कैंपस में एक छात्र ने कथित तौर पर छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में 'बेस्ट एक्ट्रेस (सीरीज)' का पुरस्कार जीतकर नया कीर्तिमान हासिल किया है। शनिवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मेलबर्न जर्नी के बारे में बताया।
"कोई कहे, कहता रहे कितना भी हमको दीवाना, हम लोगों की ठोकर में है ये जमाना, जब साज है, आवाज है, फिर किसलिए हिचकिचाना।" यह वो आवाज थी जो बस दिल में उतर जाती थी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के खिलाफ कथित रूप से रेप मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ मांगने के आरोपों पर विपक्ष हमलावर है। विपक्ष ने मामले की सीबीआई जांच और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है।
ऊंची कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह दबाव देखने को मिला। इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजार से 1,602 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने खरीदारी जारी रखते हुए बाजार को सहारा दिया।
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर 5 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के दखल के बाद राजनीति भी तेज हो गई है।
जॉर्जिया ने ईरान के खिलाफ यूरोपीय संघ (ईयू) के हाल में लगाए गए नए प्रतिबंधों का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। जॉर्जिया की समाचार एजेंसी इंटरप्रेसन्यूज (आईपीएन) के मुताबिक, सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े उसके फैसले केवल राष्ट्रीय हितों के आधार पर तय किए जाएंगे।
कोको गॉफ ने नंबर 10 सीड मार्टा कोस्त्युक को 6-2, 6-2 से हराकर सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वह ओपन एरा में 23 साल की उम्र से पहले कई सिनसिनाटी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी खिलाड़ी भी बन गई हैं।
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की छोटी-सी बच्ची करगा टिंकल गोंगो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। टिंकल ने एक वीडियो में लोगों से कहा कि उसे चाइनीज न कहा जाए।
अभिनेत्री हर्षिता गौर आगामी फिल्म 'मिर्जापुर' में फिर से डिंपी पंडित के किरदार से वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री का मानना है कि मिर्जापुर वेब सीरीज से लेकर अब तक उनके काम में काफी ग्रोथ देखने को मिली है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को अमेरिका की खुशहाली का कारण बताया। उन्होंने कहा दावा किया है कि इन शुल्कों की वजह से अमेरिका समृद्ध हुआ है और विदेशी कंपनियां अपना मैन्युफैक्चरिंग कारोबार अमेरिका में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर हुई हैं।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सहित एनडीए नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने वीडियो जारी कर मर्यादा न भूलने की बात कही।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार और शनिवार मध्य रात्रि को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रेडिएंट वार्मर मशीन में आग लगने से तीन नवजात बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
जयपुर जिले में एक भयानक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक दंपत्ति और उनकी दो बहुएं शामिल हैं। यह हादसा सरमथुरा-फलोदी मेगा हाईवे पर फागी से लगभग तीन किलोमीटर दूर माधोराजपुरा रोड पर हुआ।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


