लेटेस्ट
वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या पहले बताए गए 32 से बढ़कर 235 हो गई है।
शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में अनियमिताएं और मरीजों के इलाज में बरती जा रही गंभीर लापरवाही की शिकायतों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश के बाद गुरुवार को विभिन्न विभागों की टीम ने अस्पताल की जांच की और वहां कई अनियमितताएं पाईं। शासन ने फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र दान प्रकरण में 8 नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर सीएम योगी द्वारा गठित एसआईटी के प्रारम्भिक प्रतिवेदन में कठोर संस्तुतियां की गई हैं।
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है।
ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान गुरुवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की।।
दिल्ली के पश्चिम जिले के थाना ख्याला इलाके में एक युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है।
गुरुवार को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल हाईवे-31 पर जुराबगंज के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ऑटो से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भिड़ंत से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी दस लोग घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर के कालीबाड़ी के पास रावी नदी और सेहर खड्ड पर बने पुल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब इन दोनों पुलों की मरम्मत कर उन्हें फिर से तैयार कर दिया गया है।
पुणे के लोहागढ़ किले में हुई घटना की जांच में हर दिन चौंकाने वाले नए खुलासे हो रहे हैं। पुणे के एक बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले तो एक हादसा माना गया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी।
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान के तहत रिकॉर्ड 52,306 यूनिट रक्त संग्रहित किया। यह अभियान 21 राज्यों, 5 केंद्र शासित प्रदेशों और 4 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में फैले 754 से अधिक शहरों, कस्बों और गांवों में आयोजित किया गया, जो पिछले साल एकत्र किए गए 28,090 यूनिट रक्त के आंकड़े से कहीं अधिक है।
सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रही फर्जी खबरों, भ्रामक सूचनाओं और डीपफेक सामग्री के खतरे के बीच भारतीय सेना ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेना ने अपने आधिकारिक फैक्ट-चेक सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘मिथबस्टर’ के माध्यम से लोगों को सत्यापित और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने की पहल की है।
पुलिस ने मुंबई स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव को सूरत के एक व्यवसायी से 1.41 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शख्स ने पीड़ित से गायक अरिजीत सिंह, कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही के लाइव परफॉर्मेंस आयोजित करवाने का झूठा वादा किया था और उसकी एवज में रकम वसूली थी।
महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए के एक अहम मैच में भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 136 रन बनाए।
कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल मुथाठी में हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के इकलौते जीवित बचे रवि ने गुरुवार को घटना की भयावह कहानी सुनाते हुए बताया कि कैसे कुछ ही मिनटों में उनका पूरा परिवार कावेरी नदी की तेज धारा में समा गया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिट फंड मामले में आरोपियों की 23 संपत्तियों की कुर्की सफलतापूर्वक करवा ली है। ये संपत्तियां उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मुंबई में स्थित हैं।
बांग्लादेश ने गुरुवार को भारत के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कहा कि दशकों तक आपातकाल के काले अध्याय को देश की सामूहिक स्मृति से मिटाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का फैसला करके इतिहास के साथ न्याय किया गया है।
पासपोर्ट को लेकर चल रही बहस के बीच पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने पासपोर्ट और नागरिकता के बीच का फर्क समझाया है। आईएएनएस से खास बातचीत में पूर्व राजदूत ने सामान्य और सहज अंदाज में इसके बीच का भेद बताया।
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच (4 दिवसीय) खेला जा रहा है। पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा है।
वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने जनहानि को लेकर अपडेट दिया है।
सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत दोस्ती, समुद्री सहयोग और आपसी साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
ओमान ने अमेरिका ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का समर्थन किया है। ये भी ऐलान किया गया कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर वो शुल्क भी नहीं लगाएगा।
कोलकाता के ताराताला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मृतकों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 11 हो गई।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत में अमेजन के 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत किया और कहा कि इससे देश युवाओं के लिए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, यह पूरी दुनिया की भारत में निवेश करने को लेकर रुचि को दिखाता है।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। हालांकि मंगलवार सत्र की गिरावट को छोड़ दें तो पिछले कई सत्रों में बाजार ने लगातार बढ़त दर्ज की है।
वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा और थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने गुरुवार ने 'यूएस ओपन' में शानदार शुरुआत करते हुए आसान जीत दर्ज की है।।
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के मुश्किल दौर को याद किया। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' में उन्होंने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मिलकर उस समय की मानसिक स्थिति, डर और तनाव के बारे में खुलकर बात की।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कार ट्रक के पीछे जा घुसी।
वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से उत्पन्न मानवीय संकट के बीच भारत ने राहत और बचाव प्रयासों में हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्त संवेदना और सहायता के आश्वासन का वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने स्वागत किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


