लेटेस्ट - पेज 73
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने पोस्ट के माध्यम से उन्होंने मुलाकात की जानकारी दी है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। फिलहाल, लखनऊ पुलिस इस हत्याकांड में आगे की तफ्तीश में जुटी है।
पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल ने पूर्व सहयोगी से दुष्कर्म के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा सुनाई गई 10 साल की सजा को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
भारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है। नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के बीच गुरुवार को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई।
जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला धुआं दिखाई दिया। इस घटना के बाद संबंधित रनवे को जांच के लिए बंद कर दिया गया।
कर्नाटक के हावेरी और मंड्या जिलों में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए।।
बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार सुबह बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबीओएसई) के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई विशेष निगरानी अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद की गई।
ओडिशा परिवहन विभाग ने भुवनेश्वर के मास्टर कैंटीन स्क्वायर में ऐप-आधारित कैब चालकों और बाइक सवारों द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए इस्तेमाल किए गए लगभग 400 ऑटो-रिक्शा के परमिट रद्द करने या निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देहरादून टी20 लीग के पहले संस्करण के लिए मसूरी थंडर ने अपने प्लेयर प्री-साइनिंग की घोषणा कर दी है। टीम में आईपीएल स्टार आकाश मधवाल और इंडिया अंडर-19 टीम के उपकप्तान लक्ष्य रायचंदानी शामिल हैं।
कोरियाई प्रायद्वीप 'टॉक ऑफ द टाउन' है यानी सुर्खियों में है। ये एक बार फिर बड़ी शक्तियों की कूटनीति का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।
अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 20 साल से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर में रणदीप ने कई तरह के किरदार निभाए हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ऐस सिटी के पास स्थित एक फिटनेस जिम में अचानक भीषण आग लग गई। आग जिम की दूसरी मंजिल पर लगी थी।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बड़ा बयान दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान रहा है।
हमारे घर की रसोई में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें हम रोज खाते हैं, लेकिन उनके फायदे के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। लहसुन भी ऐसी ही एक चीज है।
एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि बैटरी स्टोरेज द्वारा समर्थित नवीकरणीय ऊर्जा भारत में नए कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों की तुलना में कम लागत पर चौबीसों घंटे विश्वसनीय बिजली उपलब्ध करा सकती है। अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के अध्ययन के अनुसार, यह मॉडल भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है और स्वच्छ ऊर्जा को प्रतिस्पर्धी विकल्प के रूप में स्थापित कर सकता है।
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फैंस के बीच अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया सक्रियता के लिए भी जानी जाती हैं। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।
तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती की मांग दोहराते हुए फेडरल रिजर्व की नीतियों की आलोचना की है। उन्होंने उधारी लागत (बॉरोइंग कॉस्ट) को "बेतुका" बताया और इस आशंका को खारिज किया कि बॉन्ड बाजार में उतार-चढ़ाव अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।
अमेरिकी सीनेटर मार्क वॉर्नर ने मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग से उन पेड विज्ञापनों को लेकर जवाब मांगा है, जिनमें कथित तौर पर बाल यौन शोषण सामग्री (चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल) शामिल थी। वॉर्नर ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए उस पूर्व जांच का भी हवाला दिया, जिसमें भारत में इंस्टाग्राम पर इसी तरह के विज्ञापन चलने का मामला सामने आया था।
आतंकवाद से निपटने के मामले में पाकिस्तान की भूमिका पर परोक्ष रूप से आलोचना करते हुए भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा किसी संगठन को आतंकवादी घोषित करने या सूची से हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और इसे संकीर्ण राजनीतिक हितों से प्रेरित नहीं होना चाहिए।।
आगामी ब्रिक्स समिट 2026 के लिए तैयारियों पर समीक्षा बैठक की गई। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक तथा रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) के दौरान भारत के शीर्ष मंत्रियों ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की और भविष्य के सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।
वैश्विक बाजार से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में गिरावट के चलते सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। घरेलू बाजार में यह तेजी लगातार सात सत्रों की गिरावट के बाद लौटी है।
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) रेगुलर सीजन एक्शन में इंटर मियामी सीएफ और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच सुबारू पार्क में खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मियामी के लिए कप्तान लियोनेल मेसी और डेनियल पिंटर ने 1-1 गोल किए।
'वंदे मातरम' के गायन को लेकर कांग्रेस के हालिया फैसले पर सत्तापक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस वोटबैंक की घटिया राजनीति कर रही है।
आयुर्वेद में मानसिक स्वास्थ्य को केवल तनाव या चिंता से जोड़कर नहीं देखा जाता, बल्कि इसे मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन से जोड़ा जाता है। आयुर्वेद मानता है कि जब हमारी जीवनशैली संतुलित होती है, तो उसका सकारात्मक असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी दिखाई देता है।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय रहने वाला है। अगले कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गुरुवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक, "आपत्काले च कष्टेऽपि नोत्साहस्त्यज्यते बुधैः।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


