लेटेस्ट - पेज 75
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 34वें मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया। नॉर्थ दिल्ली से मिले 208 रनों के लक्ष्य को साउथ दिल्ली ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया।
एशियन जूनियर रैपिड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत और तुर्कमेनिस्तान ने टॉप सम्मान साझा किए। बुधवार को मुंबई के आईटीसी मराठा शेराटन में विवान विशाल और शोहरादोवा लाला क्रमशः ओपन और गर्ल्स कैटेगरी में चैंपियन बने।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, मुझे लगता है कि उनके बर्ताव में सुधार हो सकता है, अगर राहुल गांधी इस पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को रेल मंत्रालय की लगभग 9,450 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक सीएनजी पंप पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ट्रक में जोरदार विस्फोट होने की सूचना मिली है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दौरे के दौरान कहा कि अमेरिका केंद्र शासित प्रदेश के लिए जारी यात्रा संबंधी एडवाइजरी पर फिर से विचार करेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों और नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार शाम से ही सैकड़ों की संख्या में जुटे सफल अभ्यर्थी और प्रभावित कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) के मुख्य द्वार पर जमे हुए हैं और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को देश में रेल और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 13,041 करोड़ रुपए की लागत वाली पांच महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी में चार मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं और बिहार में एक चार-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना शामिल है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने महिला टीम का ऐलान कर दिया है। युवा तेज गेंदबाज कैटलिन विंगार्ड, नथाबिसेंग निनी और ऑफ-स्पिनर लुयांडा न्ज़ुजा को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 325.78 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,909.68 और निफ्टी 76.60 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,078.30 पर था।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ 26 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। आंदोलन समाप्त करने की औपचारिक घोषणा शाम चार बजे की जाएगी।
इंफाल घाटी इलाके में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी आम जनजीवन प्रभावित रहा। 'कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डेलिमिटेशन' ने मणिपुर में जनगणना-2027 से पहले 'नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स' (एनआरसी) को अपडेट करने की मांग को लेकर 48 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल बुलाई थी।
भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले टेस्ट मुकाबले में 165 रनों से हराया। गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। कुलासाही सेवाश्रम/आश्रम स्कूल में पानी भरने के बाद वहां करीब 255 छात्र फंस गए।
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में बुधवार को भारतीय पुरुष टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स) के वैगनर स्टेडियम में खेला जाना है।
जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी बुधवार को भारत पहुंचे हैं। यहां अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले दिन जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने 19 अगस्त को मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया।
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा सार्वजनिक विवाद एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार को सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं।
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच दूरी को पाटना चाहते हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी ओर सोल भी चाहता है कि प्योंगयांग से रिश्ते सामान्य हों लेकिन नॉर्थ कोरिया फिलहाल इन बातों की फिक्र नहीं कर रहा है। उसने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ (यूएफएस) की आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के अधिकार का इस्तेमाल करेगा।
बिहार में परीक्षा व्यवस्था, कथित पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों-युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर बुधवार को पटना में लोक भवन मार्च निकाला गया। जेपी गोलंबर से शुरू हुए इस मार्च में बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर जितना काम किया, उससे कहीं ज्यादा अपनी प्रतिभा से लोगों के दिल में जगह बनाई। कुमारी नाज भी ऐसी ही कलाकार थीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान प्रमुख कंपनियों के सीईओ व बिजनेस लीडर्स के साथ आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में निवेशकों का प्रदेश में निवेश के प्रति उत्साह दिखाने के लिए आभार जताया।।
भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। मानव सुथार की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को पांचवें दिन दूसरे सेशन में दूसरी पारी में 206 रन पर समेट कर गाले टेस्ट अपने नाम किया।
रिपोर्टों के मुताबिक Zepto ने फ्री डिलीवरी के लिए न्यूनतम ऑर्डर राशि ₹149 से बढ़ाकर ₹199 कर दी है, जबकि अधिक मांग के समय यह सीमा ₹299 तक पहुंच सकती है।
मौसम बदलने के साथ सर्दी, खांसी और बुखार जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। इन्हीं में से एक है फ्लू।
मेथी के दाने हमारी रसोई में बहुत आम हैं। इनका इस्तेमाल सब्जियों, दाल और दूसरी चीजों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
कोरियाई महाद्वीप को लेकर अमेरिका के रवैए में जबरदस्त बदलाव आया है। नॉर्थ कोरिया से बातचीत की कोशिशों के बीच अमेरिका और दक्षिण कोरिया का वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ इस बार निर्धारित समय से छह दिन पहले समाप्त होगा।
बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की बदलती धारणा के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है, जिसका असर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी साफ दिखाई दिया, जहां सोना 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया, जबकि चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गई।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एक बार फिर रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए 'मराठी अनिवार्य' करने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि किसी गरीब कामगार की रोजी-रोटी सिर्फ इसलिए छीन लेना या उसे परेशान करना क्योंकि उसे स्थानीय भाषा पूरी तरह नहीं आती, मुंबई की मूल भावना के खिलाफ है।
ब्रैंडन नाकाशिमा ने डेनियल मेदवेदेव को 6-7(3), 7-6(4), 6-1 से हराकर सिनसिनाटी ओपन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। नाकाशिमा ने 2 घंटे 51 मिनट तक चले मैच में जीत हासिल की।
साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने धोखाधड़ी और चोरी के एक मामले को सुलझाया है। इस मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


