Canada - Page 3
राफेल जोडार ने कैनेडियन ओपन में आर्थर फिल्स को 7-6 (5), 6-3 से हराकर अपने पहले एटीपी मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में जगह बनाई। 19 साल के स्पेन के जोडार 2018 के बाद से कैनेडियन ओपन में पुरुषों के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले टीनेजर बन गए।
हाल ही में पाकिस्तान के एक ओहदेदार अफसर को इसलिए स्थानांतरित गया क्योंकि वो अल्पसंख्यक अहमदिया मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता था। मानवाधिकार संगठनों ने धार्मिक पहचान के आधार पर भेद करने की कार्रवाई की सख्त शब्दों में निंदा की है।
लंदन चैंपियनशिप 2026 के आखिरी राउंड में सोमवार को प्रणवी उर्स ने 7-अंडर 66 का स्कोर करके इस हफ्ते का अपना सबसे अच्छा राउंड खेला, जिसके साथ वह टी-19 स्थान पर पहुंच गईं। दो राउंड के बाद टी-12 पर रहीं प्रणवी तीसरे राउंड में 78 के स्कोर के साथ पिछड़ गई थीं, लेकिन आखिरी राउंड में 12 शॉट्स का सुधार करते हुए टॉप-20 में जगह बना ली।
सेंचुरियन क्लब में 2 मिलियन डॉलर की पीआईएफ लंदन चैंपियनशिप के तीसरे राउंड के बाद दीक्षा डागर और अदिति अशोक टॉप-20 में बनी रहीं, जबकि मुश्किल खेल के कारण प्रणवी उर्स लीडरबोर्ड पर नीचे खिसक गईं।
कनाडा के पश्चिमी प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में तेजी से फैल रही जंगल की आग के कारण प्रांतीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। तेज हवाओं के कारण आग कई इलाकों की ओर बढ़ रही है और कई समुदायों पर खतरा मंडरा रहा है।
होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी एंट्रेंस के पास एक मर्चेंट जहाज में हमले के बाद उसमें आग लग गई। लंदन टाइम के अनुसार, शुक्रवार शाम को शिप-टू-शिप रेडियो कम्युनिकेशन ने यह जानकारी दी।
इगा स्वियातेक ने कैनेडियन ओपन के अंतिम 16 में जगह बना ली है। सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने तीसरे राउंड के मुकाबले में विक्टोरिया गोलुबिक को शिकस्त दी और सिर्फ तीन गेम गंवाए।
चेल्सी एफसी ने आरसी स्ट्रासबर्ग से अर्जेंटीना के इंटरनेशनल खिलाड़ी वैलेंटीन बारको को साइन करने की पुष्टि की है। मिडफील्डर ने 2033 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अनाहत सिंह ने वर्ल्ड जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने मिस्र की हबीबा रिजक को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की डॉयस ये सैन ली को सीधे गेम में हराया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


