Vian Les Bains
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ हुए समझौते को ऐतिहासिक कूटनीतिक उपलब्धि बताया। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते ने मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध को टाल दिया, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का रास्ता बनाया और ईरान को स्थायी रूप से परमाणु हथियार हासिल करने से रोक दिया।
ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच एक समझौता किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने डिजिटल माध्यम से ईरान-अमेरिका समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने, भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते में हुई अहम प्रगति और दोनों देशों के बीच रक्षा, रणनीतिक तकनीकों, ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर चर्चा की।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को दुनिया के सबसे मजबूत और कड़क बातचीत करने वाले नेताओं में से एक बताया।
फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समावेशी और टिकाऊ विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के दौर में साझेदारी, कनेक्टिविटी और सहयोग से ही दुनिया की साझा प्रगति संभव है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की। इस बैठक में भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देरी से पहुंचे। बुधवार को जब उन्होंने कॉन्फ्रेंस रूम में प्रवेश किया तो सभी सदस्य गण उनकी तरफ देखने लगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 समिट में वैश्विक एकजुटता को मजबूत करने की बात कही। बुधवार को उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण ईंधन, उर्वरक और खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं में बाधाएं पैदा हो रही हैं, जिसका असर लंबे समय तक वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) पर पड़ता रहेगा।
जी-7 देशों ने प्रमुख भू-राजनीतिक मुद्दों पर एक संयुक्त बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने यूक्रेन के लिए अपना समर्थन दोहराया है और अमेरिका व ईरान के बीच हुए अहम समझौते का स्वागत किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को जी7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ आयोजित वर्किंग लंच से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।।
Page 1 of 2
- 1
- 2
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


