Guwahati Gauhati
असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी संवैधानिक विरासत को छोड़कर “सांप्रदायिक ताकतों” के सामने समर्पण कर दिया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को ईद के दौरान गाय की कुर्बानी नहीं देने की अपील का स्वागत किया। यह अपील राज्य की कई ईदगाह समितियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से की गई है।
असम सरकार में मंत्री अरूप बोरा ने सोमवार को राज्य विधानसभा में 'यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी, असम, 2026' बिल पेश किया। इस बिल में राज्य के सभी निवासियों के लिए शादी, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप को नियंत्रित करने वाले एक ही नागरिक कानूनी ढांचे का प्रस्ताव किया गया है, जबकि अनुसूचित जनजातियों को उनके संवैधानिक सुरक्षा उपायों की रक्षा के लिए इससे बाहर रखा गया है।
गुवाहाटी हाईकोर्ट में शुक्रवार को श्यामकानू महंता की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। वह असमिया संगीत जगत के दिग्गज जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि मशहूर गायक जुबीन गर्ग की विरासत को राजनीतिक रंग देने की कोशिशों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग चाहते हैं कि यह मशहूर कलाकार राजनीतिक जुड़ावों से ऊपर रहे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद मामले में कांग्रेस नेता और एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को 23 मई को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया है। असम पुलिस ने यह जानकारी दी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर बुलडोजर कार्रवाई की एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वादे को पूरा करने के लिए पहले से ही जमीन पर काम जारी है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने विधानसभा चुनावों में भारी जनादेश प्राप्त किया है। राज्य में अब तेजी से विकास किया जाएगा।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम पुलिस की ओर से की जा रही पूछताछ को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में कोई भी चर्चा बाहर नहीं करूंगा। जो सवाल पूछा जा रहा है, मैं लगातार उसका जवाब दे रहा हूं।
असम में मंगलवार को हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। इसी के साथ ही प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


