Motihari
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस ने पिछले दो वर्षों में बड़ी कार्रवाई की है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान तेजाब जैसे पदार्थ के इस्तेमाल से एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोग झुलस गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हरसिद्धि थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी ही मां की चाकू से हत्या कर दी और घटना को अपहरण तथा लूट का रूप देने के लिए चार अपराधियों द्वारा हमला किए जाने की झूठी कहानी गढ़ी थी।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारतूस निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा कारतूस बनाने में प्रयुक्त मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
बिहार में पिछले 10 साल से पूर्ण शराबंदी लागू है, इसके बावजूद प्रतिदिन कहीं न कहीं से शराब बरामद होने की सूचना मिलती है। तस्कर पुलिस की पकड़ में आते हैं लेकिन वे अपनी करतूतों से बाज आ रहे हैं।
बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मधुबन सीट से भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड स्थित बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में एक दो मंजिला होलसेल जनरल स्टोर में शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
बिहार के मोतिहारी जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नदी में नहाने के दौरान छह बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


