Patna - Page 6
बिहार के खगड़िया से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के अमनी पंचायत के हियादतपुर गांव में सत्यनारायण की पूजा के बाद प्रसाद खाने से 165 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं।
बिहार के जीआई-टैग प्राप्त मिथिला मखाना ने वैश्विक बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार से पहली बार 18 मीट्रिक टन जीआई-टैग प्राप्त मिथिला मखाना की खेप समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया निर्यात की गई है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें अरेराज सब-डिविजन के गोविंदगंज पुलिस स्टेशन इलाके में एक महिला और उसके चार बच्चे तालाब में डूब गए। इनमें से चार के शव बरामद हुए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।
बिहार के आरा जिले के मुफस्सिल पुलिस थाना क्षेत्र के रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुए हमले में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) से जुड़े तीन अधिकारी घायल हो गए। इनमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) भी शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के 'जेन जी संवाद' कार्यक्रम को स्वागत योग्य कदम बताया है। इस दौरान, सरावनी ने एफसीआरए विधेयक को देशहित में बताते हुए कहा कि यह पास होना जरूरी है।
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर कहा है कि झारखंड का आंदोलन सिर्फ जेपीएससी के खिलाफ नहीं है, बल्कि राज्य में हाल के वर्षों में जितनी भी परीक्षाएं हुईं, उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ भी प्रदर्शनकारी नाराज हैं। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि बगैर समय गंवाए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूरे रैकेट को नेस्तनाबूद करने का निश्चय करना होगा।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, खेल, न्यायिक व्यवस्था, जलापूर्ति, पर्यटन, संस्कृति और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पश्चिम चंपारण जिले में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पंचायत सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव पर विकास कार्य के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में ओम बिरला से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की।।
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाला गया छात्र मार्च उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


