Chandigarh
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने रविवार को प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि इससे उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों पर बुरा असर पड़ सकता है, जिनमें से कई राज्यों की सीमाएं अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगती हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से 28 वर्षीय पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मौत के बाद परिसर में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। शनिवार से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं।
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ी हैं। बेअदबी मामले में सोमवार को सुखबीर बादल को विशेष जांच टीम (एसआईटी) के सामने पेश होना है, जहां उनसे पूछताछ होगी।
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण के लिए जवाबदेही से बच नहीं सकते, क्योंकि उन्होंने हर चीज का श्रेय खुद ले लिया है।
पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है।
ट्राईसिटी क्षेत्र में चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन के दौरान पंजाब के खरड़ में सक्रिय एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया, जिसके अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएएस अधिकारी राम कुमार सिंह को पंचकूला नगर निगम फंड घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। वे उस समय पंचकूला नगर निगम (एमसी) के कमिश्नर थे।
हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को कहा कि जॉर्जिया से गैंगस्टर वेंकट गर्ग का प्रत्यर्पण एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि यह जॉर्जिया से भारत के लिए पहला प्रत्यर्पण था और इस वर्ष उनके द्वारा हासिल किया गया 10वां डिपोर्टेशन है।।
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रेनू भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


