New Delhi - Page 171
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को सरकार के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार को घोषणा की कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। इन स्टेशनों के एंट्री गेट सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद किए गए थे।
प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है, लेकिन विपक्ष इस गंभीर मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दिल्ली पुलिस से लोगों को हिसारत में लेने, जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने और आसपास डर और घेराबंदी का माहौल बनाने से बचने की मांग की है।।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह जीत सीधे सड़कों से निकले लोकतांत्रिक आंदोलन, शांति, धैर्य और निरंतर संघर्ष की जीत है।
नीट पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों की पीड़ा को गंभीरता से नहीं ले रही है।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है।
नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने कहा है कि छात्रों पर पड़ा मानसिक दबाव बेहद गंभीर है और कई लोग इसे केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता से जुड़ी मौतें मान रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस पोस्ट को भ्रामक बताया जिसमें दावा किया गया था कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के पीछे किसी विदेशी ताकत, पाकिस्तान या चीन की भूमिका से इनकार कर दिया है।।
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण 30,000 भारतीय सेना के जवानों ने इस्तीफा दे दिया है, पीआईबी ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। शनिवार को पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स एक एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो फैला रहे हैं, जिसे झूठे तरीके से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि से जोड़कर पेश किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


