New Delhi - Page 173
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में झंडू कुमार ने भारत को पहला मेडल दिलाया। पैरा पावरलिफ्टर ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
सरकार द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के 47 अधिकारियों को हटाए जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मीडिया से बातचीत की।
आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर शनिवार को देवशयनी एकादशी मनाई जा रही है। भगवान विष्णु चार महीने के योगनिद्रा में चले गए हैं।
समाजवादी पार्टी (एसपी) ने रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित भवनों को गिराने के विरोध को और तेज कर दिया है। पार्टी ने घोषणा की है कि उसके सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिले का दौरा करेगा ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके और प्रशासन पर किसी भी प्रकार की बुलडोजर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया वीडियो जारी कर देश के युवाओं (खासकर जेन-जी) और आम लोगों को धन्यवाद कहा है। प्रधानमंत्री ने यह वीडियो अपनी पिछली वीडियो पर देशवासियों से मिली प्रतिक्रियाओं के बाद जारी किया है।
नीट पेपर लीक विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 26 दिनों तक अनशन पर बैठे रहे सोनम वांगचुक का दिल टूट गया है। अनशन खत्म करने के बाद लोगों के सवालों का जवाब दे रहे सोनम ने शुक्रवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन स्थल का दौरा कर एकजुटता व्यक्त की।।
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने छात्र आंदोलन, सोनम वांगचुक के विरोध-प्रदर्शन, नीट पेपर लीक, जेएनयू की एडवाइजरी और संसद में पेश किए गए 'वंदे मातरम' से जुड़े विधेयक सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालना चाहिए, ताकि लंबे समय से जारी विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो सके।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों पर जहाजों की आवाजाही का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है।।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मातृत्व, भारतीय संस्कृति और समाज में बदलते मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मातृत्व केवल परिवार तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि सृष्टि के निर्माण, विकास और पालन-पोषण का मूल आधार है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


