New Delhi - Page 185
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा केवल किसी एक राज्य या केंद्र सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की चिंता का विषय है। जैसे ही सरकार को पेपर लीक की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई की गई और अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
नीट और सीबीएसई परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से चर्चा कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी राज्यसभा में नीट परीक्षा और पेपर लीक का मुद्दा उठाया गया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया।
कहा जाता है कि 19वीं सदी के मध्य में जब अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर और मशहूर शायर मिर्जा गालिब एक बाग में टहल रहे थे, तब गालिब की नजर पके आमों से लदे एक पेड़ पर पड़ी। इसे देखकर बादशाह ने अगले ही दिन उन्हें बेहतरीन आमों की एक टोकरी भिजवा दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों के साथ उनकी बैठक "ठीक" रही।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ने राज्यसभा महासचिव को नीट पेपर लीक मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव के लिए पत्र लिखा है।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद और 20 जुलाई को दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ पुलिस के व्यवहार को "बेहद शर्मनाक" बताते हुए कहा कि सरकार को बल प्रयोग करने के बजाय छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक कुल पांच एफआईआर दर्ज की हैं।
यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हो रहे एक कमर्शियल जहाज पर हुए रूसी हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को रूसी चार्ज डी'अफेयर्स को तलब किया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में स्पेन से 1-0 से अर्जेंटीना की हार को लेकर लियोनेल मेसी ने दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार से उबरने में अर्जेंटीना की टीम को सिर्फ वक्त ही मदद करेगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


