New Delhi - Page 191
दिल्ली हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से निजी अस्पताल मेदांता स्थानांतरित किए जाने की मांग पर फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में वांगचुक का इलाज सरकारी अस्पताल सफदरजंग में ही जारी रहेगा।
दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू के नेतृत्व में डीडीए ने कुछ ही दिनों में 6.62 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि चल रहे मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत डीडीए ने 23 लाख पौधों के लक्ष्य का लगभग 30 प्रतिशत हासिल कर लिया है।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने ट्रूकॉलर द्वारा 140 और 1600 नंबर सीरीज से आने वाली कॉल्स पर "फ्रिक्वेंटली ब्लॉक्ड" का टैग दिखाने पर आपत्ति जताई है। टेलीकॉम नियामक का कहना है कि ऐसे लेबल टेलीकॉम ग्राहकों को गुमराह कर सकते हैं और सही कमर्शियल और सरकारी बातचीत को लेकर बेवजह शक पैदा कर सकते हैं।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 1109 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एम/एस गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ दर्ज मामले में की गई।
दिल्ली के गौतमपुरी में गली नंबर 9 की तीसरी मंजिल पर महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पत्नी की हत्या में शामिल पति को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को प्रमुख नेता बनाया गया। हालांकि, अयोतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद से ईरानी सुप्रीम मोजतबा को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है।
पश्चिम एशिया के हालात बेहद संवेदनशील हैं। अमेरिका-ईरान में संघर्ष विराम की उम्मीद हर गुजरते दिन के साथ धुंधलाती जा रही है।
डिजिटली शोषण करने के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री को शेयर करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर इतिहास रचा। वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
संसद के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि बैठक में पार्टी के कथित बागी सांसदों को आमंत्रित किए जाने के विरोध में विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


