New Delhi - Page 246
भारत में कुल इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या तिमाही आधार पर 6.24 प्रतिशत बढ़कर 1.09 अरब हो गई है, जो कि दिसंबर 2025 में 1.02 अरब थी। यह जानकारी टेलीकॉम नियामक की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए इस समय इंग्लैंड में है। 22 साल की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे तकिया काले खान इलाके की वाल्मीकि बस्ती में बनी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 में शामिल हुए जो अभ्यर्थी परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
भारतीय नौसेना के युद्धपोत वियतनाम पहुंच चुके हैं। ये युद्धपोत नौसेना के पूर्वी बेड़े के अंतर्गत संचालित ऑपरेशनल तैनाती के हिस्से के रूप में यहां पहुंचे हैं।
दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक कैब ड्राइवर ने 11 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव फेंक दिया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई छात्रों की मौत को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। विभिन्न नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के सोमवार भारत आने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आपका और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एवं प्रतिनिधिमंडल का भारत के वाणिज्य विभाग में स्वागत है। आगामी चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सार्थक बातचीत होने की उम्मीद है।
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को कहा कि ब्रिक्स केवल देशों के समूह से कहीं ज्यादा है। उन्होंने इसे दुनिया की लगभग आधी आबादी का एक सामूहिक घर बताया, जिसकी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में "खास भूमिका" है।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी व चीन में भारत के राजदूत के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। चीन में भारत के राजदूत विक्रम के. दोरईस्वामी नई दिल्ली में सेना प्रमुख से मुलाकात के लिए पहुंचे थे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


